Latest Updates
-
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई -
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय
खरमास हुआ पूरा, देखें माघ के पावन महीने में विवाह के शुभ मुहूर्त
हिन्दू रीति रिवाजों में विवाह सबसे अधिक मांगलिक और शुभ कार्य माना जाता है। खरमास के लगने के कारण पिछले एक महीने से विवाह कार्यों पर रोक लगी हुई थी। लेकिन 18 जनवरी से माघ माह के शुरू होते ही विवाह मुहूर्त भी शुरू हो जाएंगे और मांगलिक कार्य संपन्न किए जा सकेंगे। 18 जनवरी के दिन पुष्य नक्षत्र और सर्वार्थ सिद्धि योग दिनभर रहेगा। इस दृष्टि से इस माह की शुरुआत शुभ होने मानी जा रही है। विवाह के साथ-साथ नामकरण, यज्ञोपवीत संस्कार, गृह प्रवेश और अन्य यज्ञ-हवन आयोजित किए जा सकते हैं। तो चलिए जानते हैं माघ महीने में पड़ने जा रहे सभी विवाह मुहूर्तों के बारें में।

माघ महीने में ढेर सारे विवाह मुहूर्त मिलने वाले हैं। विवाह का पहला मुहूर्त 22 जनवरी को है और उसके अगले ही दिन 23 जनवरी को दूसरा विवाह मुहूर्त है।
इसके बाद 25 और 26 जनवरी को भी विवाह के लिए शुभ मुहूर्त होगा।

एक हफ्ते के इंतज़ार के बाद फरवरी माह में शादी के शुभ दिन शुरू होंगे। 5 फरवरी को बसंत पंचमी के दिन विवाह के लिए अबूझ मुहूर्त होगा अर्थात् इस दिन विवाह के लिए बहुत ही मांगलिक मुहूर्त होने वाला है।
इसके बाद 6, 7, 9, 10, 11 और 12 फरवरी की तारीखें भी शादी के लिए बेहद शुभ होंगी। इसके बाद 16 फरवरी को माघ पूर्णिमा के साथ ही माघ के महीने का अंत हो जाएगा। लेकिन विवाह के शुभ मुहूर्तों का सिलसिला आगे आने वाले कुछ महीनों तक चलेगा।



Click it and Unblock the Notifications
