Latest Updates
-
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष में पति-पत्नी को शारीरिक संबंध बनाने चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
World Rabies Day 2026: कुत्ते के अलावा किन जानवरों के काटने से हो सकता है रेबीज? जानें लक्षण और बचाव के उपाय -
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध
इस रक्षाबंधन को ज्वेल राखी से बनाएं खास और यादगार
भाई-बहन के पवित्र त्योहार रक्षाबंधन को अब बस कुछ ही दिन रह गए हैं। आप भी अपने भाई के लिए सबसे सुंदर राखी की तलाश कर रही होंगी। सिर्फ बहन ही नहीं बल्कि भाई भी इस समय अपनी बहन के तोहफे को लेकर असमंजस में होंगें। वैसे तो राखी पर अपनी प्यारी बहन को देने के लिए मार्केट में कई तरह के तोहफों की भरमार है लेकिन शायद ही आपको ज्वेलरी से बेहतर कोई विकल्प मिले।

आप भी राखी पर अपनी बहन को ज्वेलरी गिफ्ट कर सकते हैं। इसकी सबसे बड़ी खासियत ये है कि महिलाओं को गहनों से ज्यादा शायद ही कुछ और पसंद होगा। इसके अलावा इंटरनेट पर कोई गिफ्ट ढूंढने से कहीं ज्यादा आसान है ज्वेलरी चुनना। तो चलिए जान लेते हैं कि इस बार राखी के तोहफे में आप अपनी बहन को क्या गिफ्ट दे सकते हैं।

सदाबहार है फ्लोरल
सबसे अच्छा विकल्प है फ्लोरल ज्वेलरी और कल्याण ज्वेलर्स जैसे नामचीन ज्वेलरी बुटीक राखी के अवसर पर कई बेहतरीन ज्वेलरी कलेक्शन उतार रहे हैं। चूंकि, ये मॉनसून चल रहा है इसलिए फ्लोरल ज्वलेरी से आपकी बहन का मन भी खिल उठेगा। फ्लोरल ज्वेलरी कभी फैशन और ट्रेंड से बाहर भी नहीं होती है। इतना ही नहीं इन्हें किसी भी तरह के कपड़ों के साथ मैच कर सकते हैं।

हल्की ज्वेलरी
राखी पर बहन के रिश्ते को खास बनाने के लिए आप उन्हें हल्की या लाइट वेट ज्वेलरी भी दे सकते हैं। कई लड़कियों को भारी गहनों से ज्यादा हल्के आभूषण पसंद आते हैं इसलिए आप भी अपनी बहन के लिए इस तरह की ज्वेलरी चुन सकते हैं। इसे आप कभी भी किसी भी मौके पर आसानी से पहन सकती हैं और यकीनन आपकी बहन भी ये तोहफा पाकर बहुत खुशी होगी। अगर आप भी इस राखी पर अपनी बहन के चेहरे पर खुशी देखना चाहते हैं तो उन्हें लाइट वेट ज्वेलरी गिफ्ट करें।

ऐनीमल इंस्पायर्ड ज्वेलरी
अगर आपकी बहन को जानवरों से बहुत प्यार है तो कल्याण ज्वेलर्स के पास इसका भी समाधान है। जी हां, इस स्थिति में आप अपनी बहन को ऐनीमल इंस्पायर्ड ज्वेलरी गिफ्ट कर सकते हैं। इसमें तितली या मछली के आकार की ढ़ेरों ज्वेलरी उपलब्ध हैं। रक्षाबंधन के मौके पर इस तरह के गहनों से त्योहार की रौनक दोगुनी हो जाएगी।

कलरफुल स्पलैश
रक्षाबंधन जैसे त्योहार के मौके पर रंगों का होना तो जरूरी है। आप भी अपनी बहन के लिए अलग-अलग धातुओं और पत्थरों से बने गहने खरीद सकते हैं। कलरफुल ज्वेलरी की सबसे खास बात ये है कि ये बहुत किफायती है और आपकी बहन को भी पसंद आएगी।

भाई के लिए राखी
कल्याण ज्वेलर्स सिर्फ बहनों के लिए ही नहीं बल्कि भाईयों के लिए भी इस राखी पर कुछ खास लेकर आया है। अगर आप साल 2019 की राखी को अपने भाई के लिए यादगार बनाना चाहती हैं तो कल्याण ज्वेलर्स से अपनी मनपसंद राखी खरीद सकती हैं।
आपके भाई को हर साल एक नई तरह की राखी की उम्मीद रहती होगी जिसे वो अपने दोस्तों को दिखा सकें। बी-ज्वेल्ड राखी की खूबी ये भी है कि आपका भाई इसे रक्षाबंधन के बाद भी पहन सकता है क्योंकि ये ब्रेसलेट का लुक भी देती है। इस बात में कोई शक नहीं है कि आपके भाई को बी-ज्वेल्ड राखी पसंद न आए।
इस बार कल्याण ज्वेलर्स के पास राखी के कई डिजाइनों की भरमार है। मोर, देवी-देवता के चिह्न से लेकर हर तरह के डिजाइन यहां मौजूद हैं। तो फिर इस बार कोई सादी राखी बांधने से बेहतर है कि आप अपने भाई के लिए ज्वेल्ड राखी चुनें।
रक्षाबंधन की शुभकामनाएं!!



Click it and Unblock the Notifications
