Latest Updates
-
धनतेरस के 21 शुभकामना संदेश: घर की लक्ष्मी के त्योहार को बना देंगे स्पेशल -
धनतेरस समृद्धि का स्वागत करने का दिन, लेकिन घर में शांति बनाए रखना भी उतना ही जरूरी: ज्योतिषी रिन्ही सुबरवाल -
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि
सिर्फ एक क्लिक पर होंगे वैष्णो देवी और कालका जी के घर बैठे लाइव दर्शन, ये रहे वेबसाइट्स लिंक
नवरात्रियां आते ही पूरा देश देवीमय हो जाता है, 9 दिन तक देवी के उपासक श्रद्धा और समपर्ण के साथ देवी मां के उपवास और पूजा करते हैं। जो भक्त देवी के अलग-अलग रुप को अपनी आराध्या देवी के रुप में मानते हैं ऐसे में हर नवरात्रि उनकी एक ही कामना होती है कि वो देवी मां के दरबार में उपस्थित होकर अपनी हाजिरी लगा, देवी मां के साक्षात दर्शन जरुर कर लें। लेकिन कई बार होता है कि कई कारणों से मंदिर जाना संभव नहीं हो पाता है और नवरात्रियों के दौरान देशभर में प्रसिद्ध देवी मां के तीर्थस्थलों में भर रही भीड़ की वजह से भी मां के दर्शन कर पाना बहुत मुश्किल हो जाता है। लेकिन भक्तों को जरा भी निराश होने की जरुरत नहीं हैं।
टेक्नोलॉजी के बदलते दौर में अब सब कुछ मुमकिन हैं अगर आपको इस बार माता ने बुलावा नहीं भेजा तो कोई बात नहीं, ऑनलाइन ही माता के लाइव दर्शन कर लीजिए। जी हां, देशभर के कई प्रसिद्ध देवी के मान्यता प्राप्त शक्तिपीठ और मंदिरों में ऑनलाइन आरती और पूजा की व्यवस्था है, जिसके माध्यम से सिर्फ एक क्लिक पर घर बैठे भक्तजन माता के जयकारे लगा सकते हैं।

देवी कालका का दर्शन
दक्षिण दिल्ली स्थित देवी कालका जी के मंदिर में हमेशा ही भक्तों की भीड़ जुटी रहती है। नवरात्रियों में यहां शृद्धालुओं की भीड़ दोगुनी हो जाती है। देवी शक्ति का ये स्वरूप मां जयंती पीठ या मनोकामना सिद्ध पीठ के रूप में माना जाता है। कालका देवी कालिका का दूसरा नाम है, माना जाता है कि रक्तबीज नामक दानव का संहार करने के लिए देवी पार्वती ने महाकाली को अपनी भृकुटी से प्रकट किया था।
अरावली पर्वत श्रृखंला के सूर्यकूट पर्वत पर विराजमान कालका जी मंदिर स्थित है। इसी वजह से कालका देवी को 'सूर्यकुट्टा निवास' के रूप में भी बुलाते हैं। अगर आप मां के दर्शन करने को मंदिर नहीं आ पा रहे तो आप इस लिंक पर लॉग इन कर मां के दर्शन कर सकते हैं। यहां करें क्लिक

चिन्तपूर्णी माता के ऑनलाइन दर्शन
चिन्तपूर्णी माता यानी चिंता को पूर्ण करने वाली माता। ये स्थान 51 शक्तिपीठों में से एक है। चिंता को पूर्ण करनेवाली देवी चिंतापूर्णी देवी का मंदिर हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना में स्थित हैं। यहां माता के पिंडी रूप की पूजा होती है । यहाँ पर माता सती के चरण गिरे थे। इसलिए यहां आने वाले भक्तों के लिए माता के चरण स्पर्श का खास महत्व है। मान्यता है की चिंतपूर्णी देवी का एक बार दर्शन मात्र करने से समस्त चिन्ताओ से मुक्ति मिलती है। नवरात्रि में माता के दर्शन करना बहुत ही शुभ माना जाता है। माता के दर्शन आप ऑनलाइन इस लिंक पर लॉगइन कर कर सकते हैं। माता की आरती देखना ही आपने आप में एक सौभाग्य होता है।

कामाख्या का शक्तिपीठ के लाइव दर्शन और आरती
51 शक्तिपीठ में से एक मां कामाख्या का शक्तिपीठ सबसे पुराना एवं विश्वप्रसिद्ध है। माँ कामाख्या मंदिर शक्ति साधना का सबसे बड़ा केंद्र है। यहां वर्षपर्यंत श्रद्धालुओं का भीड़ देखी जाती है। नवरात्रियों के दिनों में तो इस शक्तिपीठ का महत्व और बढ़ जाता है।
कहा जाता है यहां देवी का योनि भाग होने की वजह से यहां माता रजस्वला होती हैं। इस मंदिर माता की कोई मूर्ति नहीं है यहां मां की योनि की पूजा की जाती है। नवरात्रि में माता के दर्शन के लिए यहां क्लिक करें

वैष्णो देवी माता की ऑनलाइन आरती
नवरात्र में मां वैष्णो देवी का दर्शन करना किसी सौभाग्य से कम नहीं, लेकिन कई बार माता का बुलावा नहीं होता तो वहां तक भक्त नहीं पहुंच पाते। लेकिन माता अब अपने भक्तों को ऑनलाइन भी दर्शन देने लगी हैं। माता का गुफा में वास करना और उनका आर्शीवाद अब ऑनलाइन ही पा सकते हैं। इस नवरात्रियां माता के दर्शन के लिए आप इस लिंक पर लॉगइन कर सकते हैं। यहां करें क्लिक



Click it and Unblock the Notifications
