Latest Updates
-
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन -
Narak Chaturdashi 2026: बाल और नाखून काटना क्यों है अशुभ? निरोगी रहने के लिए कर लें ये उपाय -
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा
कॉन्फिडेंट लोग कभी नहीं करते ये काम
आत्मविश्वासी लोग कभी भी खुद को परफेक्ट दिखाने की कोशिश नहीं करते हैं। संपूर्ण बनने का सफर आसान और जल्दी पूरा होने वाला नहीं है। वो खुद में यक़ीन रखते हैं और जानते हैं की तलाश करने से हर सवाल का जवाब मिलेगा।
जब भी कामयाब होने की बात आती है तो उसमें सबसे अहम फैक्टर होता है आत्मविश्वास, जो किसी भी दूसरे कारकों से ज़्यादा महत्वपूर्ण माना जाता है।

खुद में विश्वास होना बहुत ज़रूरी है। आत्मविश्वासी लोगों के चलने, बात करने तथा उनके व्यवहार में ही ये खूबी नज़र आती है जो उन्हें दूसरों से अलग बनाती है। उनकी ऊर्जा उनके आत्मविश्वास से जुड़ी होती है। आत्मविश्वासी लोग किसी भी काम में पीछे नहीं हटते हैं लेकिन फिर भी कुछ ऐसे काम हैं जिसे वो कभी नहीं करते हैं, जानने के लिए पढ़ें ये लेख।

वो कभी नहीं बनाते बहाना
जो व्यक्ति आत्मविश्वास से भरे रहते हैं वो अपने विचार और कार्य की ज़िम्मेदारी खुद लेते हैं। वो इसके लिए दूसरों को ज़िम्मेदार नहीं ठहराते हैं। इसके बजाय वो अपने काम के लिए थोड़ा ज़्यादा वक़्त लेना बेहतर समझते हैं और उनकी यही खासियत उन्हें दिन-ब-दिन खुद को सुधारने के लिए मदद करती है। वो लोग भी तब तक इस प्रयास को जारी रखते हैं जब तक उन्हें खुद अपने काम से संतुष्टि नहीं मिलती है।

वो चीज़ों को अगले दिन के लिए नहीं टालते
आत्मविश्वासी लोग कभी भी किसी काम को करने के लिए सही वक़्त या फिर सही मौके का इंतज़ार नहीं करते हैं, बल्कि वो खुद इसे तैयार करने में यक़ीन रखते हैं। वो तुरंत निर्णय लेकर अपने काम को समय पर पूरा करते हैं ताकि वो अगले दिन के लिए बचा ना रहे और ना ही बोझ बने।

वो कभी भी दूसरों के विचारों से प्रभावित होकर लड़खड़ाते नहीं है
दूसरों की सोच उनका रास्ता कभी नहीं रोकती है। वहीं दूसरी तरफ वो बाकि लोगों की खुशहाली के बारे में सोचते हैं पर वो दूसरों के विचारों से अपने आप को प्रभावित होने नहीं देते हैं।

वो कभी भी कम्फर्ट ज़ोन में नहीं रहते हैं
ये लोग कभी भी कम्फर्ट ज़ोन में रहना पसंद नहीं करते हैं। उसके बजाय ये हमेशा हक़ीक़त को नज़दीक से देखने में यक़ीन रखते हैं। ऐसा इसलिए है क्योंकि ये जानते हैं कि सपने मर सकते हैं। ये सक्रिय रह कर असहज माहौल में भी काम करते हैं। इन्हें मालूम है की सफलता के लिए इस सबकी ज़रूरत है।

कभी भी दूसरों से नहीं करते तुलना
आत्मविश्वासी लोग जानते हैं कि दूसरों से तुलना करने का कोई लाभ नहीं है, इससे बस पल भर की ख़ुशी ही मिलती है। वो समझते हैं की दूसरों से तुलना कर के वो खुद को आगे बढ़ने से रोकते हैं। ये थोड़ी देर के लिए राहत तो ज़रूर देती है मगर कामयाबी के लिए उनकी आक्रमकता को कम करती है।



Click it and Unblock the Notifications
