Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
Ram Navami 2022: अप्रैल की इस तारीख को मनाया जाएगा राम नवमी का शुभ त्योहार
हिंदू कैलेंडर के मुताबिक, हर साल चैत्र महीने के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को राम नवमी का त्योहार मनाया जाता है। यह पर्व भगवान श्री राम की जयंती के तौर पर पूरे देशभर में मनाया जाता है। भक्तों की ऐसी आस्था है कि इस दिन भगवान विष्णु श्री राम अवतार लेकर पृथ्वी पर आये थे। उन्होंने त्रेता युग में अयोध्या के राजा दशरथ और माता कौशल्या के घर जन्म लिया। इस लेख के माध्यम से जानते हैं साल 2022 में राम नवमी की तिथि, पूजा के शुभ मुहूर्त, इतिहास और इस दिन के महत्व के बारे में।

राम नवमी 2022: तिथि, समय
राम नवमी का पर्व रविवार, 10 अप्रैल 2022 को मनाया जाएगा। राम नवमी मध्याह्न मुहूर्त 10:23 से शुरू होकर 12:53 तक चलेगा। अवधि 02 घंटे 31 मिनट होगी। रामनवमी मध्याह्न क्षण 11:38 बजे है। नवमी तिथि 09 अप्रैल 2022 को 01:23 बजे शुरू होगी और नवमी तिथि 10 अप्रैल 2022 को 03:15 बजे समाप्त होगी।

राम नवमी 2022: पूजा अनुष्ठान
राम नवमी के दिन, श्रद्धालु पवित्र सरयू नदी में डुबकी लगाते हैं। इसके पश्चात् भगवान राम को समर्पित मंदिरों में उनकी जयंती मनाने के लिए जाते हैं। यह दिन न हिंदू समुदाय के लोगों काफी महत्वपूर्ण है। इस दिन सभी राम मंदिरों की सजावट देखने लायक होती है।
अयोध्या एक बहुत लोकप्रिय स्थान है क्योंकि इसे भगवान श्री राम का जन्मस्थान माना जाता है। इस दिन भगवान राम की महानता से संबंधित भजन गाए जाते हैं और मंत्रों का जाप किया जाता है। इस दिन विशेष यज्ञ के आयोजन भी किए जाते हैं। रामनवमी को बड़े धूमधाम और उत्साह के साथ मनाने की सदियों पुरानी परंपरा है।

राम नवमी का महत्व
भगवान राम के नाम का उल्लेख केवल हिंदू शास्त्रों में ही नहीं, बल्कि जैन और बौद्ध धार्मिक ग्रंथों में भी मिलता है। भगवान श्री राम का विशेष आशीर्वाद पाने के लिए राम नवमी का दिन सबसे सर्वश्रेष्ठ माना गया है। इस दिन श्री राम का पूजन करने से घर में सुख-शांति और समृद्धि आती है।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
