Latest Updates
-
लड़के-लड़कियों के लिए सबसे मॉडर्न और छोटे 100+ टॉप नाम, यहां देखें अर्थ सहित लिस्ट -
कांवड़ यात्रा कब से होगी शुरू? इस दौरान भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, अधूरी रह जाएगी पूजा -
Kriti Sanon ने करवाए अपने अंडे फ्रीज! जानें किस उम्र में ये कराना बेहतर और Egg Freezing फायदे-नुकसान? -
कब है आषाढ़ अमावस्या? इस दिन इन 4 राशियों पर मंडरा रहा संकट, कहीं आपकी राशि भी तो लिस्ट में नहीं? -
Corona Alert: सिंगर कुमार सानू के बेटे को हुआ कोविड, आंध्र प्रदेश में मिले सबसे ज्यादा मरीज, जानें लक्षण -
स्कूल टिफिन के लिए 15 मिनट में तैयार करें सॉफ्ट और स्पंजी सूजी के अप्पे, नोट कर लें आसान रेसिपी -
संडे स्पेशल डिनर के लिए परफेक्ट है पनीर कॉर्न पुलाव, स्वाद ऐसा कि सब मांगेंगे दोबारा -
सूरज की तपिश से काला पड़ गया है चेहरा? इन 3 देसी नुस्खों से हटाएं जिद्दी सन टैन -
क्या बारिश से हुए नुकसान पर सरकार और इंश्योरेंस कंपनी से मिलता है मुआवजा? हां, तो जानें कैसे करें क्लेम? -
छोटी हाइट वाली लड़कियों पर सबसे ज्यादा जंचते हैं ये आउटफिट, दिखती हैं सुपर स्टाइलिश और लंबी
Happy B'day:जून महीने में पैदा हुए लोग बहसबाजी में होते हैं अव्वल, जानें और किस काम में होते हैं आगे
व्यक्ति के जन्म के दिन से लेकर उसकी टाइमिंग और जगह का भी खास महत्व होता है। इसके आधार पर ही व्यक्ति का स्वभाव, खूबी, शौक, अच्छाई, बुराई आदि भी तय होती है। हम जिन लोगों के करीब होते हैं या फिर उनके संपर्क में आते हैं तो उनकी शख्सियत के बारे में सोचते हैं। कुछ लोगों से हम बहुत जल्दी प्रभावित हो जाते हैं तो कुछ लोगों के साथ घुलने-मिलने में समय लगता है।

व्यक्ति का जन्म साल के जिस महीने में हुआ है उसका भी बहुत अधिक प्रभाव व्यक्ति के नेचर पर पड़ता है। आज जानते हैं कि जून महीने में पैदा हुए लोगों में कौन सी खूबियां या कमियां होती है जो उन्हें दूसरे लोगों से अलग बनाती है। अगर आपके किसी करीबी का जन्म जून महीने में आता है तो उसके बारे में जानने में आपको मदद मिलेगी।

डिप्लोमेटिक
इस महीने में पैदा हुए लोग बहुत ज्यादा डिप्लोमेटिक होते हैं। ये अपना काम निकलवाने के लिए आपके सच्चे दोस्त बन जाएंगे। वहीं काम निकल जाने के बाद आपका एहसान भूलने में भी समय नहीं लेते हैं।

अच्छी पर्सनालिटी
इन लोगों की पर्सनालिटी काफी अच्छी होती है। इन्हें कई कलाओं का ज्ञान होता है। इन्हें दूसरों के लिए खाना बनाना और प्यार से खिलाना अच्छा लगता है। अपनी इन्हीं खूबियों की वजह से ये लोगों को आकर्षित करते हैं।

नए नए आईडिया
इन लोगों के पास नए आईडिया की कमी नहीं होती है। ये लगभग हर मुद्दे पर अपनी राय देने की काबिलियत रखते हैं। ये स्वभाव में चूजी होते हैं और हमेशा चाहते हैं कि इन्हें बेस्ट ही मिले जो हर बार संभव नहीं हो पाता है।

अपनी लुक पर ध्यान
इस महीने में पैदा हुए लोग अपने बाहरी लुक को लेकर ज्यादा सतर्क रहते हैं। ये अपने कपड़े-जूते को लेकर काफी माथापच्ची करते हैं। साथ ही अपनी इमेज को लेकर भी सजग रहते हैं।

सपनों की दुनिया
ये लोग दिन में सपने देखते हैं। ये अपने करियर से लेकर पारिवारिक जीवन में सब कुछ बेस्ट चाहते हैं। कई मौकों पर ये हकीकत से दूर भागते हैं।

दोस्ती में यकीन
ये लोग दोस्ती निभाना जानते हैं। ये जल्दी किसी से दुश्मनी मोल नहीं लेते हैं और दोस्त बनकर रहने में ही विश्वास करते हैं। ये बहुत जल्दी दोस्त बना लेते हैं।

होते हैं इमोशनल
ये बहुत जल्दी इमोशनल हो जाते हैं। मगर ये अपनी भावनाओं को सामने जाहिर नहीं करते हैं। अपने व्यक्तित्व के इस भावुक हिस्से को छिपा कर रखना बेहतर समझते हैं।

बहस करने में आगे
इन लोगों को दूसरों से वाद विवाद करना अच्छा लगता है। इनके पास अलग तरह के विचारों की कमी नहीं होती है इसलिए ये बहस के लिए हमेशा तैयार रहते हैं।

दिमाग से जीती हैं
माना जाता है कि इस महीने में जन्म लेने वाली महिलाएं अपनी पूरी जिंदगी दिमाग से जीती हैं, दिल से नहीं। ये किसी से बदला लेने के मामले में सबसे कठोर और क्रूर मानी जाती हैं।



Click it and Unblock the Notifications