Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
साल का आख़िरी महीना होता है फाल्गुन, जानें इस माह के प्रमुख तीज-त्योहार
कुछ ही दिनों में हिन्दू कैलेंडर के आखिरी महीने फाल्गुन की शुरुआत होगी। इस अवधि में कई महत्वपूर्ण और शुभ तीज-त्पयोहार आएंगे। विक्रम संवत के हर माह की तरह इस माह का भी खास महत्व है। फाल्गुन का महीना भगवान शिव और श्रीकृष्ण को समर्पित हैं। महाशिवरात्रि, एकादशी, और होली के पावन पर्व इस महीने की महत्ता बढ़ाते हैं। चलिए जानते हैं इस फाल्गुन माह की महत्ता और देखते हैं इसमें आने वाले तीज-त्योहारों की सूची।

हिन्दू वर्ष का आखिरी माह
हिन्दू धर्म के अनुयायी विक्रम संवत का अनुपालन करते हैं। इस कैलेंडर के अनुसार आखिरी महीना फाल्गुन का होता है। इसके बाद चैत्र माह की शुरुआत होगी जिससे हिन्दू नव वर्ष की भी शुरुआत हो जाएगी। फाल्गुन का यह महीना अंग्रेजी कैलेंडर में फ़रवरी-मार्च के महीनों में आता है।

फाल्गुन माह की तिथि
फाल्गुन माह की शुरुआत इसके कृष्ण पक्ष के साथ होगी जो 6 फ़रवरी, सोमवार से है। 7 मार्च, 2023 को फाल्गुन माह समाप्त होगा।

फाल्गुन माह का विशेष महत्व
फाल्गुन माह का हिन्दू धर्म में बेहद विशेष महत्व होता है। इस महीने में श्री कृष्ण के तीन रूपों - बाल, युवा और गुरु स्वरूप की पूजा की जाती है। इस माह में माता लक्ष्मी, माता सीता, चंद्रदेव और महादेव की भी विशेष पूजा की जाती है। इन देवी-देवताओं की विधि विधान से पूजा अर्चना से सुख-संपत्ति, स्वास्थ्य एवं धन ऐश्वर्य के फल की प्राप्ति होती है। इसके साथ ही स्नान, दान, पुण्य, तर्पण और ध्यान भी इस माह में विशेष रूप से किये जाने चाहिए।

फाल्गुन माह में पड़ने वाले महत्वपूर्ण पर्व एवं तिथियां
6 फरवरी 2023: फाल्गुन मास का आरंभ
9 फरवरी 2023: द्विजप्रिय संकष्टी चतुर्थी
12 फरवरी 2023: यशोदा जयंती
13 फरवरी 2023: शबरी जयंती, कालाष्टमी, कुंभ संक्रांति
14 फरवरी 2023: जानकी जयंती
17 फरवरी 2023: विजया एकादशी
18 फरवरी 2023: महाशिवरात्रि, मासिक शिवरात्रि, प्रदोष व्रत, शनि त्रयोदशी
20 फरवरी 2023: फाल्गुन अमावस्या, सोमवती अमावस्या
21 फरवरी 2023: फुलैरा दूज
23 फरवरी 2023: विनायक चतुर्थी
25 फरवरी 2023: स्कंद षष्ठी
27 फरवरी 2023: होलाष्टक, मासिक दुर्गाष्टमी, रोहिणी व्रत
3 मार्च 2023: आमलकी एकादशी, नरसिंह द्वादशी
4 मार्च 2023: शनि त्रयोदशी, प्रदोष व्रत
6 मार्च 2023: फाल्गुन चौमासी चौदस
7 मार्च 2023: होलिका दहन, छोटी होली, वसंत पूर्णिमा, फाल्गुन पूर्णिमा, लक्ष्मी जयंती
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
