Latest Updates
-
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम
Rakhi Thali Decoration : इस तरह सजाएं राखी की थाली, न भूलें इन चीजों को रखना
हिंदू धर्म में श्रावण महीना बहुत ही पवित्र माना जाता है। सावन महीने में आने वाली पूर्णिमा का भी विशेष महत्व है। श्रावण पूर्णिमा के दिन ही रक्षाबंधन का पर्व मनाया जाता है। भाई बहन के रिश्ते को समर्पित इस उत्सव का इंतजार सभी करते हैं। राखी पर्व के लिए बहनें थाली सजाती हैं। वैसे तो बाजार में हर चीज की सुविधा उपलब्ध है लेकिन खुद से राखी की थाली तैयार करने का सुख ही अलग होता है। इस राखी पर आप भी पूजा की थाली सजायें और इन चीजों को थाल में जरुर रखें।

ऐसे सजाएं राखी की थाली
सजी हुई राखी की थाली देखकर भाई का मन भी बेहद खुश हो जाता है। आप स्टील की थाली ले सकते हैं उसे आप पेंट करके सुंदर बना सकते हैं अथवा आप उसपर कपड़ा अथवा डिजाईनर कागज़ चिपका सकते हैं। आप इस पर गोटा, कुंदन, शीशे, सितारे लगाएं। आप वेलवेट पेपर को काटकर छोटी छोटी कटोरियां बना के चिपका सकते हैं जिसमें आप रोली, अक्षत डाल सकते हैं।

राखी
रक्षाबंधन पर तैयार कि गई पूजा की थाली में राखी जरुर रखें। आप राखी बाजार से खरीद सकती हैं। आप चाहें तो खुद ही घर पर राखी तैयार कर सकती हैं। थाली में बाईं ओर राखी रखें।

रोली
राखी के दिन भाई के माथे पर तिलक किया जाता है। तिलक लगाने का धार्मिक और वैज्ञानिक महत्व भी है। माना जाता है कि तिलक माथे के बीच में तिलक लगाने से शक्ति का संचार होता है और गजब का आत्मविश्वास बढ़ता है।

अक्षत
भाई को तिलक लगाने के बाद अक्षत अर्थात चावल का इस्तेमाल करते हैं। माथे पर तिलक के साथ चावल लगाना शुभ माना जाता है।

दीया
थाली में दीप जलाकर अवश्य रखें। आप चाहें तो दीये की सजावट भी स्वयं कर सकती हैं। थाल के बीच में स्वास्तिक बनाएं और उसपर मिट्टी का दीपक रखें।
तिलक करने के बाद भाई की आरती उतारें और उसे बुरी नजर से बचाएं।

मिठाई
राखी की थाली मिठाई के बिना अधूरी है। पूजा की थाल में दाईं ओर मिठाई रखें। आप खुद घर पर अपने भाई की मनपसंद मिठाई बना सकते हैं या फिर आप चाहें तो मार्केट से उनके पसंद का मिष्ठान ले आएं।

जल कलश
पुराणों में इस बात का जिक्र मिलता है कि पूजा की थाल जल के कलश के बिना अधूरी होती है। कलश में देवताओं का वास माना गया है। पूजा की थाली में धी का रखना भी शुभ माना जाता है।



Click it and Unblock the Notifications