Latest Updates
-
Ganesh Chaturthi Decoration Ideas: गणेश चतुर्थी पर ऐसे सजाएं बप्पा का दरबार, कम खर्च में ये आइडियाज आएंगे काम -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज पर हाथों में लगी मेहंदी का चाहती हैं डार्क कलर, तो आजमाएं ये 4 आसान टिप्स -
Modak Recipe: गणेश चतुर्थी पर बप्पा के लिए घर पर बनाएं उनके प्रिय उकडिचे मोदक, जानें इसकी आसान रेसिपी -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज का व्रत कब है? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
ना मूर्ति, ना पुजारी, सूर्यास्त के बाद एंट्री भी मना, जानिए फिल्म 'The Vvaan' वाले वन देवी मंदिर का रहस्य -
नेपाल में बाढ़ के बाद भूकंप, इंडोनेशिया में फटा ज्वालामुखी, क्या बाबा वेंगा की भविष्यवाणी हुई सच? -
Pithori Amavasya 2026: आज या कल, पिठोरी अमावस्या कब है? जानें सही तारीख, स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और महत्व -
World Suicide Prevention Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख
नवरात्रि में इन गलतियों को करने से बचें, वरना हो सकता है कुछ अशुभ...
इस महीनें 21 सितंबर 2017 से नवरात्रि शुरू हो रहे हैं, इस दिन गुरुवार का दिन पड़ रहा है। माना कहा जाता है कि अगर नवरात्रि की शुरुआत गुरुवार से होती है तो मां जगदम्बा पालकी से आती है।
नवरात्रि में देवी का पूजन और व्रत अधिक महत्व रखता है। इस दौरान कुछ ऐसे काम होते हैं, जिसे हम अनजाने में कर लेते हैं और बाद में इसका परिणाम भुगतना पड़ता है।
लोग अक्सर मानते है नवरात्रि में नॉनवेज आदि नहीं खाना चाहिए, जो एकदम सही है, लेकिन इसके अलावा भी नींबू और नींद से जुड़ी 2 ऐसी बड़ी गलती है, जिसे लोग नवरात्र में अक्सर कर बैठते हैं। आइए जानिए इस शुभ दिनों में कौनसी गलतियां करने से बचना चाहिए।

बाल न कटवाएं
ये तो वैसे सबको मालूम ही होगा, नवरात्रि का व्रत रखने वालों को न ही अपने बाल कटवाने चाहिए और न ही शेविंग नहीं चाहिए। वैसे इस दौरान बच्चों का मुंडन करवाना शुभ होता है।

घर खाली छोड़कर नहीं जाएं
यदि आप इस दौरान कलश की स्थापना करते हैं और अखंड ज्योति जला रहे हैं तो इस समय घर को खाली छोड़कर कहीं भी न जाएं।

दिन में नहीं सोना चाहिए..
विष्णु पुराण के अनुसार मां दुर्गा के इन नौ दिनों में दोपहर के समय सोना नहीं चाहिए। इससे व्रत का फल नहीं मिलता।

नहीं काटना चाहिए नींबू
नवरात्रि में नॉन वेज, प्याज, लहसुन आदि की मनाही है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि नवरात्र के पूरे नौ दिन तक नींबू काटना अशुभ होता है।



Click it and Unblock the Notifications
