Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
Happy Birthday: मई में पैदा हुए लोगों की ये क्वालिटी उन्हें दूसरों से बनाती है अलग और स्पेशल
किसी भी व्यत्कि की खासियत जानना चाहते हैं तो उसके जन्म से जुड़ी जानकारी की मदद से पता किया जा सकता है। व्यक्ति के जन्म की तारीख, महीना और समय उसके स्वभाव के बारे में पता लगाने के लिए काफी है। इस लेख के माध्यम से जानते हैं कि मई में पैदा होने वाले लोगों की क्या विशेषताएं होती हैं जो उन्हें दूसरे माह में जन्मे लोगों से अलग बनाती है।

स्टाइल के मामले होते हैं आगे
इस महीने पैदा हुए लोगों का ड्रेसिंग सेंस कमाल का होता है। ये अपने अनोखे स्टाइलिंग की वजह से भीड़ में भी अलग नजर आ जाते हैं। इनका स्वाभाव दूसरों पर वर्चस्व हासिल करने वाला रहता है।

होते हैं जिद्दी और लापरवाह
जिन लोगों का जन्म मई माह में हुआ है उनका स्वभाव जिद्दी किस्म का रहता है। इनके लापरवाह रवैये की वजह से लोग इन्हें सनकी भी समझ लेते हैं। मई माह में पैदा हुए लोग थोड़े घमंडी होते हैं। लेकिन इनके अंदर ये खासियत होती है कि ये जिस काम को शुरू करते हैं उसे पूरा करके ही दम लेते हैं। ये बड़े ही रहस्यमयी स्वभाव के होते हैं। इनका मूड कब बदल जाए इसका अंदाजा लगा पाना भी मुश्किल होता है।

रिलेशनशिप के प्रति रहते हैं सच्चे
इस महीने जिन लोगों का जन्मदिन आता है वो अपने रिश्ते को लेकर काफी गंभीर रहते हैं। इन्हें अपनी सीमाएं पता होती हैं और शादी से पहले उसे लांघना ये बिल्कुल सही नहीं समझते हैं। मई महीने में जन्मे लोग बहुत सारे रिलेशनशिप में नहीं पड़ते हैं बल्कि ये एक बार जिसे अपने दिल के करीब पाते हैं उसके साथ ही अपनी पूरी जिंदगी बिताना पसंद करते हैं।

परिवार के होते हैं करीब
इस महीने में पैदा हुए लोगों का स्वभाव बहुत नरम होता है। ये अपने परिवार को प्राथमिकता देते हैं और इन्हें अपने परिवार से बहुत प्यार भी होता है। किसी को भी धोखा देने का विचार इनके मन में नहीं आता है।



Click it and Unblock the Notifications
