Latest Updates
-
बारिश का पानी स्किन के लिए अच्छा या खराब, जानें मानसून में इसके फायदे और नुकसान -
AC कोच बना 'हनीमून सुइट', फूलों-गुब्बारों से सजाया ट्रेन का डिब्बा, वायरल हुआ वीडियो, जानें रेवले के नियम -
Kiara Advani ने यश संग 'तबाही' में दिए दिए इंटीमेट सीन, जानें कैसे शूट किए जाते हैं बोल्ड सीन? -
एक्टर राजेश शर्मा को जहरीले कीड़े ने काटा, हालत नाजुक, जानें मानसून में क्यों बढ़ता है सांप कीड़ों का खतरा -
Yogini Ekadashi 2026: कब रखा जाएगा योगिनी एकादशी का व्रत? इस दिन भूलकर भी न करें ये 5 काम -
Varalakshmi Vrat 2026: सावन के आखिरी शुक्रवार को करें ये 5 उपाय, मां लक्ष्मी बरसाएंगी धन-दौलत -
पंजाब की पहली महिला ड्राइवर और पायलट थीं शेफ विकास खन्ना की मां बिंदु खन्ना, राजीव गांधी के साथ ली थी ट्रेनिंग -
बारिश के मौसम में भूलकर भी फ्रिज में न रखें ये 5 फल, सेहत को हो सकता है नुकसान -
Sapne Me Aam Dekhna: सपने में आम दिखना शुभ या अशुभ? जानें इसका मतलब -
अब WhatsApp पर ही आसानी से बनवा सकते हैं आयुष्मान कार्ड, जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस
जानिए तुला राशि के लिए कैसा रहेगा मई का महीना

तुला राशि के जातक संतुलित होते हैं। इनका स्वभाव दूसरों को बहुत आकर्षित करता है। ये हर काम को शिष्टता के साथ करते हैं। इनकी मीठी-मीठी बातों में प्यार के साथ-साथ ज़हर भी घुला होता है। ये बहुत मददगार होते हैं और इन्हें किसी से झगड़ा करना या बहस में पड़ना पसंद नहीं है। लेकिन ऐसी कुछ चीज़ें हैं जिनके बारे में तुला राशि के जातकों को पता होना चाहिए। अपना भविष्यफल जानकर आप सही निर्णय ले सकते हैं।
आज हम आपको तुला राशि के लिए मई 2018 का भविष्यफल बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं कि मई 2018 तुला राशि के जातकों की लव लाइफ, करियर आदि के लिए कैसा रहेगा।

सेहत
इस महीने आपकी फिटनेस बहुत बढिया रहने वाली है लेकिन वहीं दूसरी ओर आपको अपने पार्टनर की सेहत का ख्याल रखना पड़ेगा। जीवनसाथी की सेहत खराब हो सकती है इसलिए सतर्क रहें।

करियर
ये महीना तुला राशि के जातकों के करियर के लिए शुभ साबित होगा। यात्रा से लाभ होगा। पश्चिम में यात्रा करने से आपको अत्यधिक लाभ मिलेगा। आपके लिए ये बहुत ही लाभकारी समय साबित होगा। अपने क्षेत्र में कुछ बेहतर हासिल कर सकते हैं।

आर्थिक स्थिति
आर्थिक पक्ष मज़बूत रहेगा। व्यापार से संबंधित यात्रा करनी पड़ सकती है। हालांकि, आपको इस यात्रा से लाभ नहीं होगा। आयात-निर्यात का व्यापार धीमा पड़ सकता है। आपको शांत रहकर मुश्किल समय के बीतने का इंतज़ार करना चाहिए।

लव लाइफ
इस महीने की शुरुआत में ही आपको अपने जीवनसाथी से कोई बड़ा सरप्राइज़ मिल सकता है। महीने के 3 या 6 तारीख को किसी नए मेहमान के आने की खुशखबरी मिल सकती है। अगर आप अपने रिश्ते को आगे बढ़ाने की सोच रहे हैं तो महीने का दूसरा सप्ताह इसके लिए उत्तम रहेगा। वहीं दूसरी ओर महीने के अंतिम सप्ताह में जीवनसाथी के साथ बहस और झगड़ा भी हो सकता है।

शुभ तिथि और रंग
इस महीने में आपके लिए शुभ अंक हैं : 7, 20, 55, 77 और 86
शुभ तिथि हैं : 7, 8, 17, 18, 25, 26
शुभ रंग हैं : सफेद, हरा और नीला



Click it and Unblock the Notifications