Latest Updates
-
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया
माघ माह के शुभ महीने में आएंगे ये पावन व्रत और त्योहार, देखें पूरी लिस्ट
श्री कृष्ण के अति प्रिय और हिन्दू पंचांग के सबसे शुभ महीनों में से एक माघ के महीने की शुरुआत हो चुकी है। 18 फरवरी से शुरू हुए इस माह में बेहद महत्वपूर्ण त्यौहार, व्रत, अनुष्ठानों और धार्मिक मेलों का संयोग बनता है। इस महीने में धार्मिक स्नान, उपासना और दान का विशेष ही महत्व होता है। प्रयागराज और हरिद्वार जैसे तीर्थ स्थलों में बड़े बड़े माघ मेलों का आयोजन किया जाता है।
माघ माह में मौनी अमावस्या, गणेश जयंती, बसंत पंचमी जैसे त्योहार आते हैं। 1 फरवरी को माघ अमावस्या और मौनी अमावस्या होगी। इस दिन मौन व्रत रखने की परंपरा है। इस दिन पितरों के लिए तर्पण, पिंडदान और श्राद्ध कर्म किया जाता है। इसके साथ ही 16 फरवरी को माघ पूर्णिमा का अवसर होगा। मान्यता है कि माघ पूर्णिमा पर भगवान श्री हरि विष्णु स्वयं गंगाजल में निवास करते हैं। इस दिन गंगाजल में स्नान और आचमन करने से पुण्य प्राप्त होता है। इसके अलावा पूरे माघ महीने में निम्नलिखित त्यौहार आने वाले हैं।

23 जनवरी 2022: सुभाष चंद्र बोस जयंती
23 जनवरी को सुभाष चन्द्र बोस जी की जयंती है। इस उपलक्ष्य में देशभर में कार्यक्रम आयोजन किए जाएंगे।

25 जनवरी 2022: कालाष्टमी
इसके बाद 25 जनवरी को कालाष्टमी का शुभ अवसर होगा जिसमें काल भैरव की विशेष पूजा अर्चना की जाती है।

26 जनवरी 2022: गणतंत्र दिवस
26 जनवरी को देशभर में गणतंत्र दिवस का उत्सव मनाया जायेगा।

28 जनवरी 2022: षट्तिला एकादशी
28 जनवरी को माघ महीने की पहली एकादशी होगी जिसे षटतिला एकादशी कहते है।

30 जनवरी 2022: मासिक शिवरात्रि, प्रदोष व्रत
30 जनवरी का दिन भी बहुत महत्व का होना है। उस दिन मेरु त्रयोदशी, प्रदोष व्रत, मासिक शिवरात्रि और गांधी जी पुण्यतिथि होगी।

4 फरवरी 2022: गणेश चतुर्थी
4 फरवरी को गणेश चतुर्थी का पर्व होगा। माघ मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थ तिथि को ही भगवान गणेश का जन्म माना जाता है। इस पर्व को गणेश चतुर्थी या विनायक जयंती के नाम से भी जाना जाता है।

5 फरवरी 2022: बसंत पंचमी
अगले दिन यानि 5 फरवरी के दिन बसंत पंचमी के शुभ त्यौहार का अवसर होगा। माघ मास में शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को सरस्वती पूजा मनाई जाती है। इस दिन ज्ञान, विद्या और कला की देवी मां सरस्वती का पूजन होता है।

6 फरवरी 2022: रथ सप्तमी
6 फरवरी को स्कंद षष्टी हैं तो वहीं 7 फरवरी को रथ सप्तमी, भीष्म अष्टमी और नर्मदा जयंती होगी।

8 फरवरी 2022: मासिक दुर्गाष्टमी
8 फरवरी को मासिक दुर्गाष्टमी होगी और 13 फरवरी को कुम्भ संक्रांति का पर्व होगा।

12 फरवरी 2022: जया एकादशी
12 फरवरी को माघ महीने की दूसरी एकादशी यानि जया एकादशी मनाई जाएगी।

14 फरवरी 2022: प्रदोष व्रत
14 फरवरी को प्रदोष व्रत होने वाला है। इस दिन भगवान शिव की आराधना करने का विधान है।

16 फरवरी 2022: रविदास जयंती
उसके बाद 16 फरवरी को गुरु रविदास जयंती और ललिता जयंती का उपलक्ष्य होगा।



Click it and Unblock the Notifications