Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब -
World Lung Day 2026: शरीर में दिखें ये 7 लक्षण तो समझ जानें आपके फेफड़े हो रहे हैं खराब -
Anant Chaturdashi 2026: अनंत सूत्र में 14 गांठें ही क्यों बांधी जाती हैं? जानें इसका धार्मिक महत्व -
Mushtaq Khan Family: 'वेलकम' फेम मुश्ताक खान ने दुनिया को कहा अलविदा, जानिए एक्टर के परिवार में कौन-कौन? -
डायबिटीज में चावल और रोटी खाने का सही समय क्या है? जानें कब खाने से नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
Anant Chaturdashi Vrat Katha: अनंत चतुर्दशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, दूर हो जाएंगे सारे कष्ट -
Anant Chaturdashi 2026 Wishes: श्री हरि का आशीष...इन संदेशों के साथ अपनों को दें अनंत चतुर्दशी की शुभकामनाएं -
Hurun India Rich List 2026: ये हैं भारत के टॉप 10 सबसे अमीर लोग, जानिए किसके पास है कितनी दौलत
Phalgun Purnima 2023: इस दिन पड़ रही है फाल्गुन पूर्णिमा, शुभ मुहूर्त के साथ जानें ये उपाय
हिंदू धर्म में पूर्णिमा तिथि की बहुत अधिक महत्ता है। वहीं धार्मिक रूप से फाल्गुन महीने का भी महत्व है। यह हिंदू कैलेंडर पंचांग के अनुसार साल का आखिरी महीना होता है। इसके बाद चैत्र महीने के साथ हिंदू नववर्ष का आगमन होता है। फाल्गुन माह की पूर्णिमा तिथि कई मायनों में विशेष होती है। इस दिन स्नान, दान और ध्यान करने से कई गुना फल की प्राप्ति होती है। माना जाता है कि जो व्यक्ति फाल्गुन पूर्णिमा का व्रत करता है, उसे सुख, समृद्धि, मान-सम्मान प्राप्त होता है। जानते हैं साल 2023 में फाल्गुन पूर्णिमा का व्रत किस दिन रखा जायेगा, शुभ मुहूर्त के साथ जानते हैं इस दिन से जुड़े खास उपायों के बारे में।

फाल्गुन पूर्णिमा 2023 तिथि और मुहूर्त
पंचांग के अनुसार, फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि 6 मार्च की शाम को 4 बजकर 17 मिनट से शुरू होने वाली है और इसका समापन 7 मार्च की शाम 06 बजकर 09 मिनट पर होगा। उदयातिथि का पालन करते हुए फाल्गुन पूर्णिमा का व्रत 7 मार्च, मंगलवार को रखा जाएगा।
इसी दिन होलिका दहन करने की परंपरा है। होलिका दहन का शुभ मुहूर्त 7 मार्च को शाम 06 बजकर 24 मिनट से रात 08 बजकर 51 मिनट तक रहेगा।

फाल्गुन पूर्णिमा के दिन भगवान नृसिंह का करें पूजन
फाल्गुन पूर्णिमा के दिन जातक को भगवान विष्णु की विशेष पूजा अर्चना करनी चाहिए। इस दिन उनके नृसिंह अवतार का पूजन किया जाता है। इसके साथ ही माता लक्ष्मी की आराधना करें। पूर्णिमा तिथि होने कारण चंद्रदेव का भी आशीर्वाद लें

फाल्गुन पूर्णिमा के दिन कर लें ये काम
फाल्गुन पूर्णिमा के दिन भगवान विष्णु और लक्ष्मी माता का पूजन करने से आर्थिक समस्या का निवारण होता है।
वैवाहिक जीवन में चल रही कलह को दूर करने के लिए फाल्गुन पूर्णिमा की रात को दंपत्ति साथ में चन्द्रमा के दर्शन करे।
यदि कोई जातक चंद्र दोष से परेशान है तो फाल्गुन पूर्णिमा की रात में चन्द्र देव को दूध चढ़ाएं। साथ ही ॐ सों सोमाय नमः मंत्र का जप करें। इस मंत्र का जाप रुद्राक्ष की माला के साथ करने से अधिक लाभ होगा।पिंडदान के लिए फाल्गुन पूर्णिमा की तिथि विशेष मानी जाती है। इससे पितरों का आशीर्वाद मिलता है।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
