Latest Updates
-
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष में पति-पत्नी को शारीरिक संबंध बनाने चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
World Rabies Day 2026: कुत्ते के अलावा किन जानवरों के काटने से हो सकता है रेबीज? जानें लक्षण और बचाव के उपाय -
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब
Lunar Eclipse 2023: चंद्र ग्रहण के समापन के बाद जरुर किए जाते हैं ये काम
चन्द्र ग्रहण की घटना और प्रभाव को ज्योतिष शास्त्र के अनुसार नकारात्मक माना गया है। ऐसे में चन्द्र ग्रहण की समाप्ति के बाद इसके प्रभाव को निष्क्रिय करने के लिए कुछ उपाय करना जरूरी होते हैं।
इस लेख के माध्यम से जानते हैं कि चंद्र ग्रहण का समय पूरा हो जाने के बाद व्यक्ति को क्या क्या कार्य करने चाहिए।

गंगाजल से करें मंदिर, घर व अपनी शुद्धि
चंद्र ग्रहण समाप्त होने के पश्चात अपने घर में गंगा जल का छिडकाव करें। साथ ही मंदिर में स्थापित सभी भगवानों का भी गंगाजल से अभिषेक करें। खुद भी जाकर स्नान कर लें, स्नान करने वाले जल में थोडा गंगा जल मिला लें।

स्वच्छ वस्त्र करें धारण
ग्रहण खत्म होने के बाद स्नान लेने के पश्चात साफ़ एवं स्वच्छ वस्त्रों को ही पहनें। इसके साथ ही ग्रहण के दौरान पहनें हुए कपड़ों को उतार लें और बिना धोएं दोबारा प्रयोग में ना लायें।

गाय को रोटी खिलाएं
गाय को भोजन कराने से ग्रहण संबंधी दोषों का निवारण होता है इसलिए ग्रहण समाप्ति के बाद गाय को रोटी या चारा खिलाने का प्रबंध करें।

दान करें
दान जैसी पुण्य क्रिया से ग्रहण के नकारात्मक प्रभाव को कम करने में सहायता मिलती है। ग्रहण समाप्ति के बाद किसी ज़रूरतमंद को दान अवश्य करें।



Click it and Unblock the Notifications
