Latest Updates
-
यूरिक एसिड बढ़ने पर शरीर के इन अंगों में होने लगता है तेज दर्द, साधारण समझकर न करें इग्नोर -
Adi Vinayaka Temple: भारत का एकमात्र मंदिर जहां मानव मुख वाले गणेश जी की होती है पूजा, जानें इसकी पूरी कहानी -
सामंथा रुथ प्रभु ने शेयर की अपनी गोद भराई की तस्वीरें, येलो आउटफिट में दिखीं बेहद खूबसूरत, देखें Photos -
National Engineers Day 2026: 15 सितंबर को ही क्यों मनाया जाता है इंजीनियर्स डे? जानिए इसका इतिहास और महत्व -
Rishi Panchami Vrat Katha: ऋषि पंचमी पर जरूर पढ़ें यह व्रत कथा, तभी मिलेगा पूजा का पूर्ण फल -
Rishi Panchami 2026: ऋषि पंचमी आज, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
गणेश चतुर्थी के दिन कश्मीरी पंडित मानते हैं Pann Poshte, कुल देवी की पूजा से जुड़ी है परंपरा -
जयपुर का मोती डूंगरी गणेश मंदिर: जहां मेहंदी का प्रसाद जोड़ता है शादी की डोर, उमड़ी सिंगल लड़कों की भीड़ -
हरतालिका तीज व्रत कथा: जब नारद मुनि विष्णु विवाह का प्रस्ताव लेकर पहुंचे, मां पार्वती हुईं हैरान -
हरतालिका तीज 2026: क्या गर्भवती महिलाएं रख सकती हैं निर्जला व्रत, जान लें सावधानियां
जानिए तुला राशि के लिए कैसा रहेगा जून का महीना
तुला राशि के जातकों का व्यक्तित्व कुछ अलग होता है। ये पूरा साल आपके लिए बहुत बढ़िया रहने वाला है लेकिन फिर भी कुछ चीज़ें आपको परेशान कर सकती हैं। आप खुद के अंर्तमन से ही उलझ सकते हैं। बेहतर होगा कि आप इसकी मूल वजह को जानें और फिर उसे दूर करें। इससे आपको पता भी चल पाएगा कि आपको जीवन में किस दिशा में जाना है।
किसी को खुद पर हावी होने ना दें। आप काम और परिवार के बीच बेहतर संतुलन बना पाएंगे इसलिए इस महीने कुछ ज़्यादा समस्याएं नहीं आएंगी। काम को समय पर पूरा करने में सफल रहेंगे। अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित रखें।

महीने के मध्य में आपके करियर में कोई बदलाव अा सकता है। अगर आप कोई अलग कोर्स करने की सोच रहे हैं तो अपने इस फैसले पर अच्छी तरह से सोच-विचार कर लें। दूसरों से सलाह भी ले सकते हैं। आइए जानते हैं तुला राशि के जातकों की लव लाइफ, करियर और फाइनेंस के बारे में।
सेहत
शारीरिक सेहत से ज़्यादा आध्यात्मिक स्वास्थ्य के प्रति झुकाव रहेगा। रोज़मर्रा की परेशानियों से निकलने में अध्यात्म आपकी मदद करेगा और आप ज़रूरी चीज़ों पर ध्यान लगा पाएंगे। इस महीने सेहत को लेकर कोई खास दिक्कत नहीं होगी लेकिन आपको अपनी खानपान की आदतों का ध्यान रखना है और रोज़ व्यायाम करना है। किसी लंबी बीमारी से ग्रस्त थे तो इस महीने राहत मिल सकती है।
बंजी जंपिंग या स्काई डाइविंग जैसे शौक रखते हैं तो ये समय इसके लिए बिल्कुल सही है। महीने के अंत में आप लोगों के ज़्यादा करीब जा सकते हैं। इससे आपको मानसिक तौर पर तनाव से मुक्ति मिलेगी।
करियर
बुध की स्थिति अनुकूल होने के कारण व्यापारियों को नए अवसर मिलेंगे। नौकरी बदलने की सोच रहे हैं तो आपको भी बेहतर अवसर मिल पाएंगे। निर्णय लेते समय आपको थोड़ा सावधान रहने की ज़रूरत है। दिल की सुनें तो मन को शांति मिलेगी लेकिन दिमाग की सुनेंगे तो शक्ति मिलेगी।
कार्यक्षेत्र में बातचीत में दिक्कत आ सकती है। सहकर्मियों के साथ गलतफहमियां बढ़ सकती हैं। ऐसे हालात में अपने बॉस के पास तो बिल्कुल ना जाएं और खुद ही इन चीज़ों को सुलझाने की कोशिश करें। काम का ज़्यादा बोझ नहीं रहेगा। ज़रूरी कामों को समय दें। अपने सहकर्मियों की भी मदद करें।
आर्थिक स्थिति
पैसों को लेकर आप कुछ नियम बना सकते हैं। कम समय में ज़्यादा पैसा कमाने वाले रास्तों से दूर ही रहें। इस महीने आय के स्रोत बढ़ेंगे। अनावश्यक खर्चों से दूर रहें। म्युचुअल फंड आदि में भी निवेश कर पैसों की बचत कर सकते हैं। पैसे उधार देते हैं तो आपको खुद ही पैसों की तंगी हो सकती है। पैसों के लेन-देन में सावधानी बरतें। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी और 22 जून के बाद इसे मज़बूती मिलेगी।
लव लाइफ
इस महीने आपकी लव लाइफ में बहुत उतार-चढ़ाव आने वाले हैं। पार्टनर के साथ अनबन हो सकती है। इसके बावजूद पार्टनर के साथ आपसी समझ बढ़ेगी लेकिन झगड़े भी खूब होंगे। कुछ समय बाद सब ठीक हो जाएगा क्योंकि आप दोनों ही एक-दूसरे के बिना नहीं रह सकते हैं।
ग्रहण के दौरान सिंगल जातकों को साथी मिलने में दिक्कतें आएंगी। इसके बाद आपको पहली नज़र में ही किसी से प्यार हो सकता है। रिश्ते में तुला राशि वाले जातक अपना सब कुछ न्यौछावर कर देते हैं लेकिन इस बार आपको अपने पार्टनर से निराशा मिल सकती है।
विवाहित जातकों को कोई खुशखबरी मिल सकती है। आपके परिवार में कोई नन्हा मेहमान आ सकता है। इससे आपके रिश्ते के बीच की दूरियां भी कम होती जाएंगी।
शुभ रंग: गुलाबी और हरा
शुभ अंक: 4, 6, 13 और 15



Click it and Unblock the Notifications
