Latest Updates
-
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग
विजयदशमी..रावण ने मरते समय लक्ष्मण को बताए थे जीवन के 3 महत्वपूर्ण राज
विजयदशमी का त्योहार हर साल की तरह इस बार भी धूम-धाम से मनाया जाएगा।
जैसा की सभी जानते है कि इस दिन भगवान राम ने रावण को मारकर जीत हासिल की थी।
इसी कारण रावण दहन भी किया जाता है।
लेकिन रावण एक बहुत ही विद्वान और प्रकांड पंडित था और अंतिम समय में उसने लक्ष्मण को 3 बातें भी बताई थी जो कि आपकी जिंदगी के लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं।

शुभ काम में देर ना करें
भगवान राम की आज्ञानुसार लक्ष्मण मरते हुए रावण के चरणों के पास खड़े होते है तब रावण उनसे ये तीन बातें बताता है...
रावण ने बताया जब हम कोई शुभ कार्य करना चाहते हैं तो इसे कर देना चाहिए इसमें बिल्कुल भी देरी नहीं करनी चाहिए।
अगर आप ने देर की तो हो सकता है आपको पछताना पड़े।


विरोधी को छोटा ना समझें
अपने विरोधी को कभी छोटा समझने की गलती कभी नहीं करनी चाहिए। ऐसा करने से आपको ही हानि होगी। या हो सकता है इसके लिए आपको भारी कीमत भी चुकानी पड़ जाए।

अपना राज किसी को ना बताएं
सबसे आखिरी में रावण ने अपने मरने कारण बताया और कहा कि अपना राज किसी को कभी नहीं बताना चाहिए।
सभी जानते है कि रावण के भाई विभीषण ने ही राम को रावण के नाभि में तीर मारने को कहा था।



Click it and Unblock the Notifications
