Latest Updates
-
पंजाब की पहली महिला ड्राइवर और पायलट थीं शेफ विकास खन्ना की मां बिंदु खन्ना, राजीव गांधी के साथ ली थी ट्रेनिंग -
बारिश के मौसम में भूलकर भी फ्रिज में न रखें ये 5 फल, सेहत को हो सकता है नुकसान -
Sapne Me Aam Dekhna: सपने में आम दिखना शुभ या अशुभ? जानें इसका मतलब -
अब WhatsApp पर ही आसानी से बनवा सकते हैं आयुष्मान कार्ड, जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस -
Birthday Special: पड़ोसन को घर से भगा ले गए थे सौरव गांगुली, फिर दोबारा करनी पड़ी थी शादी -
Varalakshmi Vrat 2026: कब रखा जाएगा वरलक्ष्मी व्रत? नोट करें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
बारिश में बनाएं गर्मागर्म प्याज के पकौड़े और खट्टी-मीठी इमली की चटनी, जानें आसान रेसिपी -
Sawan 2026: 4 या 5? इस बार सावन में पड़ेंगे कितने सोमवार, देखें व्रत की पूरी लिस्ट -
बारिश के मौसम में क्यों बढ़ जाता है जोड़ों और घुटनों का दर्द? जानें इसके पीछे के 5 कारण -
शरीर में दिखने वाले ये 7 लक्षण हो सकते हैं डायबिटीज की शुरुआत, भूलकर भी न करें नजरअंदाज
जानिए सिंह राशि के लिए कैसा रहेगा मई 2018 का महीना
सिंह राशि के जातक शासन करने के लिए ही जन्म लेते हैं। ये आत्मविश्वास से भरपूर और दूसरों पर हुकुम चलाने वाले होते हैं। अपनी खूबियों से ये जीवन की सारी समस्याओं को आसानी से पार कर लेते हैं।
अपने दयालु और ईमानदार स्वभाव के कारण इनके बहुत दोस्त बनते हैं। इनका व्यक्तित्व आकर्षण से भरा होता है। सिंह राशि के जातकों में अहं भी बहुत होता है। आइए जानते हैं कि सिंह राशि के जातकों के लिए मई का महीना कैसा रहेगा और इस राशि के साथ मई 2018 में क्या खास होने वाला है।

सेहत
महीने की 21 तारीख के बाद सेहत में सुधार आएगा। कम काम और ज्यादा आराम कर आप इस महीने खुद को फिट रख सकते हैं। इस दौरान आप अपनी खोयी हुई एनर्जी वापिस पा सकते हैं।
करियर
इस महीने आपकी प्रोफेशनल लाइफ में कुछ खास नहीं होने वाला है। वहीं दूसरी ओर अधिक यात्रा करनी पड़ सकती है लेकिन आपको इसका कोई लाभ नहीं मिल पाएगा। पूर्व में यात्रा करना लाभप्रद रहेगा। बड़े एवं प्रभावी लोगों से आपके संपर्क इस माह विफल हो जाएंगें। बेहतर होगा कि आप इस समय दूसरों पर निर्भर ना रहें।
आर्थिक स्थिति
आर्थिक मामलों में कोई ज्यादा लाभ की संभावना नहीं है। नया काम शुरु करने की सोच रहे हैं तो आपको इस समय रूक जाना चाहिए। ये समय किसी भी तरह के निवेश के लिए सही नहीं है। अगर आप परिवहन से जुड़े हैं तो आपके लिए बहुत खराब समय हो सकता है। परिस्थिति के अनुकूल होने तक शांत रहें।
लव लाइफ
जीवनसाथी के साथ अनबन हो सकती है। आपका पार्टनर इस समय आपसे थोड़े स्पेस की अपेक्षा रखेगा। अपने रिश्ते को बनाए रखने के लिए आपको बहुत धैर्य से काम लेना होगा। सिंगल जातकों को इस दौरान कई अवसर मिल सकते हैं। ऑनलाइन डेटिंग भी कर सकते हैं। शादी या ब्रेकअप के लिए ये समय सही नहीं है।
शुभ तिथि और रंग
इस महीने के लिए आपका शुभ अंक है : 6, 24, 39, 59 और 83
शुभ तिथि : 2, 3, 12, 13, 21, 22, 29, 30
शुभ रंग : सफेद, सुनहरा, कॉपर और हल्का हरा रंग



Click it and Unblock the Notifications