Latest Updates
-
Harish Rana: क्या होती है 'ब्रेन सूदिंग' दवा? जो इच्छामृत्यु प्रक्रिया के दौरान हरीश को दी जा रही -
Eid के मुबारक मौके पर जन्में बेटा-बेटी के लिए 100+ इस्लामिक नाम, अर्थ के साथ -
युवराज दुआ कौन हैं? PM मोदी ने जिनकी रील को अपनी इंस्टा स्टोरी पर किया शेयर -
Navratri Wishes In Sanskrit: संस्कृत के इन मंत्रों और श्लोकों से दें तीसरे नवरात्रि की शुभकामनाएं -
Gangaur Vrat Katha:गणगौर पूजा में जरूर करें इस कथा का पाठ, शिव-पार्वती की कृपा से मिलेगा अखंड सौभाग्य का वरदान -
Eid Mubarak Wishes in Urdu: 'अल्फाजों में मोहब्बत, दुआ में असर...उर्दू शायरी के साथ कहें 'ईद मुबारक' -
Happy Gangaur 2026 Wishes: गौरा-शंकर का साथ मिले...इन संदेशों के साथ अपनों को दें गणगौर पूजा की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal, 21 March 2026: मेष से मीन तक पढ़ें 12 राशियों का राशिफल, जानें शनि दोष के उपाय -
Eid Mubarak Wishes 2026: इन संदेशों के जरिए दोस्तों और रिश्तेदारों को दें ईद की मुबारकबाद -
Gangaur Wishes For Husband: सजती हूं तेरे नाम...अपने पिया जी को इन संदेशों के साथ दें गणगौर की शुभकामनाएं
जानिए मीन राशि के लिए कैसा रहेगा मई का महीना

मीन राशियों के जातकों में बाकी सभी राशियों के गुण होते हैं। ये बहुत दयालु और दूसरों का ख्याल रखने वाले होते हैं। मीन राशि वाले विश्वसनीय और मैत्रीपूर्ण स्वभाव वाले होते हैं। ये अपने आसपास के लोगों के लिए संवेदनशील रवैया रखते हैं।
इन्हें एडवेंचर तो पसंद होता ही है साथ ही ये अपने सपनों को पूरा करने के लिए लालायित भी रहते हैं। ऊर्जा से भरपूर मीन राशि के लोगों में धैर्य की थोड़ी कमी होती है।
वहीं दूसरी ओर ये नए विचारों और योजनाओं के लिए तैयार रहते हैं। दूसरों के साथ ये आसानी से घुल-मिल जाते हैं।
आइए जानते हैं कि मीन राशि के जातकों की लव लाइफ, करियर और आर्थिक स्थिति के लिए मई 2018 का महीना कैसा रहेगा।

सेहत
21 मई तक सेहत बहुत बढ़िया रहेगी। इसके बाद आपकी तबियत खराब हो सकती है। आराम करने की ज़रूरत है। खुली हवा में ध्यान करने से बेहतर महसूस करेंगे।

करियर
इस महीने काम का बोझ बढ़ सकता है। इसके साथ ही आपकी चिंताएं भी बढ़ जाएंगी। आपको ऑफिस में किसी भी तरह की राजनीति से दूर रहना चाहिए। आप दूसरों से प्रभावित हो सकते हैं।

आर्थिक स्थिति
इस माह आपको कई लाभकारी अवसर मिलने वाले हैं। आपके लिए ये बहुत बढ़िया समय है। सरकारी नौकरी करने वाले जातकों को इस महीने खूब फायदा होगा। व्यापारी अगर कोई नए काम या निवेश के बारे में सोच रहे हैं तो ये आपके लिए अच्छा समय है।

लव लाइफ
इस महीने आपको अपने रिलेशनशिप और कंपैटिबिलिटी पर ध्यान देना चाहिए। आपके आकर्षण में बढोत्तरी होगी। प्रेम संबंध धीमी गति से रफ्तार पकड़ेगा। आपका या आपके पार्टनर का किसी और के साथ रिश्ता बन सकता है जिसका आप दोनों को ही पछतावा होगा।

शुभ तिथि और रंग
इस माह के लिए आपके शुभ अंक हैं : 17, 40, 46, 61, और 76
शुभ तिथि : 6, 7, 8, 17, 18, 25, 26
शुभ रंग : हरा और पीला



Click it and Unblock the Notifications











