Latest Updates
-
जुलाई 2026 में कितने दिन बंद रहेंगे बैंक? यहां देखें स्टेट वाइज छुट्टियों की लिस्ट -
Restaurant Secret Amritsari Kulcha Recipe: घर पर बनाएं बाजार जैसा कुरकुरा कुलचा -
Father's Day 2026: पापा को स्पेशल फील कराने के लिए बेस्ट हैं ये शॉर्ट स्पीच और कविताएं, जो छू लेंगी दिल -
निर्जला एकादशी व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जान लें क्या कहते हैं शास्त्र और नियम -
इन 5 बीमारियों में भूलकर भी न खाएं काजू, स्वाद के चक्कर में बढ़ सकता है मर्ज -
UP Style Vegetable Pulao Tehri Recipe: घर पर बनाएं यूपी का मशहूर स्वाद -
Father's Day Sanskrit Wishes: पिता स्वर्गः पिता धर्मः, फादर्स डे पर संस्कृत संदेशों से जताएं प्यार और सम्मान -
एंजायटी और मानसिक तनाव को जड़ से दूर करते हैं ये 6 प्राणायाम, जानें करने का सही तरीका -
Kids Favourite Banana Pancake Recipe: घर पर बनाएं बेहद सॉफ्ट और हेल्दी पैनकेक -
Aaj Ka Rashifal 19 June 2026: शुक्रवार को इन 4 राशियों का खुलेगा किस्मत का ताला, धन लाभ के साथ मिलेगी बड़ी खुशखबरी
Retrograde Saturn Transit 2022: वक्री शनि का मकर राशि में होगा गोचर, इन 5 राशियों पर मेहरबान रहेंगे न्यायाधीश
न्यायाधीश कहे जाने वाले शनि देव 12 जुलाई को मकर राशि में गोचर करने वाले हैं। शनि देव जैसे महत्वपूर्ण ग्रह के इस गोचर का असर सभी राशियों पर किसी न किसी तरह जरूर पड़ेगा। जहां कुछ लोगों की किस्मत उनका साथ देगी तो कुछ जातकों के जीवन में समस्याओं की बौछार आ जाएगी।
इस समय शनि देव कुंभ राशि में जो की उनकी अपनी राशि है, उसमें वक्री चाल चल रहे हैं। 12,जुलाई, मंगलवार को शनि देव वक्री अवस्था में ही मकर राशि में गोचर करेंगे। न्याय प्रिय शनि मकर राशि के भी स्वामी है। चलिए जानते हैं शनि देव किन राशियों पर बरसेगी शनि देव की कृपा।
शनि देव के गोचर का समय
12 जुलाई, 2022 की सुबह 10 बजकर 28 मिनट पर शनि मकर राशि में वक्री होने जा रहे हैं और फिर 23 अक्टूबर, 2022 को इसी राशि में मार्गी होंगे।

मेष:
इस राशि के जातकों को भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। आपको धन लाभ होगा और आपकी आर्थिक तंगी दूर होगी। बेरोजगार लोगों को रोजगार के नए अवसर प्राप्त होंगे। नौकरी हो या व्यापार इस अवधि में आप अच्छी सफलता हासिल कर सकते हैं।

सिंह:
शनि देव की कृपा से आपको जीवन के हर क्षेत्र में सफलता मिलेगी। नौकरी करने वाले लोगों की तरक्की हो सकती है। व्यापारियों को भी अच्छा फायदा हो सकता है। आपके मान सम्मान में भी वृद्धि होगी।

कन्या:
कन्या राशि वालों को इस दौरान किसी बड़ी चिंता से मुक्ति मिलेगी। आपके अटके हुए काम बनेंगे। नौकरी व्यापार में आ रही रुकावटें दूर हो सकती है। नौकरीपेशा जातकों को उच्च पद की प्राप्ति हो सकती है और आपका वेतन भी बढ़ेगा। व्यापार में भी वृद्धि हो सकती है। आपके रिश्तों में कुछ उतार चढ़ाव आ सकते हैं।

तुला:
इस गोचर के बाद तुला राशि वालों पर दोबारा से शनि की ढैय्या शुरू हो जाएगी। कुछ मामलों में आपको संभलकर रहना होगा। हालांकि इस अवधि में आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आ सकता है। आपको आय का नया स्त्रोत मिलने की प्रबल संभावना है। कामकाज के लिहाज से यह समय बहुत ही अच्छा रहेगा। नौकरीपेशा जातक यदि अपने प्रमोशन की प्रतिक्षा कर रहे हैं तो उन्हें अपनी मेहनत का फल मिल सकता है।

धनु:
यदि कड़ी मेहनत और कई प्रयासों के बावजूद आपको सफलता नहीं मिल रही है तो इस अवधि में शनि देव के आशीर्वाद से आपकी सफलता के मार्ग में आ रही सारी बाधाएं दूर होगी। पैसों की स्थिति में उछाल आ सकता है। अटके हुए धन की प्राप्ति होगी।

शनि की साढ़ेसाती
शनि देव के इस गोचर के बाद मीन राशि वालों को शनि की साढ़ेसाती से राहत मिलेगी। वहीं धनु राशि वालों पर एक बार फिर से शनि की साढ़ेसाती शुरू हो जाएगी। चूंकि धनु राशि वालों के लिए शनि की साढ़ेसाती का यह आखिरी चरण है, इसलिए इन पर शनि की विशेष कृपा बरसेगी। मकर और कुंभ राशि वालों पर भी शनि की साढ़ेसाती रहेगी। इन दो राशि वालों के जीवन में काफी उथल पुथल रहेगी।
इन राशियों पर शनि की ढैय्या
इस समय कर्क और वृश्चिक राशि वाले लोगों पर शनि की ढैय्या चल रही है। शनि देव के इस गोचर के बाद मिथुन और तुला राशि वालों पर एक बार फिर से शनि की ढैय्या शुरू हो जाएगी।



Click it and Unblock the Notifications