Latest Updates
-
Indian Air Force Day 2026: दुनिया की सबसे ताकतवर एरयफोर्स में से एक है भारतीय वायुसेना, जानें 10 खास बातें -
35 साल की उम्र में दूसरी बार मां बनेंगी कियारा आडवाणी , जानिए इस उम्र में मां बनना कितना सेफ है? -
Nana Patekar Net Worth: 35 रुपये महीने से करोड़ों तक, जानें अपने पीछे कितनी संपत्ति छोड़ गए नाना पाटेकर? -
Nana Patekar Family: नाना पाटेकर के परिवार में कौन-कौन है? पत्नी से रहते थे अलग, कम उम्र में खो दिया था बेटा -
नाना पाटेकर का 75 की उम्र में Cardiac Arrest से निधन, समझिए हार्ट अटैक से कितने अलग होते है इसके लक्षण -
Shardiya Navratri 2026: नवरात्रि में किस दिन कौन से रंग के कपड़े पहनें? यहां देखें 11-19 अक्टूबर की पूरी लिस्ट -
Navratri Va Durga Puja: नवरात्रि और दुर्गा पूजा में क्या अंतर है? एक ही देवी, फिर क्यों अलग हैं दोनों पर्व -
Navratri Recipes 2026: डायबिटीज के मरीज नवरात्रि व्रत में खाएं ये 5 शुगर फ्री रेसिपी, नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
मानसून में डायबिटीज के मरीज पैरों का ख्याल कैसे रखें? डॉक्टर से जानें आसान फुट केयर टिप्स -
Navratri 2026: गरबा में दिखना है स्टाइलिश? ट्राई करें ये 6 एवरग्रीन ब्लाउज डिजाइन
बालों पर गिरे छिपकली मतलब मुत्यु सामने खड़ी है, जानें छिपकली से जुड़े शकुन और अपशकुन
हिंदू मान्यताओं में शकुन और अपशकुन का बहुत ही महत्व है। प्रकृति और हमारे आसपास मौजूद जीव जंतु भी हमें कई बार शुभ और अशुभ के बारे में संकेत देते है। इन संकेतों को भांपकर हम कई प्रकार की विपत्तियों से बच सकते हैं। शकुन शास्त्र में ऐसे ही कई संकेतों के बारे में बताया गया है। इन्हीं में से एक है छिपकली।
जी हां, घरों में आमतौर पर पाई जाने वाली छिपकली भी भविष्य में होने वाली कई घटनाओं के बारे में संकेत करती है। इसका वर्णन शकुन शास्त्र में मिलता है। जानते है कि शकुन शास्त्र के अनुसार छिपकली से जुड़े शकुन और अपशकुनों के बारे में।

दाहिने हाथ पर गिरे
छिपकली किसी व्यक्ति के सिर अथवा दाहिने हाथ पर गिरे तो सम्मान मिलने की संभावना रहती है किंतु बाएं हाथ पर गिरे तो धन हानि हो सकती है।

दाहिने कान पर
दाहिने कान पर छिपकली का गिरना यानी आभूषण की प्राप्ति होगी। बाएं कान पर छिपकली का गिरना यानी आयु वृद्धि।

बाई ओर से उतरे
यदि छिपकली किसी व्यक्ति के दाई ओर से चढ़कर बांई ओर उतरती है तो उसे पदोन्नति यानी प्रमोशन और धन लाभ होने के योग बनते हैं।

नए घर में प्रवेश करते हुए दिखे तो
नए घर में प्रवेश करते समय यदि गृहस्वामी को छिपकली मरी हुई व मिट्टी लगी हुई दिखाई दे तो उसमें निवास करने वाले लोग रोगी हो सकते हैं, ऐसा शकुन शास्त्र में लिखा है। इस अपशकुन से बचने के लिए पूरे विधि-विधान से पूजन करने के बाद ही नए घर में प्रवेश करना चाहिए।

बाई ओर से उतरे
यदि छिपकली किसी व्यक्ति के दाई ओर से चढ़कर बांई ओर उतरती है तो उसे पदोन्नति यानी प्रमोशन और धन लाभ होने के योग बनते हैं।

मिलता है शुभ समाचार
शकुन शास्त्र के अनुसार दिन में भोजन करते समय यदि छिपकली का बोलना सुनाई दे शीघ्र ही कोई शुभ समाचार मिल सकता है या फिर कोई शुभ फल प्राप्त हो सकता है। हालांकि ये घटना बहुत कम होती है क्योंकि छिपकली अधिकांश रात के समय बोलती है।

छिपकलियों का संभोग
अगर कोई व्यक्ति छिपकली के जोड़े को को संभोग करते देख लेता है तो यह इस बात का संकेत है कि जल्द ही उसकी मुलाकात किसी पुराने दोस्त से होने वाली है।

छिपकलियों का झगड़ना
अगर दो छिपकलियों को झगड़ते देख लिया जाए तो समझ लें कि आने वाले समय में आपका किसी बेहद नजदीकी व्यक्ति या प्रेमी से झगड़ा होने की संभावना है।

स्त्री के शरीर के दाएं हिस्से पर गिरना
अगर छिपकली किसी स्त्री के शरीर के दाएं हिस्से पर गिरे तो यह इस बात का संकेत है कि निकट भविष्य में उस स्त्री के परिवार को धन का नुकसान होने वाला है।

बालों में गिरे तो
शकुन शास्त्र के अनुसार अगर छिपकली सीधे किसी के बालों में गिरे तो इसे अच्छा शकुन नहीं माना जाता है। इसका मतलब होता है कि उस व्यक्ति की तबीयत बहुत खराब होने वाली है और वो उसकी मुत्यु निकट ही है।



Click it and Unblock the Notifications
