Latest Updates
-
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश
दिवाली: इन चीज़ों को घर से बाहर निकालते ही हो जाएगी आपकी आर्थिक समस्या दूर
दिवाली के शुभ मौके पर हर कोई अपने घर की साफ़ सफाई से लेकर साज सजावट पर विशेष ध्यान देता है क्योंकि गंदगी वाले स्थान पर माता लक्ष्मी का वास कभी नहीं होता। दिवाली के दिन देवी लक्ष्मी के साथ गणेश जी की पूजा की जाती है ताकि घर में सुख, शांति और समृद्धि बनी रहे।

रौशनी के इस त्योहार पर हम आपको साफ सफाई से जुड़ी कुछ ऐसी बातें बताएंगे जिससे मां लक्ष्मी का आशीर्वाद आपको प्राप्त होगा। साथ ही आपकी आर्थिक समस्या भी दूर हो जाएगी।
वास्तु शास्त्र के अनुसार घर की साफ सफाई करते समय हमें कुछ बातों को ध्यान में रखना चाहिए। आइए जानते हैं इस दिवाली सुख समृद्धि की कामना के साथ कैसे करें आप अपने घर की साफ़ सफाई।

1. बंद घड़ी
यदि आपके घर या कार्यस्थल पर कोई भी बंद घड़ी है तो दिवाली से पहले फ़ौरन उसे हटा दें और नयी घड़ी ले आएं। घड़ी को प्रगति का प्रतीक माना जाता है और वास्तु के अनुसार बंद घड़ी हमारी प्रगति में बाधा डालती है।

2. पुराने जूते-चप्पल घर से बाहर फेंके
अगर आपके पास काफी पुराने जूते-चप्पल इकट्ठे हो गए हैं तो साफ़ सफाई करते समय फ़ौरन उन्हें निकाल कर बाहर फेंक दें। वास्तु शास्त्र के अनुसार इस तरह के पुराने जूते और चप्पलों के कारण घर में नकारात्मक ऊर्जा आती है।

3. टूटे हुए शीशे
घर के किसी भी कोने में टूटा हुआ आइना हो तो उसे हटा दें। किसी खिड़की दरवाज़े पर भी टूटे हुए शीशे नहीं होने चाहिए। सफाई करते समय इस बात का भी ध्यान रखें कि कांच बिल्कुल अच्छे से साफ़ हो। उस पर किसी तरह का धब्बा न हो।

4. देवी देवताओं की खंडित मूर्तियां
दिवाली की सफाई करते समय अगर आपको घर में देवी देवताओं की एक भी खंडित मूर्ति या फिर फटा हुआ चित्र मिले तो फ़ौरन उसे किसी पवित्र नदी में ले जाकर बहा दें क्योंकि ऐसी मूर्तियां और चित्र दुर्भाग्य लाती हैं।

5. सीढ़ियों के नीचे न फैलाएं गंदगी
अकसर लोग अपनी सीढ़ियों के नीचे की जगह को घर के कबाड़ रखने के लिए इस्तेमाल कर लेते हैं लेकिन ऐसा करना वास्तु के अनुसार गलत होता है इसलिए यह जगह हमेशा साफ़ सुथरी होनी चाहिए। इससे आपकी बरकत होगी।

6. टूटे हुए बर्तन
टूटे हुए बर्तन में कभी नहीं खाना चाहिए यदि आपके घर में कुछ ऐसे बर्तन हैं तो इस दिवाली साफ़ सफाई करते समय उन्हें ज़रूर हटा दें।

7. छत को रखें साफ़ सुथरा
घर में बनी छत पर अगर आपने ढ़ेर सारा कबाड़ इकट्ठा कर रखा है तो दिवाली से पहले इन्हें हटा दें। पुराने और टूटे फूटे सामान घर में अशुभता लाते हैं।

8. खराब इलेक्ट्रॉनिक चीज़ें
वास्तु के अनुसार घर में खराब पड़े इलेक्ट्रॉनिक सामान जैसे गीज़र, आयरन, टेलीविजन, फ्रिज आदि हमारी सेहत पर बुरा प्रभाव डालते हैं। साथ ही इनके कारण हमारी प्रगति भी रुक जाती है इसलिए इस तरह की चीज़ों को दिवाली की सफाई करते समय हटाना ना भूलें।

9. गैर ज़रूरी चीज़ों को पर्स में ना रखें
घर की सफाई के साथ साथ दिवाली पर अपने पर्स या बैग से बेकार के कागज़ और बिल निकालकर बाहर फेंकना ना भूलें।

10. पुराने कपड़े दान कर दें
यदि आपके पास काफी ऐसे कपड़े हैं जिन्हें आप इस्तेमाल नहीं करते या फिर वे आपको छोटे हो गए हैं तो दिवाली पर इन कपड़ों को ज़रूरतमंदों को दान कर दें। इससे माता लक्ष्मी प्रसन्न होंगी और आप पर उनकी कृपा ज़रूर बरसेगी।



Click it and Unblock the Notifications
