Latest Updates
-
8 या 9 अगस्त, कामिका एकादशी कब है? जानें सही तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
National Handloom Day: अपने वॉर्डरोब में शामिल करें ये 7 मशहूर हैंडलूम साड़ियां, हर मौके पर मिलेगा शाही लुक -
80 की उम्र में अकेले जिंदगी जी रही हैं उषा नाडकर्णी, बेटा नहीं मानता मां, एक्ट्रेस ने बयां किया अपना दर्द -
National Handloom Day: जम्मू-कश्मीर से तमिलनाडू तक, जानें भारत में किस राज्य का कौन सा हथकरघा उत्पाद है मशहूर -
Rabindranath Tagore Death Anniversary: आज है रवीन्द्रनाथ टैगोर की पुण्य तिथि, यहां जानिए उनके अनमोल विचार -
विटामिन K की कमी हो सकती है शरीर के लिए घातक, जानें इसके लक्षण और फूड सोर्स -
Steel Vs Glass Container: स्टील या ग्लास कंटेनर, किसमें खाना स्टोर करना है ज्यादा सुरक्षित? जानें एक्सपर्ट से -
सावन में जन्मे बेटे को दें भगवान शिव से जुड़े ये यूनिक नाम, यहां देखें अर्थ सहित 100+ मॉर्डन नामों की लिस्ट -
Lock Upp 2 Winner: 'लॉक अप 2' की विनर बनीं श्रेया कालरा, जानें रोडीज से ट्रॉफी तक का सफर और कितनी है नेट वर्थ -
Gujarat Chandipura Virus: गुजरात में चांदीपुरा वायरस से 22 बच्चों की मौत, जानें इसके लक्षण और बचाव
Lunar Eclipse 2020: जानें जुलाई में लगने वाले चंद्र ग्रहण से जुड़ी हर खास बात
इस साल 30 दिन के अंतराल में तीन ग्रहण का संयोग बना है। इसके तहत 5 जून को चंद्र ग्रहण लगा, फिर 21 जून को सूर्य ग्रहण हुआ और अब 5 जुलाई को चंद्र ग्रहण लगने वाला है। इतने कम समय तीन ग्रहण का लगना शुभ नहीं माना जा रहा है। 5 जुलाई को लगने वाला चंद्र ग्रहण शक्तिशाली नहीं है मगर फिर भी इस दौरान सावधानी बरतने की सलाह दी जा रही है। जानते हैं 5 जुलाई को लगने वाला चंद्र ग्रहण किस समय पर लगेगा और ये किन स्थानों पर देखा जा सकेगा।

5 जुलाई 2020 चंद्र ग्रहण
5 जुलाई को लगने वाला चंद्र ग्रहण धनु राशि में लगेगा। इस वजह से धनु राशि के जातकों के जीवन में परेशानी थोड़ी बढ़ सकती हैं। इसके प्रभाव को कम करने के लिए आपको अभी से इसके उपाय शुरू कर देने चाहिए।

इन तारीखों पर लगेगा चंद्र ग्रहण
05 जुलाई, रविवार को सुबह 08:38 बजे से 11:21 बजे तक
30 नवंबर, सोमवार को दोपहर 1:34 बजे से शाम 5:22 बजे तक

5 जुलाई को चंद्र ग्रहण का समय
उपच्छाया से पहला स्पर्श: 08:38 प्रात:
परमग्रास चंद्र ग्रहण: 09:59 प्रात:
उपच्छाया से अंतिम स्पर्श: 11:21 प्रात:
ग्रहण की अवधि: 02 घंटे 43 मिनट 24 सेकेंड

5 जुलाई का चंद्र ग्रहण कहां देखा जा सकेगा
आने वाली 5 जुलाई को उपछाया चंद्र ग्रहण लगेगा। यह भारत सहित दक्षिण एशिया के कुछ हिस्से, अमेरिका, यूरोप और अस्ट्रेलिया में दिखाई देगा। चौथा उपछाया चंद्रग्रहण 30 नवंबर को लगेगा। यह एशिया, आस्ट्रेलिया, प्रशांत महासागर, अमेरिका के कुछ हिस्सों में दिखाई देगा।

5 जुलाई चंद्र ग्रहण का सूतक काल
आपको बता दें कि 5 जुलाई को लगने वाले चंद्र ग्रहण का सूतक काल मान्य नहीं होगा। इस दौरान किसी भी तरह के शुभ कार्यों की मनाही नहीं होगी। पूजा-पाठ और भोजन आदि किया जा सकता है। मगर आप एहतियात के तौर पर ग्रहण के नियमों का पालन करें तो बेहतर होगा।



Click it and Unblock the Notifications