Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
मंदिर जाने से पहले कहीं आप भी तो नहीं करते ये गलती, जान लें सभी जरूरी नियम

जैसे स्कूल, कॉलेज और ऑफिस जाने के लिए कुछ नियम कानून बनाए जाते हैं। ऐसे ही कुछ नियम कानून मंदिर में भगवान के दर्शन करने जाने वाले लोगों के लिए भी हैं। लेकिन ज्यादातर लोग मंदिर जाते तो हैं, लेकिन वहां के कर्मकांडों से अवगत नहीं होते हैं। जिनका मंदिरों में पालन करना बहुत जरूरी होता है। कई लोग मंदिर पूजा-पाठ के लिए जाते हैं, लेकिन अनजाने में ही वहां के कायदे कानूनों को तोड़ देते हैं। ऐसे में लोगों को ये जानना बहुत जरूरी है कि मंदिर जाने वाले लोगों को वहां के नियम कानूनों के बारे में पता होना चाहिए। लेकिन अगर आप कभी-कभी मंदिर जाते हैं, तो भी आपको ये जानना जरूरी है कि मंदिर में जाते समय क्या करें और क्या ना करें। आइए जानें मंदिरों में जाने वाले लोगों को किन नियमों का पालन करना चाहिए।
मंदिर जाने वाले भक्त क्या करें - क्या न करें
भक्तों को क्या करना चाहिए-
- मंदिर को एक पवित्र स्थान माना जाता है। जहां बिना नहाये या स्वच्छ कपड़े पहन कर नहीं जाना चाहिए। ऐसे में अगर आप मंदिर जा रहे हैं, तो ये जरूर सुनिश्चित कर लें कि आप नहाकर ही जाए और धूले हुए साफ कपड़े ही पहनें।
- बचपन से ही हम देखते आ रहे हैं, कि मंदिर के अंदर चप्पल, जूते पहन कर नहीं जाया जाता है। ऐसा इसलिए क्योकि भगवान को हम पूजते हैं। ऐसे में चप्पल, जूते पहनकर मंदिर में जाने से हम उनका अपमान करते हैं। ऐसे में चप्पल और जूतों को मंदिर के बाहर ही उतार दें।
- मंदिर पूजा-पाठ करने के साथ एक शांतिपूर्ण स्थान भी माना जाता है। जहां लोग मन की शांति पाने के लिए भी जाते हैं। ऐसे में आप अपने फोन को साइलेंट मोड में ही रखें। ताकि वहां की शांति बनी रहे।
- मंदिर में पूजा या प्रार्थना दोनों हाथ को एक साथ जोड़कर करना चाहिए।
- हिंदू धर्म में पूजा पाठ के दौरान टीका का बहुत महत्व है। मदिंर में प्रवेश करते समय या बाहर निकलने से बहार पंडित और अचार्य आपके माथे पर टीका लगाते हैं। कई मंदिरों में भक्तों को चंदन का लेप भी दिया जाता है लगाने के लिए। इसलिए आप जब भी मंदिर जाएं, बिना टीका लगाए मंदिर से बाहर ना आएं।
- मंदिर के अंदर सारे काम आरती, पूजा, फूल चढ़ाना, और प्रसाद लेना सब कुछ आप सीधे हाथ से ही करें।
- आरती लेते समय अपनी हथेली को लौ के ऊपर से फेरे, और फिर हथेलियों को अपने माथे पर लगाते हुए हाथों से आंखों को छुएं।
मंदिर में ये काम करने से बचें-
- अगर आपने नॉनवेज खाया है तो मंदिर में ना आए। मंदिर एक पवित्र स्थआन है, ऐसे में नॉन वेज खाकर मंदिर में प्रेवश करने की अनुमति भी नहीं होती है।
- मंदिर में शोर्ट्स, मिनी ड्रेस, फटी पेट्स, जैसे कपड़े नहीं पहनने चाहिए। मंदिर आपकी अस्था का प्रतिक है। ऐसे में आप पूरे कपड़े पहनकर ही मंदिर में प्रवेश करें।
- कई लोग मंदिरों में सेल्फी या फोटो खींचना शुरू कर देते हैं। लेकिन उन्हें ऐसा नहीं करना चाहिए। खासकर देवी देवताओं की प्रतिमाओं के साथ। क्योकि कई मंदिरों में देवी देवताओं की तस्वीरें लेने की अनुमति नहीं होती।
- मंदिर एक पवित्र स्थान है, ऐसे में मंदिर में कुछ भी खाने पीने से बचें।
- पुरुष और महिलाएं मंदिर के अंदर एक पवित्र वतावरण बनाएं रखें।
Disclaimer: The information is based on assumptions and information available on the internet and the accuracy or reliability is not guaranteed. Boldsky does not confirm any inputs or information related to the article and our only purpose is to deliver information. Boldsky does not believe in or endorse any superstitions.
Image Credit: Instagram



Click it and Unblock the Notifications
