Latest Updates
-
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा -
धनतेरस के 21 शुभकामना संदेश: घर की लक्ष्मी के त्योहार को बना देंगे स्पेशल -
धनतेरस समृद्धि का स्वागत करने का दिन, लेकिन घर में शांति बनाए रखना भी उतना ही जरूरी: ज्योतिषी रिन्ही सुबरवाल -
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग
Maha Shivratri 2022: महादेव को प्रसन्न करने के लिए शिव पूजा में पहनें इस रंग के कपड़े
महाशिवरात्रि के शुभ मौके पर हर भक्त महादेव को प्रसन्न करने का प्रयास करता है। इस दिन जातक वो सभी कार्य करते हैं जिससे उन्हें भोलेबाबा का आशीर्वाद मिल सके। महाशिवरात्रि के दिन भक्तों की भारी भीड़ मंदिर जाती है और शिवलिंग पर जल चढ़ाती है। लोगों की आस्था है कि सच्चे मन से एक लोटा जल चढ़ाकर भी महादेव की कृपा पायी जा सकती है। भगवान शिव को खुश करने के लिए रंगों का भी खास महत्व है। जी हां, यदि आप इस महाशिवरात्रि पर भगवान शिव का आशीर्वाद पाना चाहते हैं तो उनके पसंदीदा रंग के वस्त्र जरुर पहनें।

महाशिवरात्रि 2022
फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को महाशिवरात्रि का व्रत रखा जाता है। इस साल महाशिवरात्रि 1 मार्च, मंगलवार को मनाई जाएगी।

महाशिवरात्रि पर ये रंग रहेंगे शुभ
हरा रंग भगवान शिव का प्रिय रंग माना गया है। इस महाशिवरात्रि के मौके पर हर रंगे के अतिरिक्त आप सफेद रंग के कपड़े भी पहन सकते हैं। शिवजी को हरा और सफेद रंग अति प्रिय है। यही वजह है कि उनके चढ़ाए जाने वाले फूल और अन्य सामग्री का रंग भी सफेद अथवा हरा रहता है।

ये रंग भी है विकल्प
यदि इस साल आप भगवान शिव की पूजा में हरा अथवा सफेद रंग का वस्त्र नहीं धारण कर पाए तो इसके स्थान पर आप लाल, पीला, नारंगी, केसरिया या गुलाबी रंग के कपड़े पहन सकते हैं। इन रंगों से आपको जरुर सकारात्मक नतीजे प्राप्त होंगे।

भोलेबाबा को पसंद नहीं ये रंग
भगवान शिव की पूजा के लिए आप कभी भी काले रंग के कपड़े पहनकर न जाएं। काला रंग अंधकार और नकारात्मकता का प्रतीक माना गया है। इस वजह से आप महाशिवरात्रि के मौके पर काले रंग के वस्त्र पहनने से बचें।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
