Latest Updates
-
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा
देवी को प्रसन्न करना है तो नवरात्रि में पहनें इन-इन रंगों के कपड़े

क्या आप नवरात्रि के रंगों और इनके महत्व के बारे में जानते हैं? खैर, इस लेख में आप इसके बारे में पढेंगे। नवरात्रि का त्योहार नौ दिनों तक चलता है जिसमें देवी के नौ रूपों की पूजा की जाती है। दसवां दिन विजयादशमी या “दशहरे” के रूप में मनाया जाता है।
पहले हमें यह देखना पड़ता है कि नवरात्रि किस दिन से शुरू हो रही हैं। इसके आधार पर ही प्रति वर्ष नवरात्रि के पहले दिन का रंग निर्धारित किया जाता है। उसके बाद बाकी के आठ दिनों के रंगों के क्रम का चक्र चलता है। हम जानते हैं कि आप नवरात्रि के नौ रंगों के बारे में जानने के लिए उत्सुक हैं तथा आप अपने त्योहार को भक्तिपूर्ण और रंगबिरंगा बनाना चाहते हैं।
यहाँ हम आपको प्रत्येक दिन के अनुसार लिए रंगों की सूची तथा उनका महत्व बता रहे हैं ताकि त्योहार शुरू होने से पहले आप अपने कपड़े तैयार रख सकें। नवरात्रि को यादगार बनाने के लिए इन रंगों के कपड़े और एसेसरीज़ पहनें।

नवरात्रि का पहला दिन
इस वर्ष नवरात्रि 1 अक्टूबर (शनिवार) को प्रारंभ हो रही है। इस दिन का रंग ग्रे है। इस दिन देवी शैलपुत्री की पूजा की जाती है।

नवरात्रि का दूसरा दिन
2 अक्टूबर (रविवार) के लिए नवरात्रि का रंग नारंगी है। आप नारंगी रंग या नारंगी आभा वाले कपड़े और एसेसरीज़ पहन सकती हैं। इस दिन देवी ब्रह्मचारिणी की पूजा की जाती है।

नवरात्रि का तीसरा दिन
नवरात्रि का तीसरा दिन 3 अक्टूबर (सोमवार) को आएगा। इस दिन का रंग शुद्ध सफ़ेद है। इस दिन देवी चंद्रघंटा की पूजा की जाती है। आप सफ़ेद रंग के कपड़े पहनकर देवी की पूजा कर सकते हैं।

नवरात्रि का चौथा दिन 4
इस दिन आप लाल रंग के कपड़े पहन सकते हैं। इस दिन मां दुर्गा के कुष्मांडा स्वरूप की पूजा की जाती है।

नवरात्रि का पांचवा दिन
पांचवे दिन का रंग नीला है। इस दिन देवी के स्कंदमाता स्वरुप की पूजा की जाती है। अत: आपको 5 अक्टूबर (बुधवार) को नील रंग के कपड़े पहनने चाहिए।

नवरात्रि का छटवां दिन
6 अक्टूबर का रंग पीला है। यह नवरात्रि के छटवें दिन का रंग है। इस दिन देवे कात्यायनी की पूजा की जाती है।

नवरात्रि का सातवां दिन
नवरात्रि के सातवें दिन को सप्तमी कहा जाता है। इस दिन आप हरे रंग के कपड़े पहन सकती हैं। यह दिन 7 अक्टूबर (शुक्रवार) को है जब देवी के कालरात्रि स्वरुप की पूजा की जाती है।

नवरात्रि का आठवाँ दिन
8 अक्टूबर (शनिवार) को आपको मोरपंखी हरे रंग के कपड़े पहनने चाहिए। इस दिन को अष्टमी कहा जाता है। इस दिन देवी के महा गौरी स्वरुप की पूजा की जाती है।

नवरात्रि का नौवां दिन
नवरात्रि के नौवें दिन बैंगनी (जामुनी) रंग के कपड़े पहने जाते हैं। यह 9 अक्टूबर (रविवार) को है और इस दिन देवी के सिद्धिदात्री स्वरुप की पूजा की जाती है।



Click it and Unblock the Notifications
