Latest Updates
-
संडे स्पेशल डिनर के लिए परफेक्ट है पनीर कॉर्न पुलाव, स्वाद ऐसा कि सब मांगेंगे दोबारा -
सूरज की तपिश से काला पड़ गया है चेहरा? इन 3 देसी नुस्खों से हटाएं जिद्दी सन टैन -
क्या बारिश से हुए नुकसान पर सरकार और इंश्योरेंस कंपनी से मिलता है मुआवजा? हां, तो जानें कैसे करें क्लेम? -
छोटी हाइट वाली लड़कियों पर सबसे ज्यादा जंचते हैं ये आउटफिट, दिखती हैं सुपर स्टाइलिश और लंबी -
बरसात में इन 5 लोगों को गलती से भी नहीं खाना चाहिए दही, वरना बिगड़ सकती है सेहत -
Ravi Pradosh Vrat Katha: इस कथा के बिना अधूरा है रवि प्रदोष व्रत, जानें पूजा विधि, शुभ मुहूर्त और शिव आरती -
World Paper Bag Day 2026: कब और क्यों हुई पेपर बैग दिवस की शुरुआत? जानें इसका दिलचस्प इतिहास -
गलती से भी पास-पास न रखें मनी प्लांट और तुलसी का पौधा, वरना कंगाली के साथ आ जाएंगी ये 3 बड़ी मुसीबतें -
इस एक श्राप की वजह से अविवाहित कपल्स नहीं कर सकते जगन्नाथ मंदिर में दर्शन, आप भी जान लें रहस्य -
Varalakshmi Vrat के दिन लगेगा साल का आखिरी चंद्र ग्रहण, जानें क्या करें, क्या न करें और सूतक के नियम
घर में रखी ये चीज़ें होती है अपशकुन, नहीं होने देती कामयाब

क्या आपने कभी इस बारे में सोचा की दिन रात मेहनत करने के बावजूद आपको सफलता क्यों नहीं मिल पा रही है? कभी इस बात पर हैरानी हुई की हमारे बूढ़े-बुज़ुर्ग हमेशा घर साफ़-सुथरा रखने के लिए क्यों कहा करते हैं? कई लोग अपना तन मन धन सब कुछ लगा देते हैं लेकिन उसके बावजूद क्यों उन्हें कामयाबी नहीं मिल पाती है?
हमारे घर के छोटे-बड़े हर सामान के साथ कोई न कोई ऊर्जा छिपी हुई है। हम कुछ चीज़ों के साथ जुड़ी मान्यताओं पर आज बात करेंगे जो घर में नकारात्मकता लाती है।

काला दरवाज़ा
आप अपने घर को थोड़ा अलग लुक देने की चाहत में दरवाज़ों को काले रंग का रंगवाने का सोच रहे होंगे। मगर वास्तु शास्त्र के अनुसार काले दरवाज़े नकारात्मकता का प्रतीक हैं। बेडरूम में काले रंग के दरवाज़ों की वजह से कलह पैदा हो सकता है। अगर धन-सम्पत्ति रखने वाले कमरे का दरवाज़ा काला है तो ये पैसों की हानि कर सकता है। अगर दरवाज़े का मुख उत्तर दिशा में है तो ये अपशकुन नहीं है।

आईना
शायद ही आपने सुना हो की आईना बुरी किस्मत का कारण बन सकता है, लेकिन ये सच है। वैसे हमने ये तो सुना है की घर में कांच और आईने का टूटना अशुभ होता है और इसकी वजह से परिवार के सदस्यों के बीच लड़ाई होती है। वहीं कुछ लोगों का मानना है कि आईने को हमेशा ढक कर रखना चाहिए, खासतौर से यदि घर में हाल फ़िलहाल में किसी की मृत्यु हुई है। ये मान्यता है की आईने आत्माओं को आकर्षित करने की क्षमता रखते हैं।

पुराना कैलेंडर या घड़ी
कई बार लोग इस ओर धयान ही नहीं देते की कैलेंडर और घड़ी उन्हें गलत दिन और वक़्त बता रहा है। लेकिन इस चीज़ को कभी नज़रअंदाज़ नहीं करना चाहिए। दरअसल, कैलेंडर का सही दिन के बजाय गलत दिन दिखाना अशुभ माना जाता है। ये बुरे वक़्त को आकर्षित करता है। ये बुरे वक़्त को ना तो जाने देता है और ना ही अच्छे समय को आने देता है। ठीक इसी तरह, बंद या गलत समय दिखाने वाली घड़ी भी अशुभ मानी जाती है।

टूटे हुए बर्तन
इस बात से सभी इत्तेफ़ाक़ रखेंगे की घर में इस्तेमाल होने वाले बर्तन व्यक्ति की आर्थिक स्थिति दर्शाते हैं। यहां एक और बात हम आपको बताना चाहते हैं कि टूटे हुए बर्तन में खाना और पीना अच्छा नहीं माना जाता है। ये दुर्भाग्य को आमंत्रित करता है। ये खराब वित्तीय हालात की तरफ इशारा करता है और इससे बेवजह धन की हानि होती है इसलिए घर के लिए बर्तन लेते समय और उनका इस्तेमाल करते वक़्त इन चीज़ों का ख़ास ख्याल रखें।

मुरझाये या काँटों वाले पौधे
काँटों वाले पौधे परिवार में सदस्यों के बीच लड़ाई का कारण बनते हैं। इस तरह के पौधे घर में बिल्कुल ना रखें। हां, आप फूलों के साथ काँटे हैं तो वो पौधा रख सकते हैं। कई बार हम घर के बाहर रखे नन्हे पौधों को पानी देना भूल जाते हैं और वो सुख जाते हैं। मुरझाये हुए पौधे घर में नकारात्मकता को बढ़ाते हैं इसलिए ऐसे पौधों को जल्द से जल्द घर से दूर करें। इससे बचने का सबसे सरल उपाय है कि आप पौधों को समय समय पर पानी देते रहें और उन्हें मुरझाने न दें।



Click it and Unblock the Notifications