Latest Updates
-
कर्नाटक में 18-25 साल के 7 हजार से ज्यादा छात्र HIV पॉजिटिव, अब सभी कॉलेजों में टेस्टिंग होगी अनिवार्य -
Sawan 2026: सावन में शिवलिंग की पूजा के दौरान भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां, नाराज हो सकते हैं भगवान शिव -
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर करिश्मा तन्ना के घर गूंजी किलकारी, इस शुभ दिन जन्मे बच्चों के लिए चुनें ये खास नाम -
30 जुलाई या 2 अगस्त, फ्रेंडशिप डे कब है? जानें International Friendship Day और Friendship Day में फर्क -
Happy Sawan 2026 Wishes: ...इन संदेशों के जरिए अपने प्रियजनों को दें सावन की शुभकामनाएं -
कांवड़ यात्रा की शुरुआत कैसे हुई? जानिए कौन था पहला कांवड़िया, जिसने सबसे पहले चढ़ाया था शिवलिंग पर जल -
कलौंजी के तेल से बनाएं बालों को लंबा और घना, जानें इसे घर पर बनाने का तरीका -
देव आनंद के बेटे सुनील आनंद का हार्ट अटैक से निधन, जिस अस्पताल में पिता ने ली थी अंतिम सांस वहीं तोड़ा दम -
Guru Purnima 2026 Speech: गुरु पूर्णिमा पर दें ये सरल और दमदार भाषण, तालियों से गूंज उठेगा पूरा हॉल -
Guru Purnima 2026 Wishes: गुरु से ही ज्ञान...गुरु पूर्णिमा पर अपने गुरुजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश
नवरात्रि के दौरान इन 8 चीजों के तरफ पैर करने से होगा सर्वनाश....
हर धर्म में अपने अलग ही विचार होते है और मान्यताएं होती है। हिंदू धर्म मे बचपन से ही कई बातों को करना और ना करने बारे में बताया जाता है।
इन सब बातों मे आपको ये भी बताया गया होगा की हमें किस दिशा में या किस चीज की तरफ कभी भी पैर करके ना बैठना चाहिए और ना ही सोना चाहिए।
इन्ही सारी बातों के लिए कर्म पुराण में मना किया गया और बताया गया है कि हमें क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए।
नवरात्रि में ही नहीं बल्कि आम दिनों में भी हमें इन 8 चीजों के तरफ पैर नहीं करना चाहिए।

देवता
जैसा की सभी जानते है कि देवता हमेशा पूज्यनीय होते है और आपके घर के अंदर या बाहर मंदिर है तो भूलकर भी की तरफ पैर करके ना सोएं।
ऐसा करने से इनका अपमान माना जाता है।

ब्राह्मण
वेदों मे श्रेष्ठ मानी जाने वाली ऋग्वेद में लिखा है कि ब्राह्मणो की उत्पत्ति भगवान विष्णु के मुख से हुई है इसलिए ऐसी मान्यता है कि इनकी और कभी पैर नहीं करना चाहिए।

गाय
गाय की हिंदू धर्म में बहुत मान्यता है और इसकी पूजा भी होती है। माना जाता है कि सभी देवता गाय में वास करते है इसलिए गाय की तरफ पैर नहीं करने चाहिए।

अग्नि
आग को देवताओं से मुख से जोड़कर देखा जाता है, ध्यान रहे कि जिस जगह पर आग जल रही हो उसकी तरफ कभी पैर नहीं करना चाहिए।

गुरु
गुरु ही समाज को नासमझ से ज्ञानी बनाता है। बच्चों को ध्यान रहे कि जिस जगह पर गुरु बैठे हो उस तरफ कभी पैर नहीं करने चाहिए।

विप्र
वेदों की पढ़ाई करने वाले ब्राह्मण बालकों को विप्र कहते है अर्थात इनकी तरफ भी कभी पैर नहीं करने चाहिए।

सूर्य
पांच देवों में से एक माने जाने वाले सूर्य देवता की पूजा भी की जाती है। इसलिए सूर्य की तरफ कभी पैर नहीं करने चाहिए।

चंद्रमा
चंद्रमा भगवान शिव के जटाओं में निवास करता है और इसे सारी वनस्पतियों का स्वामी भी माना जाता है। इसलिए इसकी तरफ कभी पैर नहीं करना चाहिए।



Click it and Unblock the Notifications