Latest Updates
-
Harela Wishes In Pahadi Or Hindi: 'जी रया, जागि रया' कहकर अपनों को दें हरेला पर्व की शुभकामनाएं -
रथ यात्रा में सबसे पहले राजा ही क्यों लगाते हैं झाड़ू? जानिए छेरा पहरा की परंपरा -
Jagannath Rath Yatra 2026 Wishes: रथ यात्रा पर शेयर करें भक्तिमय शुभकामना संदेश, मिलेगा प्रभु का आशीर्वाद -
अमरनाथ गुफा में पिघला तो फ्रिज में दिखा 'बाबा बर्फानी' का शिवलिंग? वायरल वीडियो देख लोग रह गए हैरान -
एक कली कच्चा लहसुन खाकर दिन की शुरुआत करती हैं सोहा अली खान, जानें खाली पेट गार्लिक खाने के 5 जबरदस्त फायदे -
पिृत दोष से मुक्ति के लिए आज आषाढ़ अमावस्या पर करें इन 5 चीजों का दान, पितरों का मिलेगा आशीर्वाद -
बार-बार मुंह में हो रहे छालों को भूलकर भी न करें नजरअंदाज, हो सकता है ओरल कैंसर, जानें लक्षण -
लड़के-लड़कियों के लिए सबसे मॉडर्न और छोटे 100+ टॉप नाम, यहां देखें अर्थ सहित लिस्ट -
कांवड़ यात्रा कब से होगी शुरू? इस दौरान भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, अधूरी रह जाएगी पूजा -
Kriti Sanon ने करवाए अपने अंडे फ्रीज! जानें किस उम्र में ये कराना बेहतर और Egg Freezing फायदे-नुकसान?
शारदीय नवरात्रि 2020: जानें इस बार किस वाहन पर आने वाली हैं मां दुर्गा
इस साल शारदीय नवरात्रि की शुरुआत देर से होने वाली है। हर बार पितृपक्ष के समापन के बाद मनाया जाता था। इस साल मलमास ने पितृपक्ष और नवरात्रि के बीच करीब एक महीने का अंतर कर दिया है। हिंदू धर्म में नवरात्रि उत्सव का बहुत महत्व है। नवरात्रि के नौ दिनों के दौरान मां दुर्गा के अलग-अलग स्वरूपों की पूजा आराधना की जाती है। जानते हैं इस साल नवरात्रि के समय में मां दुर्गा किस सवारी पर आने वाली हैं और इसके क्या संकेत हैं।

नवरात्रि की तिथि
साल 2020 में 17 सितंबर को श्राद्ध खत्म होने के बाद 18 सितंबर से अधिकमास शुरू हो चुके हैं और इस बार नवरात्रि की शुरुआत 17 अक्टूबर से होगी।

मां के वाहन कौन-कौन से हैं?
देवीभाग्वत पुराण से यह पता चलता है कि मां दुर्गा के आगमन के अलग अलग वाहन हैं और उनके वाहन से भविष्य में आने वाली घटनाओं का संकेत भी मिलता है। ऐसा माना जाता है कि यदि नवरात्रि की शुरुआत सोमवार या रविवार से हो तो माता हाथी पर सवार होकर आएंगी। कलश स्थापना यदि शनिवार या मंगलवार को हो तो माता घोड़े पर सवार होकर आती है। यदि बुधवार से नवरात्रि शुरू होती है तो मां नाव को अपनी सवारी बनाती हैं। गुरुवार अथवा शुक्रवार को नवरात्रि शुरू होने से माता डोली पर आती हैं।

साल 2020 में घोड़े पर आएंगी माता
साल 2020 में दुर्गा पूजा और नवरात्रि की शुरुआत शनिवार से होने वाली है। इस हिसाब से इस बार मां दुर्गा घोड़े पर सवार होकर आने वाली हैं।

मां के घोड़े पर आने का अर्थ
माता दुर्गा के घोड़े पर आना कुछ अच्छे संकेत नहीं दे रहा है। घोड़े पर आने से पड़ोसी देशों से युद्ध, राजनीति तथा सत्ता में उथल-पुथल और साथ ही रोग और शोक फैलता है। आपको बता दें कि इस बार मां की विदाई भैंसे पर हो रही है और यह भी शुभ नहीं है।



Click it and Unblock the Notifications