Latest Updates
-
Sarva Pitru Amavasya 2026: 9 या 10 अक्टूबर, सर्वपितृ अमावस्या कब है? जानें तिथि, कुतुप-रौहिण मुहूर्त और महत्व -
Indian Air Force Day 2026: दुनिया की सबसे ताकतवर एरयफोर्स में से एक है भारतीय वायुसेना, जानें 10 खास बातें -
35 साल की उम्र में दूसरी बार मां बनेंगी कियारा आडवाणी , जानिए इस उम्र में मां बनना कितना सेफ है? -
Nana Patekar Net Worth: 35 रुपये महीने से करोड़ों तक, जानें अपने पीछे कितनी संपत्ति छोड़ गए नाना पाटेकर? -
Nana Patekar Family: नाना पाटेकर के परिवार में कौन-कौन है? पत्नी से रहते थे अलग, कम उम्र में खो दिया था बेटा -
नाना पाटेकर का 75 की उम्र में Cardiac Arrest से निधन, समझिए हार्ट अटैक से कितने अलग होते है इसके लक्षण -
Shardiya Navratri 2026: नवरात्रि में किस दिन कौन से रंग के कपड़े पहनें? यहां देखें 11-19 अक्टूबर की पूरी लिस्ट -
Navratri Va Durga Puja: नवरात्रि और दुर्गा पूजा में क्या अंतर है? एक ही देवी, फिर क्यों अलग हैं दोनों पर्व -
Navratri Recipes 2026: डायबिटीज के मरीज नवरात्रि व्रत में खाएं ये 5 शुगर फ्री रेसिपी, नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
मानसून में डायबिटीज के मरीज पैरों का ख्याल कैसे रखें? डॉक्टर से जानें आसान फुट केयर टिप्स
इन 7 चीज़ों के करीब ना बनाएं अपना घर वरना पैसे होंगे बरबाद
जैसे कि शास्त्रों कि भी मानें तो सात ऐसी चीजे हैं जो घर के निकट हो तो घर में न तो बरकत होती है और न खुशहाली रहती है।
हर किसी कि तमन्ना होती है, अच्छे और समृद्ध घर की। क्योंकि घर ऐसी चीज है जो लाइफटाइम में एक बार बनता है। इसलिए हर इंसान कि कोशिश यही होती है कि वह अच्छा घर बना लें।
वैसे भी आजकल अच्छी जगह अच्छा घर अच्छी किस्मत और बढ़िया जॉब का संकेत माना जाता है। साथ ही इन दिनों यंगस्टर्स कमाना शुरू करते ही प्रॉपर्टी में इंवेस्ट करना ज्यादा पसंद करते है।
ताकि धीरे-धीरे प्रॉपर्टी जमाई जा सके। ऐसे में इस आशियने को हर बुरी नजर से बचाने के साथ ही कुछ और चीजों का ख्याल रखना भी जरूरी है।
जैसे कि शास्त्रों कि भी मानें तो सात ऐसी चीजे हैं जो घर के निकट हो तो घर में न तो बरकत होती है और न खुशहाली रहती है। तो आइए आज जानते है कि नया प्लॉट या फिर नया घर कि तलाश में इन सात नकारात्मक चीजों कि पूरी डिटेल।

चौराहे के करीब
भविष्य पुराण के मुताबिक सड़क के चौराहे पर और उसके करीब घर नहीं हो तो ही अच्छा है। क्योंकि इन इलाको से लगातार, गाड़ियों कि आवाज, लोगों कि आवाज आने से घर का वातावरण खराब होता है। साथ ही इससे दाम्पतय जीवन में अनबन होती रहती है।

कसाई के घर के करीब
बुचड़खाने से नेगेटिव एनर्जी निकलती है, इसलिए जहां तक हो सके इसके करीब घर लेने से बचे। क्योंकि ऐसे घर में गरीबी और तंग हालात के चांस ज्यादा रहते है और परिवार कि खुशहाली भी खत्म हो जाती है।

अस्पताल के करीब
ऐसी मान्यता है कि अस्पताल के करीब घर होने से परिवार कि सेहत पर असर होता है। ऐसा इसलिए क्योंकि इन इलाकों में होने वाले जर्म्ज़ और वाइरस से संक्रमण होने का डर बना रहता है। इसिलए जहां तक हो सके अस्पताल के करीब घर लेने से बचे।

खंडर व जर्जर प्रॉपर्टी के करीब
टूटी फूटी जगह के करीब घर होना अपने आप में एक वास्तु दोष है। ऐसे मामलों में खंडर हो चुके इलाके के तरफ खिड़कियां और दरवाजें नहीं खोलने चाहिए। क्योंकि ऐसी जगहों पर असामान्य घटानाएं अक्सर होने कि संभावना बनी रहती है।

पब और शराब कि दुकान
शराब कि दुकान और पब जैसी जगहों पर लोग अपनी कुंठा और अप्रसन्नता जाहिर करते है। ऐसे में वास्तु के मुताबिक ऐसे क्षेत्रों के करीब घर होने पर परिवार में लड़ाई और झगड़े होते रहते है।

शमशानघाट के करीब
शास्त्रों कि मानें तो शमशानघाट और कब्रीस्तान जैसी जगहों के आस पास घर नहीं होना चाहिए। क्योंकि ऐसा होने पर घर में नेगेटिव एनर्जी रहती है, जो परिवार के लिए सही नहीं है।

जहां किसी ने सुसाइड की हो
जब कभी नया घर खरीदें तो, सबसे पहले यह जांच परख कर लें कि वहां आपसे पहले रहने वाला परिवार खुशहाल परिवार रहा हो। उस घर से किसी तरह कि क्राइम कि घटना ना जुड़ी हों या फिर किसी ने कोई सुसाइड न कि हो। क्योंकि आत्माएं अधिकर मासिक तौर पर कमजोर लोगों से कनेक्शन जोड़ने कि कोशिश करती है।



Click it and Unblock the Notifications
