Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
Akshaya Tritiya: पूरे साल चाहते हैं लक्ष्मी माता का आशीर्वाद तो अक्षय तृतीया के दिन न करें ये 7 काम
सनातन धर्म में अक्षय तृतीया का दिन बेहद शुभ माना जाता है। हिंदू पंचांग के अनुसार वैशाख महीने के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को अक्षय तृतीया का पर्व मनाया जाता है। ऐसी मान्यता है कि हर तरह के मांगलिक कार्य को करने के लिए अक्षय तृतीया का दिन बेहद शुभ है। यह एक ऐसी तिथि है जिसका कभी क्षय नहीं होता है अर्थात जो कभी खत्म नहीं होता है। इस दिन किये गए शुभ कार्यों का परिणाम भी कई गुना बढ़कर मिलता है। मगर ऐसे कुछ काम भी हैं जिन्हें अक्षय तृतीया के दिन न करने की सलाह दी जाती है। इस लेख के माध्यम से जानते हैं कि अक्षय तृतीया के दिन कौन से काम भूल के भी नहीं करने चाहिए वरना लक्ष्मी माता नाराज हो सकती हैं।

खाली हाथ न जाएं घर
अक्षय तृतीया के दिन सोना खरीदना शुभ माना जाता है। यदि किसी कारण से आप सोने से बनी वास्तु नहीं खरीद पते हैं तो आप अपनी क्षमता के अनुसार किसी दूसरी धातु से बना सामान खरीद लें।

न करें जनेऊ धारण
इस दिन जनेऊ धारण करने की मनाही होती है। कुछ स्थानों पर इस दिन यात्रा न करने की सलाह दी जाती है।

क्रोध न करें
अक्षय तृतीया के दिन अपने मन में किसी भी व्यक्ति के लिए गलत भावना न रखें। अपना मन साफ़ रखें। इस दिन क्रोध करने से बचें। जिस व्यक्ति के मन में छल-कपट होता है मां लक्ष्मी उनके पास नहीं ठहरती हैं।

अस्वच्छ वातावरण में न रहें
अक्षय तृतीया एक विशेष संयोग वाली तिथि है। इस दिन स्वच्छता का विशेष ध्यान रखना चाहिए। घर के साथ साथ पूजाघर को अवश्य साफ़ करें।

पूजा में तुलसी का उपयोग
भगवान विष्णु की पूजा में तुलसी प्रसाद के रूप में इस्तेमाल होती है। अक्षय तृतीया के दिन लक्ष्मी माता के साथ जब भगवान विष्णु की आराधना करें तब तुलसी अवश्य चढ़ाएं। मगर इस बात का ख्याल रखें कि आप तुलसी दल स्नान करके और स्वच्छ वस्त्र धारण करके ही तोड़ें। ऐसा न करने पर अशुभ फल मिल सकता है।

न करें विष्णु-लक्ष्मी की अलग अलग पूजा
अक्षय तृतीया के दिन भगवान विष्णु और उनकी पत्नी माता लक्ष्मी की अलग अलग पूजा करने से बचना चाहिए। इस दिन जातक इनकी एकसाथ पूजा करें। इससे साधक को अक्षय पुण्य के साथ समृद्धि और सौभाग्य का आशीर्वाद मिलता है।

न करें निर्माण कार्य
अक्षय तृतीया के दिन नया घर खरीदना शुभ माना जाता है, मगर इस दिन निर्माण कार्य शुरू करने से मना किया जाता है।



Click it and Unblock the Notifications
