Latest Updates
-
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग
इन 10 चीजों को भूलकर भी न उधार दे और लें न ही किसी से बांटे

अनजाने में लोग ना जाने कितने कीटाणु फैला देते हैं। कई चीज़ों को हाथ लगाने पर ये कीटाणे हमारे शरीर के अंदर प्रवेश कर जाते हैं। जब हम किसी और की चीज़ें प्रयोग करते हैं तो उनके भी कीटाणु हमारे अंदर आ जाते हैं।
दूसरों की चीज़ें प्रयोग करने पर उनके कीटाणु और वाइब्स हमारे अंदर प्रवेश कर जाते हैं और अनजाने में हम वो चीज़ें वापिस तक करना भूल जाते हैं। जैसे कि डांसर्स अपने घुंघरू कभी किसी को नहीं देते क्योंकि उनका मानना है कि उनके घुंघरू में उनकी वाइब्स और औरा होता है।
इसी तरह कुछ और भी चीज़ें हैं जिन्हें किसी और से लेना आपके खुद के लिए नुकसानदायक होता है। बेहतर होगा कि आप ये चीज़ें किसी और से उधार लेने की बजाय खुद खरीदें।
तो चलिए जानते हैं कि वो कौन सी चीज़ें हैं जिन्हें कभी किसी से उधार नहीं लेना चाहिए।

पैन
किसी से पैन उधार लेने से आर्थिक परेशानियां उभर सकती हैं।

घड़ी
किसी और की घड़ी पहनने से आपकी प्रोफेशनल लाइफ में नेगेटिव एनर्जी आ सकती है और आपको आर्थिक नुकसान भी हो सकता है।

शादी के लिए पैसे
अकसर लोग धूमधाम से शादी करने के लिए लोन आदि लेते हैं। ऐसा करने पर दंपत्ति कर्ज में दब जाती है।

सगाई की अंगूठी के लिए पैसे उधार ना लें
अगर आप अपनी गर्लफ्रेंड को कोई महंगी रिंग गिफ्ट करना चाहते हैं तो उसके लिए पैसे उधार ना लें। जितना आपके बस में उतने ही पैसे खर्च करना समझदारी है।

हाइजीनिक प्रॉडक्ट्स
दोस्तों, परिवार और पार्टनर के साथ हाइजीनिक प्रॉड्क्ट्स शेयर करना आम बात है लेकिन इनके भी कुछ नुकसान होते हैं। इन चीज़ों से त्वचा या सेहत संबंधी कोई परेशानी हो सकती है।

बार सोप साबुन
अगर आपको लगता है कि एंटीसेप्टिक सोप गंदे नहीं हो सकते तो आप गलत हैं। साबुन पर आपकी त्वचा से कई जीव चिपक जाते हैं। ये काफी खतरनाक हो सकते हैं और इससे लोगों को कोई गंभीर बीमारी होने का खतरा भी रहता है।

तौलिया
तौलिए में बैक्टीरिया, फंगस आदि होते हैं जिसमें कीटाणु अधिक मात्रा में होते हैं। इसलिए कभी भी अपना तौलिया किसी के साथ शेयर ना करें।

रेज़र
रेज़र का इस्तेमाल करने पर त्वचा की मृत कोशिकाएं निकलती हैं जिसमें बैक्टीरिया होता है। इससे संक्रमण का खतरा बहुत ज्यादा होता है।

नेल क्लिपर्स
नाखूनों में घाव या फंगस हो सकता है जो नेल क्लिपर्स के द्वारा एक-दूसरे में ट्रांस्फर हो सकता है।

लिप बाम
बैक्टीरिया आपके मुंह की झिल्ली के माध्यम से आपके खून में प्रवेश कर सकता है। होठों की सतह के नीचे रक्त वाहिकाओं का एक व्यापक नेटवर्क होता है जो बैक्टीरिया को आपके पेट तक पहुंचा सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
