Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
Lakshmi Panchami 2021: लक्ष्मी पंचमी कल, इन मंत्रों के जाप से बनी रहेगी धन-संपदा
हिंदू कैलेंडर का पहला महीना चैत्र कई मायनों में खास है। चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि का दिन लक्ष्मी पंचमी के रूप में मनाया जाता है। इस दिन मां लक्ष्मी की विशेष पूजा-अर्चना की जाती है। लक्ष्मी पंचमी इसलिए भी विशेष है क्योंकि यह नवरात्र के पांचवी तिथि पर पड़ता है। जिस जातक पर लक्ष्मी माता की कृपा बरसती है उसके जीवन में कभी धन-धान्य की कमी नहीं रहती है। जानते हैं इस साल लक्ष्मी पंचमी किस दिन है, साथ ही जानें शुभ मुहूर्त और लक्ष्मी मंत्र।

लक्ष्मी पंचमी तिथि और पूजा का समय
लक्ष्मी पंचमी: 17 अप्रैल 2021 (शनिवार)
लक्ष्मी पंचमी तिथि प्रारम्भ - अप्रैल 16, 2021 को शाम 06:05 बजे
लक्ष्मी पंचमी तिथि समाप्त - अप्रैल 17, 2021 को शाम 08:32 बजे

लक्ष्मी पंचमी पूजा की विधि
इस दिन सुबह उठकर स्नान करें। मां लक्ष्मी की वंदना करें। इस दिन लक्ष्मी जी के प्रिय कमल के फूल अर्पित करें। इसके बाद व्रत का संकल्प लें। इस दिन फलाहार करें। शाम को लक्ष्मी जी का पूजन करें। उनके विशेष मंत्र का जप अवश्य करें। लक्ष्मी जी की आरती का गान भी करें। मां को सफेद चीज का भोग लगाएं।

लक्ष्मी जी के इन मंत्रों का करें जाप
लक्ष्मी बीज मंत्र: ॐ ह्रीं श्रीं लक्ष्मीभयो नमः॥
महा लक्ष्मी मंत्र: ॐ श्रीं ह्रीं श्रीं कमले कमलालये प्रसीद प्रसीद ॐ श्रीं ह्रीं श्रीं महालक्ष्मयै नम:॥
लक्ष्मी गायत्री मंत्र: ॐ श्री महालक्ष्म्यै च विद्महे विष्णु पत्न्यै च धीमहि तन्नो लक्ष्मी प्रचोदयात् ॐ॥



Click it and Unblock the Notifications
