Latest Updates
-
कहीं आप भी तो नहीं पी रहे डिटर्जेंट वाला दूध? FSSAI के बताए इस सिंपल टेस्ट से मिनटों में करें चेक -
Indira Ekadashi 2026: 5 या 6 अक्टूबर, कब है इंदिरा एकादशी? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि
Chandra Grahan 2022: जानें कब लगने वाला है इस साल का पहला चंद्रग्रहण, इससे जुड़ी सभी जानकारी पाएं यहां
वैसे तो ग्रहण का लगना एक खगोलीय घटना है लेकिन हिंदू धर्म में इसे अशुभता के साथ जोड़कर देखा जाता है। हाल ही में दुनियाभर में साल 2022 का पहला सूर्यग्रहण लगा और अब लगभग पन्द्रह दिन के अंतराल में चंद्र ग्रहण भी लगने वाला है। 30 अप्रैल को लगे सूर्य ग्रहण के बाद अब 16 मई को दुनिया चंद्र ग्रहण का अनुभव करेगी। जानते हैं साल 2022 में लगने वाले पहले चंद्र ग्रहण के बार में सभी जरूरी बातें।

चंद्रग्रहण की तिथि और समय
साल 2022 का पहला चंद्र ग्रहण वैशाख महीने की पूर्णिमा तिथि को लगने वाला है। इस दिन को बुद्ध पूर्णिमा के रूप में भी जाना जाता है। यह पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा।
चंद्र ग्रहण की तिथि: 16 मई 2022, सोमवार
समय: प्रातः 07:02 से दोपहर 12:20 बजे तक

कहां-कहां दिखाई देगा पहला चंद्रग्रहण
मई की 16 तारीख को लगने वाला चंद्र ग्रहण उत्तरी अमेरिकी के अधिकांश हिस्सों में, दक्षिण अमेरिका, प्रशांत महासागर, हिंद महासागर, अटलांटिक, अंटार्कटिका, दक्षिणी-पश्चिमी यूरोप, दक्षिणी-पश्चिमी एशिया और अफ्रीका आदि देशों में दिखाई देगा। यह पूर्ण चंद्र ग्रहण भारत में नजर नहीं आ सकेगा।

कब लगता है चंद्रग्रहण?
जब धरती अपनी धुरी पर चक्कर लगाते हुए चंद्रमा और सूर्य के बीच में आती है तब पृथ्वी की परछाई चंद्रमा पर पड़ती है और इस वजह से कुछ देर के लिए चांद दिखाई नहीं देता है। यही घटना चंद्र ग्रहण कहलाती है।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
