Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
Vastu Tips: नए साल में धन लाभ पाने के लिए इस दिशा में लगाएं कैलेंडर

साल 2023 का काउंट डाउन शुरू हो गया है। लोगों ने नए साल के स्वागत के लिए अपनी-अपनी तैयारियां भी शुरू कर दी है। कोई नई-नई रेसिपी बनाने की तैयार कर रहा हैं, तो कुछ लोग नए साल के स्वागत में अपने घर को सजाने में जुटे हुए हैं। कई लोगों ने तो नए साल का कैलेंडर भी खरीद लिया है, तो कई लोग नया कैलेंडर लेने की सोच रहे हैं। लेकिन आप अपने घर में किसी भी कोने कैलेंडर को ऐसे ही नहीं लगा सकते हैं। वास्तु शास्त्र में भी कैलेंडर को लेकर कई नियम बताए गए हैं। जिनको फॉलो करने से आपकी लाइफ में कई तरह की परेशानी और समस्याएं दूर हो जाती हैं। लेकिन वास्तु शास्त्र के मुताबिक कैलेंडर को लेकर बनाएं नियम को फॉलो न करने से आपको दुर्भाग्य का सामना करना पड़ सकता है। तो आइए नए साल पर अपने घर में खुशहाली, बरकत, और पॉजिटिविटी पाने के लिए वास्तु शास्त्र के मुताबिक कैलेंडर को किस दिशा में और किस तरह टांगना चाहिए।
नए साल में कैलेंडर टांगने के लिए वास्तु टिप्स
1. नए कैलेंडर के साथ न लगाएं ऐसी तस्वीरें
नए कैलेंडर के पास आप किसी अन्य तस्वीर को लगाने से बचें। खासकर लड़ाई करते हुए, खून-खराबे वाली तस्वीर, युद्ध की तस्वीर, सूखे पेड़, पतझड़ से जुड़ी किसी भी तरह की तस्वीर आपके कैलेंडर के साथ न लगी हो। क्योंकि कैलेंडर के पास ऐसी चीजें होने से आपके परिवार के सदस्यों के मेंटल हेल्थ पर इसका गलत असर पड़ता है। वास्तु के मुताबिक कैलेंडर के पास ऐसी तस्वीरें होने से घर की सुख-शांति भी भंग होती है।
2. पुराने कैलेंडर को हटाकर लगाएं नया कैलेंडर
अक्सर हम नया कैलेंडर लाने के बाद उसे पुराने कैलेंडर पर टांग देते हैं। जो वास्तु शास्त्र के मुताबिक बिल्कुल भी सही नहीं माना जाता है। आप जब भी नए साल का कैलेंडर खरीदकर लाएं तो उसे पुराने कैलेंडर के ऊपर लगाने से बचें। ये भी ध्यान दें कि आपके नए साल का कैलेंडर किसी भी जगह से कटा फटा न हो। क्योंकि एक कैलेंडर के ऊपर दूसरा कैलेंडर लगाने से आपके घर में नेगेटिव एनर्जी आने लगती है। जिससे परिवार के सदस्याओं के बीच लड़ाई, झगड़ा होने लगता हैं, और आर्थिक तंगी का भी सामना करना पड़ता है।
3. छिपाकर न रखें नया कैलेंडर
कैलेंडर एक ऐसी चीज है जिसकी जरूरत आपको डेली लाइफ में पड़ती है। ऐसे में इसे लगाने से पहले इसके स्थान और दिशा का खास ख्याल रखना होता है। क्योंकि कैलेंडर लगाने से पहले इसके स्थान और दिशा का ख्याल नहीं रखने पर आपके घर में वास्तु दोष हो सकता है। इतना ही नहीं आपके परिवार में होने वाली तरक्की में भी ये बाधा बन सकती है। वास्तु शास्त्र के मुताबिक घर के मुख्य द्वार और किसी भी दरवाजे के पीछे कैलेंडर नहीं टांगना चाहिए। दक्षिण दिशा को यमराज की दिशा माना जाता हैं, ऐसे में इस दिशा में भी कैलेंडर टांगने से बचना चाहिए।
4. इस दिशा में कैलेंडर लगाना होता है शुभ
इस नए साल आप कैलेंडर को अपने घर के पूर्व, पश्चिम, उत्तर दिशा में लगाएं। अपने रुके कामों को जल्द पूरा करने के लिए आप कैलेंडर को पश्चिम दिशा में टांगे। पूर्व दिशा में कैलेंडर लगाने से आपकी लाइफ में सुख-समृद्धि बनी रहती है। उत्तर दिशा कुबेर की मानी जाती हैं, ऐसे में आप अपने घर में धन का लाभ लाने के लिए उत्तर दिशा में कैलेंडर लगाएं।
Disclaimer: The information is based on assumptions and information available on the internet and the accuracy or reliability is not guaranteed. Boldsky does not confirm any inputs or information related to the article and our only purpose is to deliver information. Kindly consult the concerned expert before practising or implementing any information and assumption.



Click it and Unblock the Notifications
