Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
Christmas Wishes in Hindi : सबको भेजें ये खूबसूरत ग्रीटिंग्स और विश करें Merry Christmas
नए साल का स्वागत करने के लिए सभी बेताब हैं। मगर साल 2022 को विदा करने से पहले लोग क्रिसमस त्योहार की तैयारियों में जुटे हुए हैं। ईसा मसीह के जन्मदिन के मौके पर दुनियाभर में क्रिसमस का पर्व मनाया जाता है। इस अवसर पर बाजारों में अलग ही रौनक देखने को मिलती है।

छोटे-बड़े आकार के क्रिसमस ट्री, सांता क्लॉज, तरह तरह के गिफ्ट्स की भरमार होती है। रंग-बिरंगी लाइटें माहौल को और भी जगमग कर देती है। क्रिसमस विशेषतौर पर ईसाई धर्म के मानने वाले लोगों द्वारा मनाया जाता है और वो इस दिन चर्च जाकर खास प्रार्थना करते हैं। मगर अब क्रिसमस का सेलिब्रेशन हर धर्म के मानने वाले लोगों द्वारा किया जाता है।
बच्चों से लेकर बड़ों को तोहफों का इंतजार रहता है। लोग घरों में क्रिसमस ट्री लाते हैं और उसे बेहतरीन तरीके से सजाते हैं। क्रिसमस के मौके पर आप भी अपने परिवार और दोस्तों को इन खूबसूरत मैसेज के साथ बधाई दे सकते हैं और अपनी खुशियों को दोगुना कर सकते हैं। ये बधाई संदेश आप वॉट्सऐप (WhatsApp), फेसबुक (Facebook) या टेक्स्ट मैसेज (Message) में भेज सकते हैं।

1.
जीवन में लाए खुशियां अपार
सांता क्लॉज़ आए आपके द्वार
शुभकामना हमारी करें स्वीकार
क्रिसमस का यह प्यारा त्योहार
Merry Christmas

2.
चांद ने अपनी चांदनी बिखेरी है
और तारों ने आसमां सजाया है
लेकर तोहफा अमन और प्यार का
देखो स्वर्ग से सांता क्लॉज आया है
मैरी क्रिसमस!

3.
इस बार क्रिसमस पर मिले आपको ढेरो उपहार,
खुशियों का साथ अपनों का प्यार,
खूब अच्छा हो आपका आने वाला साल
मुबारक हो आपको क्रिसमस का त्योहार
Merry Christmas

4.
आपकी आंखों में सजे हों जो भी सपने,
और दिल में छुपी हो जो भी अभिलाषाएं,
ये क्रिसमस का पर्व उन्हें सच कर जाये,
आपके लिए है हमारी यही शुभकामनाएं
Merry Christmas

5.
देखो आया सेंटा आया, लेकर कितनी खुशियां अपार
बच्चों के लिए प्यारे से तोहफे और चेहरों पर ढेर सारा प्यार
तो हो जाए खुशियों की आप सभी पर बहार
मुबारक हो आपको क्रिसमस का त्योहार
Merry Christmas

6.
इस क्रिसमस आपका जीवन क्रिसमस ट्री की तरह
हरा भरा और भविष्य तारों की तरह चमचमाता रहे
आप सभी को क्रिसमस की हार्दिक बधाई
Merry Christmas



Click it and Unblock the Notifications
