Latest Updates
-
कर्नाटक में 18-25 साल के 7 हजार से ज्यादा छात्र HIV पॉजिटिव, अब सभी कॉलेजों में टेस्टिंग होगी अनिवार्य -
Sawan 2026: सावन में शिवलिंग की पूजा के दौरान भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां, नाराज हो सकते हैं भगवान शिव -
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर करिश्मा तन्ना के घर गूंजी किलकारी, इस शुभ दिन जन्मे बच्चों के लिए चुनें ये खास नाम -
30 जुलाई या 2 अगस्त, फ्रेंडशिप डे कब है? जानें International Friendship Day और Friendship Day में फर्क -
Happy Sawan 2026 Wishes: ...इन संदेशों के जरिए अपने प्रियजनों को दें सावन की शुभकामनाएं -
कांवड़ यात्रा की शुरुआत कैसे हुई? जानिए कौन था पहला कांवड़िया, जिसने सबसे पहले चढ़ाया था शिवलिंग पर जल -
कलौंजी के तेल से बनाएं बालों को लंबा और घना, जानें इसे घर पर बनाने का तरीका -
देव आनंद के बेटे सुनील आनंद का हार्ट अटैक से निधन, जिस अस्पताल में पिता ने ली थी अंतिम सांस वहीं तोड़ा दम -
Guru Purnima 2026 Speech: गुरु पूर्णिमा पर दें ये सरल और दमदार भाषण, तालियों से गूंज उठेगा पूरा हॉल -
Guru Purnima 2026 Wishes: गुरु से ही ज्ञान...गुरु पूर्णिमा पर अपने गुरुजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश
श्रीकृष्ण ने युधिष्ठिर को घर में रखने के लिए कही थी ये पांच चीजें, बनी रहती है कृपा
हर इंसान चाहता है कि उसके घर पर सदैव प्रभु की कृपा बनी रहे। उसका घर परिवार समृद्धि करे और सुख शांति बनी रही। इन उद्देश्यों की प्राप्ति के लिए वो समय समय पर व्रत, पूजा पाठ तथा दान पुण्य का काम भी करता है।

मगर शायद ही आपको मालूम होगा कि ऐसी कुछ पवित्र चीजें हैं जिन्हें घर में रख देने भर से ही देवी देवताओं की कृपा बरकरार रहती है और इसका जिक्र महाभारत के एक किस्से में श्रीकृष्ण ने युधिठिर से किया था। इस लेख के माध्यम से आप भी जानिए क्या है वो पवित्र वस्तुएं।

शहद
घर में शहद रखने से ही वास्तु दोष शांत हो जाते हैं। पूजा के समय भी शहद का इस्तेमाल जरूर करें। शहद आप सभी देवी देवताओं को अर्पित कर सकते हैं। खासतौर से जिन घरों में रोज पूजा की जाती है उन्हें तो शहद अवश्य रखना चाहिए।

घी
घर में हमेशा घी सिर्फ रखना ही नहीं चाहिए बल्कि इसका सेवन भी करें। घी से ऊर्जा मिलती है और शरीर स्वस्थ रहता है। घर में रोज शाम को घी का दीप जलाएं और पूजा के दौरान भी घी का इस्तेमाल करें। यही वजह है कि घर में शुद्ध घी रखने के लिए कहा जाता है। अगर आपको घी से समस्या है तो डॉक्टर की सलाह के बाद ही इसे सेवन के लिए उपयोग करें।

वीणा
वाद्य यंत्र वीणा बुद्धि और शिक्षा की देवी सरस्वती माता का प्रिय है। सरस्वती मां की कृपा पाने के लिए घर में वीणा रखें, इससे घर के सभी सदस्यों की बुद्धि तेज होगी। इसके साथ ही व्यक्ति के अंदर मुश्किल हालातों में भी धैर्य बनाए रखने की हिम्मत आती है।

पानी
घर में साफ़ जल मौजूद होना चाहिए। घर आने वाले मेहमान को सबसे पहले पीने के लिए साफ़ जल जरूर दें। ऐसा करने से कुंडली के कई दोष दूर होते हैं।

चंदन
चंदन को बहुत ही पावन माना जाता है। इसकी सुगंध से ही माहौल में मौजूद नकारात्मक ऊर्जा समाप्त हो जाती है। देवी देवताओं की पूजा में भी चंदन का खास महत्व होता है। चंदन का तिलक लगाने से मन को शांति मिलती है। सदैव घर में चंदन रखें और प्रभु की पूजा के दौरान उन्हें अर्पित भी करें।



Click it and Unblock the Notifications