Latest Updates
-
Birthday Wishes for Boss: बॉस के बर्थडे पर भेजें ये खास और सम्मानजनक शुभकामनाएं, बोलें 'हैप्पी बर्थडे' -
पुरानी कब्ज और बवासीर से पाना है छुटकारा, तो इस पौधे की जड़ का करें इस्तेमाल -
वजन कम करने के लिए रोटी या चावल क्या है बेस्ट? करना है वेट लॉस तो जान लें ये 5 बातें -
दीपिका पादुकोण ने शेयर की सेकंड प्रेगनेंसी की गुड न्यूज, 40 की उम्र में मां बनना है सेफ -
Chardham Yatra करने से पहले पढ़ लें ये 5 बड़े नियम, इन लोगों को नहीं मिलेगी यात्रा की अनुमति -
Akshaya Tritiya 2026: अक्षय तृतीया पर 10 रुपये के नमक का ये टोटका, रातों-रात बदल देगा आपकी किस्मत -
Akshaya Tritiya Wishes: घर की लक्ष्मी को इन खूबसूरत संदेशों के जरिए कहें 'हैप्पी अक्षय तृतीया' -
Akshaya Tritiya Vrat Katha: अक्षय तृतीया के दिन जरूर पढ़ें यह कथा, मिलेगा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद -
Parshuram Jayanti 2026 Wishes: अधर्म पर विजय...इन संदेशों के साथ अपनों को दें परशुराम जयंती की शुभकामनाएं -
Akshaya Tritiya 2026 Wishes: सोने जैसी हो चमक आपकी...अक्षय तृतीया पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश
कुछ ऐसा रहेगा मीन राशि वालों के लिए जून का महीना
मीन राशि के जातक बहुत शांत और दोस्ताना स्वभाव के होते हैं। दयालु स्वभाव के ये लोग अपने आसपास के हर इंसान की पूरी सहायता करते हैं। अपने जीवन की मुश्किलों को ये बड़ी आसानी से पार कर जाते हैं। माफ करने में भी ये आगे होते हैं। मीन राशि के लोग अपनी भावनाओं और प्यार को व्यक्त करने से पीछे नहीं हटते हैं।
मीन राशि के जातकों के लिए जून का महीना मतभेदों से भरा रहने वाला है। इस महीने आपको अपने सभी नए विचारों को पूरा करना है। साथ ही मीन राशि के लोगों को इस महीने अपने करियर, परिवार और प्यार को लेकर निराश रहना पड़ सकता है। जून के महीने में हर क्षेत्र में आपके सामने वाले व्यक्ति से मतभेद हो सकते हैं। आइए जानते हैं कि जून 2018 में मीन राशि वालों के करियर, सेहत, आर्थिक स्थिति और लव लाइफ में क्या होगा।

सेहत
जून के महीने में आपकी सेहत मई से ज़्यादा नाज़ुक रहने वाली है। सेहत के लिए बिल्कुल भी अच्छा समय नहीं है। जून महीने की 21 तारीख तक आपको अपनी सेहत का ध्यान रखने की ज़रूरत है। साथ ही आपको संतुलित आहार लेना चाहिए। इससे आपको स्वस्थ रहने में मदद मिलेगी।
इसका मतलब ये नहीं है कि इस महीने आपकी सेहत बहुत खराब रहेगी। आप अंदर से बहुत मज़बूत महसूस करेंगे जिससे आप सेहत संबंधित परेशानियों से लड़ पाएंगे। ज़्यादा तनाव ना लें और कुछ सावधानियां ज़रूर बरतें। अपने खानपान की आदतों को लेकर आपको सावधान रहने की ज़रूरत है और फास्टफूड ना खाएं।
करियर
महीने की शुरुआत में कोई भी काम करेंगें तो उसका फल ज़रूर मिलेगा। इस समय आपको अपनी मेहनत का परिणाम मिलेगा। आपको अपने काम के लिए सभी लोगों से तारीफ सुनने को मिलेगी। आपके ऑफिस में लोग पहले से ज़्यादा आपका सम्मान और आदर करने लगेंगे। प्रमोशन का इंतज़ार कर रहे हैं तो इस महीने ये काम भी बन सकता है। ज़्यादा स्ट्रेस ना लें और बहुत ज़्यादा काम भी ना करें वरना सेहत बिगड़ सकती है।
आर्थिक स्थिति
नए निवेश या किसी नए काम की शुरुआत के लिए जून का महीना बेहतर रहेगा। आर्थिक मामलों को लेकर ये महीना बढ़िया रहने वाला है। इस महीने आपको कोई बड़ा लाभ हो सकता है। अगर आप किसी सरकारी अधिकारी के साथ काम कर रहे हैं या कोई नया सरकारी काम ले रहे हैं तो आपको कोई बड़ा मुनाफा हो सकता है।
हालांकि, इस बात की कोई गारंटी नहीं है कि आपको कितना लाभ होगा इसलिए किसी भी तरह के निवेश से पहले अच्छी तरह से सोच-विचार कर लें।
लव लाइफ
करियर की तरह इस महीने आपकी लव लाइफ बहुत बढ़िया नहीं रहने वाली है। किसी खास व्यक्ति के प्रति आपके दिल से भावनाएं कम हो सकती हैं। इस महीने आपका दिल रोमांस से भरा रहेगा लेकिन आपको अपने पार्टनर से वो प्यार नहीं मिल पाएगा जिसकी आप उम्मीद करते हैं। इस वजह से भी आप रिलेशनशिप में एक कदम पीछे ले सकते हैं या अपनी रोमांटिक भावनाओं को व्यक्त करने में शर्म महसूस कर सकते हैं। धैर्य रखें।
अगर आप विवाहित हैं तो इस महीने आप अपने जीवनसाथी के साथ पहले से ज़्यादा बोल्ड हो जाएंगे। प्रेग्नेंसी भी प्लान कर सकते हैं। इस महीने परिवार में कोई आपातकालीन की स्थिति भी आ सकती है। हालांकि, जीवनसाथी के साथ कोई पुराना मुद्दा सुलझ सकता है।
शुभ रंग, अंक
इस महीने के लिए आपका शुभ रंग 3, 9, 12, 15, 18 और 24 है। शुभ रंग लिलेक, जामुनी, वॉयलेट और हरा रंग है।



Click it and Unblock the Notifications











