Latest Updates
-
कौन थे हरि मुरली? जिनका 27 की उम्र में हुआ निधन, चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर 50 से ज्यादा फिल्मों में किया काम -
शादी के 4 साल बाद क्यों अलग हुए हंसिका मोटवानी और सोहेल कथूरिया? एक्ट्रेस ने नहीं ली एलिमनी -
No Gas Recipes: गैस खत्म हो जाए तो भी टेंशन नहीं, ट्राई करें ये 5 आसान रेसिपी -
किडनी को डैमेज कर सकती हैं रोजाना की ये 5 गलत आदतें, तुरंत करें सुधार वरना पड़ेगा पछताना -
Alvida Jumma 2026: 13 या 20 मार्च, कब है रमजान का आखिरी जुमा? जानिए क्यों माना जाता है इतना खास -
कृतिका कामरा ने गौरव कपूर संग रचाई गुपचुप शादी, सुर्ख लाल साड़ी में दिखीं बेहद खूबसूरत, देखें PHOTOS -
World Kidney Day 2026: हर साल क्यों मनाया जाता है विश्व किडनी दिवस? जानें इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
घर से मुस्लिम प्रेमी संग भागी महाकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा, केरल में रचाई शादी -
कौन हैं सायली सुर्वे? मिसेज इंडिया अर्थ 2019 ने मुस्लिम पति पर लगाए लव जिहाद के आरोप, हिंदू धर्म में की वापसी -
कौन हैं हरीश राणा, जिन्हें सुप्रीम कोर्ट ने दी इच्छामृत्यु की अनुमति? जानिए 13 साल से कोमा में क्यों थे
मासिक राशिफल जुलाई 2018: क्या कहते हैं इस माह आपकी किस्मत के सितारे
हर महीने की तरह जुलाई में भी ग्रहों का राशि परिवर्तन बहुत ही खास रहेगा और इसका प्रभाव सभी राशियों पर पड़ेगा। ग्रहों की बदलती चाल का असर कुछ राशियों पर सकारात्मक रूप से पड़ता है जिससे उस राशि के जातक के जीवन में सुख, शान्ति और समृद्धि आती है वहीं कुछ राशियों को यह नकारात्मक रूप से प्रभावित करता है जिससे जातक को कई तरह की मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। तो चलिए जानते हैं कि जुलाई का महीना सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहने वाला है।

मेष: इस महीने आप पारिवारिक मुद्दों पर ज़्यादा ध्यान देंगे। साथ ही आपका परिवार ही आपकी प्राथमिकता होगी। सफलता पाने के लिए आप जी तोड़ मेहनत करेंगे। आपकी बुद्धि और विचार आपको औरों से आगे रखेंगे। कार्यक्षेत्र में आप पूरी ईमानदारी से मेहनत करेंगे और आपके अटके हुए सभी काम सम्पन्न होंगे। प्यार मोहब्बत के मामले में यह माह आपके लिए बेहतरीन रहने वाला है। आपको अपने प्रिय के साथ रोमांटिक समय व्यतीत करने के लिए पर्याप्त समय मिलेगा।
वृषभ: इस राशि के जातकों के लिए यह माह बहुत ही फलदायक रहने वाला है। आपके जोश और पराक्रम में वृद्धि होगी। आप नयी नयी चीज़ों को सीखेंगे और अपने ज्ञान को और भी बढ़ाएंगे। पारिवारिक मोर्चे पर यह माह आपके लिए अच्छा रहने वाला है। घर के सदस्यों के बीच प्रेम और सौहार्द की भावना जागृत होगी। साथ ही आपको उनके साथ मौज मस्ती करने के कई अवसर प्राप्त होंगे। मुमकिन है इस दौरान आप अपने घर की साज सजावट में कुछ परिवर्तन लाएं। इसके अलावा नए भवन से सम्बंधित कार्य भी शुरू होने की सम्भावना है।
मिथुन: इस माह आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। साथ ही आप इसे और भी मज़बूत बनाने के लिए खूब मेहनत करेंगे। पारिवारिक जीवन में अनुकूलता बनी रहेगी लेकिन आपको अपने शब्दों पर गौर करने की ज़रुरत है क्योंकि आपके गलत शब्द आपके लिए कई तरह की मुश्किलें खड़ी कर सकते हैं। लम्बे समय से आपका व्यक्तिगत जीवन आपके ध्यान का केंद्र रहा है लेकिन इस माह आप अपने सामाजिक जीवन पर भी ध्यान देंगे।
कर्क: कर्क राशि वालों के लिए यह माह बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आपको कोई बड़ी सफलता मिलने का योग है। साथ ही आपके ज़रूरी कामों में आने वाले अवरोध भी दूर होंगे। मुमकिन है आपका अटका हुआ धन इस दौरान आपको प्राप्त हो जाए और आपकी आर्थिक समस्या दूर हो जाए। वहीं दूसरी ओर आपको अपने काम के साथ साथ परिवार पर भी ध्यान देने की ज़रुरत है। आपको समझना होगा कि उन्हें भी आपके प्यार और सहयोग की ज़रुरत है।
