Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग व आरत -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन
Ramzan 2023 भारत में रमजान 2023 कब है? जानिये रमजान को क्यों माना जाता है पाक महीना और क्यों रखे जाते हैं रोजे
इस्लामिक कैलेंडर के सबसे पवित्र महीने रमजान की शुरुआत इस वर्ष 2023 में बुधवार 22 मार्च से होने की सम्भावना है। इसी के साथ रमजान का पाक महीना शुरू हो जायेगा जो अगले एक महीने तक यानी शुक्रवार 21 अप्रैल तक चलेगा और ईद उल फितर त्यौहार के साथ संपन्न हो जायेगा। ईद उल फ़ित्र शनिवार 22 अप्रैल या रविवार 23 अप्रैल को मनाया जा सकता है जो की चाँद दिखने पर निर्भर करता है। गौरतलब है कि भारत में रमजान का पाक महीना मक्का के ऊपर चांद दिखने के बाद से शुरू होता है।

इस्लामिक कैलेंडर का ये नौवां महीना बहुत पवित्र माना जाता है। इस्लाम को मानने वाले इसका बेसब्री से इंतजार करते हैं। चांद दिखने के बाद से अगले एक महीने तक मुस्लिम लोग रोजा रखते हैं और अल्लाह की इबादत करते हैं। रमजान क्यों मनाया जाता है? रोजा क्यों रखते हैं? आइये हम आपको बताते हैं।

क्यों रमजान को माना जाता है पाक महीना?
इस्लामिक मान्यता के अनुसार पैगम्बर मोहम्मद साहब को 610 ईसवी में इसी समय कुरान शरीफ की तालीम हासिल हुई थी। इसी महीने पैगम्बर साहब को अल्लाह ने अपने दूत के रूप में चुना था। तभी से रमजान महीने को सबसे पवित्र महीने के रूप में जाना जाता है।

क्यों रखते हैं रोजा?
रमजान या रमादान शब्द मूलतः अरेबिक शब्द है अर्थात इसका ओरिजिन अरब से है। अरब में इसका मतलब होता है "तेज गर्मी और सूखापन" इस्लामिक मान्यता के मुताबिक इस गर्मी भरे महीने में सुबह से शाम तक भूखा रह कर गरीबो के दुःख दर्द को महसूस किया जाता है। ऐसी मान्यता है कि सूरज की तेज गर्मी में रोजेदारों के पाप जल जाते हैं और मन स्वच्छ हो जाता है।

क्या करते हैं रोजे के दौरान
रोजे में सबसे महत्वपूर्ण होता है संयम रखना। अपने आँख, नाक, कान, जुबान और सोच को काबू में रखना। इस दौरान बुरा सोचने, बुरा देखने, बुरा सुनने और बुरा बोलने से बचना चाहिए। ये पवित्र महीना बुरी आदतों को छोड़ने के लिए भी प्रेरित करता है।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
