Latest Updates
-
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया
नवरात्रि 2020: मां के इन नौ दिनों में ना करें ये गलतियां

नवरात्र की तिथि आने वाली है और उसके आगमन की तैयारी ज़ोरों से चल रही है। इस पर्व में मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा की जाती है। साल में पहले चैत्र नवरात्रि आती है फिर लोग शारदीय नवरात्रि का त्योहार धूमधाम से मनाते हैं। इस बार 17 अक्टूबर से शारदीय नवरात्र शुरू होकर 25 अक्टूबर तक चलेंगे।

ये मान्यता है की मां के इन नौ दिनों के दौरान व्रत रख कर जो मांगा जाता है वो मिल जाता है। हालांकि व्रती को इन दिनों में कुछ खास बातों का ध्यान भी रखना होता है।
ये व्रत माता को प्रसन्न करने का माध्यम होता है इसलिए इस दौरान काफी चीज़ों को ध्यान में रखा जाता है। नवरात्रि के पहले दिन कलश स्थापित किया जाता है। फिर आने वाले नौ दिनों तक भक्त को कुछ नियमों का पालन करना पड़ता है। कुछ ऐसे काम हैं जो नवरात्रि के दौरान माता का व्रत रखने वाले व्यक्ति को बिल्कुल नहीं करने चाहिए। अन्यथा माता प्रसन्न होने के बजाय नाराज़ हो सकती हैं।

साफ़ सफाई
अगर आप मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए व्रत कर रहे हैं तो साफ़ सफाई बेहद ज़रूरी है। नवरात्रि की शुरुआत होने से पहले ही घर का कोना कोना साफ़ करके चमका लें। इसके अलावा नवरात्रि का कलश स्थापित करने से पहले उस स्थान पर गंगाजल छिड़क लें। घर के अलावा खुद को साफ़ रखना भी ज़रूरी है। जो व्यक्ति व्रत कर रहा है और मंदिर संभाल रहा है वो दिन में दो बार ज़रूर स्नान करें। जो व्रत नहीं रख रहे हैं वो इन नौ दिनों के दौरान शेविंग, बाल और नाख़ून काटने से बचें।

खानपान
इस दौरान खाने पीने से भी जुड़े कुछ नियम हैं। व्यक्ति को मांसाहार के सेवन से परहेज़ करना चाहिए। शराब बिल्कुल ना पिएं। एक और नियम के अनुसार इन नौ दिनों तक प्याज़ और लहसुन खाने से बचें। इस तरह के भोजन से तामसिक ऊर्जा निकलती है जिसे अशुभ माना जाता है।

सोना
इन नौ दिनों तक दिन में ना सोएं, ऐसा करना भी मना किया गया है। दिन में नींद लेना आलस्य को दर्शाता है जो मां दुर्गा की पूजा अर्चना के विरुद्ध है। जिस घर में भी कोई व्यक्ति व्रत कर रहा हो, उस घर के सभी सदस्यों को ज़मीन पर ही सोना चाहिए। इन पावन नौ दिनों के दौरान ऊंचे स्थान पर बैठने या सोने से बचना चाहिए।

शारीरिक संबंध
इन नौ दिनों तक व्यक्ति को अविवाहित जीवन के समान अपनी दिनचर्या रखनी चाहिए। इस दौरान शारीरिक संबंध भूल कर भी ना बनाएं। इसके अलावा अनैतिक काम जैसे चोरी, जुआ आदि से भी दूरी बनाएं। इन सभी कार्यों को नवरात्रि के पवित्र दिनों के दौरान करना बहुत बड़ा पाप माना गया है।

कपड़े
कपड़ों से जुड़ा नियम भी इस समय मानना चाहिए। चमड़े का उपयोग करके तैयार किये वस्त्र बिल्कुल ना पहनें। इस उत्पाद से बनें जूतों से भी दूर रहें। ऐसा माना जाता है कि चमड़ा पशुओं की खाल से तैयार किया जाता है इसलिए व्यक्ति को इन नौ दिनों तक बिल्कुल भी इसे नहीं पहनना चाहिए। इसी तरह नवरात्रि में काले कपड़े पहनने की भी मनाही होती है।



Click it and Unblock the Notifications