Latest Updates
-
Jitiya Vrat 2025 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है
Vastu Tips: जूते-चप्पल रखने की दिशा में करें बदलाव, घर में आएगी बरकत

हिंदू धर्म में वास्तु शस्त्र का पालन करने का बहुत महत्व होता है। घर में सुख-समृद्धि बनाए रखने में वास्तु टिप्स काफी उपयोगी होते हैं। वास्तु शास्त्र में घर के सभी सामानों को रखने की सही दिशा और तरीकों के बारे में विस्तार से बताया गया है। जिनका पालन करके हम अपने घर में किसी भी तरह की नकारात्मकता को दूर कर सकते हैं। इतना ही नहीं घर में सुख-शांति और आर्थिक लाभ भी पा सकते हैं। इसी तरह घर में जूते-चप्पलों को रखने को लेकर भी वास्तु शास्त्र में कई नियम बताए गए हैं। अपनी लाइफ को बेहतर बनाने और खुशियों से भरने के लिए आप वास्तु शास्त्र में जुते-चप्पलों के लिए बताए गए इन नियमों का पालन कर सकते हैं।
1. सही जगह रखें जूते-चप्पल
वास्तु शास्त्र में जूते-चप्पल रखने के लिए भी एक दिशा तय की गई है। आप किसी भी जगह से घर वापस आने के बाद जूते-चप्पलों को ऐसे ही कई भी उतार देते हैं। लेकिन आप ये गलती करने से बचें, आप अपने जूते-चप्पलों को शू-रैक में ही रखें। अगर आप अपने जूते-चप्पलों को शू रैक में नहीं रखते हैं, तो कोशिश करें कि दक्षिण या पश्चिम दिशा में रखें। क्योंकि इन दिशाओं को जूते-चप्पल रखने के लिए शुभ माना जाता है। अगर आप और के घर भी जाए तो दक्षिण और पश्चिम दिशा में ही अपने जूते-चप्पलों को उतारें।
2. इस दिशा में जूते-चप्पल रखने से बचें
घर में लोग अक्सर अपने जूते-चप्पल कहीं भी उतार देते हैं। जो वास्तु शास्त्र के मुताबिक सही नहीं है। वास्तु के मुताबिक अपने जूते-चप्पलों को किसी भी दिशा में कहीं भी निकालने से बचना चाहिए। वास्तु के मुताबिक पूर्व और उत्तर दिशा में जूते-चप्पल उतारना शुभ नहीं माना जाता है। इन दिशाओं में जूते-चप्पले उतारने या रखने से घर में आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। वास्तु शस्त्र के मुताबिक इन दिशाओं से घर में सकारात्मक ऊर्जा आ सकती है। लेकिन इन दिशाओं में जूते-चप्पल उतारने से आपके घर में सकारात्मक ऊर्जा की जगह नकारात्मक ऊर्जा का वास हो सकता है।
3. बेडरूम में न रखें जूते-चप्पलों का रैक
वास्तु शास्त्र के मुताबिक बेडरूम में शू रैक रखना शुभ नहीं माना जाता है। वास्तु के अनुसार बेडरूम में जूते-चप्पलों का रैक होने पर पति-पत्नी के रिश्ते में अनबन आ सकती है। इसका उनके रिश्ते पर भी बुरा असर पड़ता है। उनके आपसी रिश्ते में खटास भी आ सकती है।
4. इस जगह जूते-चप्पल रखने से बचें
घर का मुख्य द्वार आपके घर की शोभा बढ़ाता है। लेकिन अगर उसके सामने जूते-चप्पलों का ढेर लगा रहेगा, तो किसी भी आने जाने वाले को ये चीज बिल्कुल पसंद नहीं आएगी। वास्तु शास्त्र में भी मुख्य द्वार पर जूते-चप्पल उतारना शुभ नहीं माना जाता है। वास्तु के मुताबिक घर के मुख्य द्वार पर जूते-चप्पल रखने से मां लक्ष्मी का आगमन नहीं होता है।
Disclaimer: The information is based on assumptions and information available on the internet and the accuracy or reliability is not guaranteed. Boldsky does not confirm any inputs or information related to the article and our only purpose is to deliver information. Kindly consult the concerned expert before practising or implementing any information and assumption.



Click it and Unblock the Notifications
