Latest Updates
-
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन -
Narak Chaturdashi 2026: बाल और नाखून काटना क्यों है अशुभ? निरोगी रहने के लिए कर लें ये उपाय -
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा
शरीर के इन हिस्सों में तिल कामयाब शादीशुदा ज़िंदगी की तरफ करती है इशारा
शरीर के अलग अलग हिस्सों में तिल व्यक्ति के व्यवहार और उसकी प्रकृति के बारे में बताती है। इस लेख में आज हम आपको बताने वाले हैं की यदि शरीर के इन हिस्सों में तिल है तो ये शादी के बाद खुशहाल ज़िंदगी की तरफ इशारा करती है।
महिलाओं के शरीर के कुछ हिस्से ऐसे माने गए हैं जहां तिल का होना काफी अच्छा माना जाता है। तो अब इंतज़ार किस बात का है आप भी चेक करें की आपकी होने वाली संगिनी आपके लिए कितनी लकी है और उनके शरीर के इन खास हिस्सों में तिल है या नहीं।

नाक की साइड में तिल होना
अगर किसी महिला के इस अंग में तिल है तो चीज़ें सही ढंग से ना चलने पर भी उन्हें ज़्यादा चिंतित होने की ज़रूरत नहीं है। उनके जीवन में परेशानियां और रुकावट तब तक खत्म नहीं होंगी जब तक वो शादी नहीं करेंगी। एक बार शादी हो जाने के बाद वो एक अच्छा और आरामदायक जीवन बिताएंगी। उनकी सारी ख्वाहिशें पूरी होंगी लेकिन केवल शादी होने के बाद। जब तक आपका विवाह नहीं होता तब तक आपको किसी भी काम में सफलता पाने के लिए काफी मेहनत करनी पड़ेगी।

दाएं गाल में तिल
अगर किसी महिला के दाएं गाल में तिल है तो ये दर्शाता है की शादी के बाद उसके जीवन और भाग्य में अचानक बड़ा बदलाव आने वाला है। अगर कोई महिला आर्थिक तंगी का सामना कर रही है तो उसे धैर्य बनाये रखना चाहिए। उनके लिए ये परेशानियां ज़्यादा लंबे समय तक नहीं चलने वाली है क्योंकि शादी के बाद उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव आने निश्चित हैं।

दोनों आईब्रो के बीच में तिल होना
अगर किसी लड़की के दोनों आईब्रो के बीच में तिल है या फिर दोनों आंखों के बीच में बनी जगह पर तिल है तो इस बात की संभावना बढ़ जाती है की शादी के बाद जीवन में ढेर सारी खुशियां आएंगी। बहरहाल, ऐसी महिलाओं को शादी से पहले हर क्षेत्र में औसत कामयाबी मिलती है।

हथेली पर बनी शादी की रेखा पर तिल
अगर किसी महिला के हाथ में शादी की रेखा के ऊपर या आसपास काले या लाल रंग का तिल है तो उनका अलग अलग अर्थ हो सकता है। लाल रंग का तिल जहां पति पत्नी के बीच सफल और मज़बूत रिश्ते की तरफ इशारा करता है तो वहीं काले रंग का तिल बिल्कुल इसके उलट संकेत देता है।

पंजे पर तिल होना
अगर किसी महिला के शरीर के इस हिस्से में तिल है तो उनके जीवन में बहुत ज़्यादा घूमना और सफर करना लिखा है। चाहे वो देश हो या विदेश पर उन्हें यात्रा करने के बहुत ज़्यादा मौके मिलने वाले हैं। ये शादी के बाद एक सफल वैवाहिक जीवन की ओर भी इशारा करता है। इस तिल से ये अनुमान लगाया जा सकता है की विवाह के बाद कामयाबी के दरवाज़े आपके लिए खुल जाएंगे।



Click it and Unblock the Notifications