सिंह: यह माह आपके लिए कुछ हद तक राहतकारी सिद्ध हो सकता है। हो सकता है आपको महीने के मध्य में किसी बड़ी परेशानी से छुटकारा मिल जाए। आप पर कुछ नयी जिम्मेदारियां आ सकती हैं। अगर बात आपके कामकाज की करें तो आपके वरिष्ठ आपसे प्रसन्न रहेंगे और उनका पूरा सहयोग आपको मिलेगा। समाज में आपके कार्यों की प्रशंसा होगी। साथ ही आपके मान सम्मान में भी वृद्धि होगी।
कन्या: कन्या राशि वालों के लिए यह माह मिलाजुला परिणाम दे सकता है। संतान पक्ष से कुछ तनाव मिलने की सम्भावना है। इसके अलावा आपके ज़रूरी कामों में भी अड़चने आ सकती है जो आपकी परेशानियां बढ़ा सकती है। आपके लिए योग और ध्यान काफी फायदेमंद साबित होगा। इससे आप शारीरिक नहीं बल्कि मानसिक तौर पर भी बेहतर महसूस करेंगे। कार्यक्षेत्र में चीज़ें बेहतर नज़र आ रही है। हो सकता है इस दौरान आपको कोई नया काम मिल जाए। अपनी गोपनीय बातें अपने सहकर्मियों से बांटने से बचें नहीं तो मुश्किल हो सकती है।
तुला: तुला राशि वाले अपने उत्साह और पराक्रम के चलते अपने सभी कार्यों में सफलता पाने में कामयाब रहेंगे। साथ ही परिवार का पूर्ण सहयोग प्राप्त होने से आप मानसिक प्रसन्नता का अनुभव करेंगे। आर्थिक मोर्चे पर यह आपके लिए बेहद शुभ रहने वाला है। अचानक धन लाभ होने की सम्भावना है। यदि आप किसी समस्या से जूझ रहे हैं तो मुमकिन है इस माह आपको अपनी इस समस्या से राहत मिले। लोग आपकी रचनात्मकता को सराहेंगे जिससे आपका मनोबल बढेगा। हालांकि इस दौरान जीवनसाथी से कुछ तनाव आपको मिल सकता है। ज़रूरी फैसले लेते वक़्त किसी भी तरह की जल्दबाज़ी करने से बचें नहीं तो आप मुश्किल में पड़ सकते हैं।
वृश्चिक: आपको अपनी भावनाओं पर काबू रखने की ज़रुरत है नहीं तो मुश्किल हो सकती है। पैसों से जुड़े मामलों में किसी पर भी आँख बंद करके भरोसा न करें नहीं तो आपको भारी नुकसान हो सकता है। शत्रुपक्ष कमजोर पड़ेगा और इस दौरान आपको सफलता हासिल होगी। व्यवसाय और नौकरीपेशा लोगों के लिए यह माह सामान्य रहेगा। कानूनी मामलों में आपको सफलता मिल सकती है।
धनु: यह माह आपको मिलाजुला परिणाम दे सकता है। मुमकिन है आर्थिक मोर्चे पर कुछ परेशानियां आए लेकिन आपके सकारात्मक सोच और मेहनत से सबकुछ ठीक हो जाएगा। कानूनी मामलों में कुछ अड़चनें आएंगी लेकिन माह के अंत तक आपको सफलता मिलने का योग है। अगर बात आपके दांपत्य जीवन की करें तो यह माह आपके लिए उतार चढ़ाव से भरा रहेगा। मुमकिन है इस दौरान जीवनसाथी से आपकी अनबन रहे। सेहत सम्बन्धी परेशानी आपकी चिंता बढ़ा सकती है।
मकर: इस माह आपको अपने ज़रूरी रिश्तों पर ध्यान देने की ज़रुरत है नहीं तो बात हाथ से निकल सकती है। साथ ही विवादों की लम्बी कड़ी आपके रिश्ते को कमज़ोर कर सकती है। यदि आप किसी तरह की लापरवाही नहीं करेंगे तो परिस्थितियों में सुधार की उम्मीद की जा सकती है। नौकरीपेशा लोगों के लिए यह समय बेहद शुभ है। अपने उच्च अधिकारियों के साथ अपने संबंध अच्छे बनाए रखें। मुमकिन है इस माह आप अपने पुराने कर्ज़ चुका पाएंगे।
कुम्भ: कुम्भ राशि वालों के बिगड़ते हुए कार्य इस माह बनते नज़र आ रहे हैं। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार संभव है। साथ ही इस माह आप नयी नयी चीज़ें सीखेंगे जो भविष्य में आपके लिए बेहद फायदेमंद साबित होगी। मौज मस्ती के कई सारे अवसर आपको प्राप्त होंगे और आप अपने करीबियों के साथ मज़ेदार समय व्यतीत करेंगे। मुमकिन है इस दौरान सामाजिक और धार्मिक कार्यों में आपकी रूचि बढें।
मीन: मीन राशि वालों के लिए यह माह बहुत रोमांटिक रहने वाला है। अपने प्रिय के साथ आपको ढेर सारी मस्ती करने का मौका मिलेगा। कामकाज के मोर्चे पर यह महीना आपके लिए खास रहेगा। घरेलू मामलों में सुधार होने की सम्भावना है। साथ ही आपकी चिंताएं भी दूर होंगी। हालांकि इस दौरान आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखने की ज़रुरत है नहीं तो आप किसी बड़े विवाद में फंस सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications











