Latest Updates
-
संडे स्पेशल डिनर के लिए परफेक्ट है पनीर कॉर्न पुलाव, स्वाद ऐसा कि सब मांगेंगे दोबारा -
सूरज की तपिश से काला पड़ गया है चेहरा? इन 3 देसी नुस्खों से हटाएं जिद्दी सन टैन -
क्या बारिश से हुए नुकसान पर सरकार और इंश्योरेंस कंपनी से मिलता है मुआवजा? हां, तो जानें कैसे करें क्लेम? -
छोटी हाइट वाली लड़कियों पर सबसे ज्यादा जंचते हैं ये आउटफिट, दिखती हैं सुपर स्टाइलिश और लंबी -
बरसात में इन 5 लोगों को गलती से भी नहीं खाना चाहिए दही, वरना बिगड़ सकती है सेहत -
Ravi Pradosh Vrat Katha: इस कथा के बिना अधूरा है रवि प्रदोष व्रत, जानें पूजा विधि, शुभ मुहूर्त और शिव आरती -
World Paper Bag Day 2026: कब और क्यों हुई पेपर बैग दिवस की शुरुआत? जानें इसका दिलचस्प इतिहास -
गलती से भी पास-पास न रखें मनी प्लांट और तुलसी का पौधा, वरना कंगाली के साथ आ जाएंगी ये 3 बड़ी मुसीबतें -
इस एक श्राप की वजह से अविवाहित कपल्स नहीं कर सकते जगन्नाथ मंदिर में दर्शन, आप भी जान लें रहस्य -
Varalakshmi Vrat के दिन लगेगा साल का आखिरी चंद्र ग्रहण, जानें क्या करें, क्या न करें और सूतक के नियम
Christmas 2022: मिस्टलेटो ट्री के नीचे किस करने की है रोमांटिक परंपरा

आपने अक्सर देखा होगा कि हॉलीवुड फिल्मों में हीरों अपने प्यार के प्रतिक के रूप में मिस्टलेटो पेड़ा के नीचे किस करते हैं। मिस्टलेटो पेड़ के नीचे किस करने वाले बेकहम और कार्दशियन जैसे सेलेब्स से लेकर हैरी पॉटर के पहले किस तक, यह विशेष रूप से क्रिसमस की परंपरा का एक हिस्सा रहा है। इस परंपरा की शुरूआत कब और कैसी हुई इस बात को लेकर कई तरह की धारणाएं प्रचलित हैं। लेकिन इतिहासकार इस बारे में आम सहमति बनाने में नकाम रहें। तो आइए जानते है कि मिस्टलेटो पेड़ा क्या हैं, और नॉर्स किंवदंती इस परंपरा के बारे में क्या कहता है।
क्या है मिस्टलेटो ट्री?
दुनिया भर में मिस्टलेटो पेड़ की एक हजार से भी ज्यादा प्रजातियां हैं, लेकिन यूरोपीय मिस्टलेटो और उत्तरी अमेरिका के मिस्टलेटो इस पेड़ की ऐसी प्रजातियां हैं, जो क्रिसमस के इस रिवाज के लिए काफी मशहूर है। इन पेड़ों को क्रिसमस की छुट्टियों के दौरान काटा और बेचा जाता है। लेकिन आज के समय में यह एक रोमांटिक रिचुअल से जुड़ा हुआ है। ये पेड़ वास्तव में एक परजीवी पौधा है, जो जमीन से नहीं बल्कि अन्य पेड़ों की छाल पर उगता है। जो अक्सर मेजबान पौधे से पोषक तत्वों को चूस लेता है।
इस परंपरा के बारे में क्या कहता है नॉर्स किंवदंती
नॉर्स किंवदंती के अनुसार प्रेम की देवी फ्रिगा का बाल्डर नाम का एक बेटा था, जो मासूमियत और प्रकाश का देवता था। अपने बेटे की रक्षा के लिए, फ्रिगा ने सभी प्राणियों से शपथ लेने की मांग की, कि उनके बेटे को कोई भी किसी तरह का नुकसान न पहुंचाए। फ्रिगा ने एक जादू किया ताकि कोई पेड़ या पौधा उसके बेटे को नुकसान न पहुंचा सके। लेकिन वह अपना जादू मिस्टलेटो पर करना भूल गई क्योंकि यह एक पेड़ की शाखाओं से निकलने वाला एक परजीवी पेड़ है। जब बुराई और विनाश के देवता लोकी को इस बात का पता चला, तो उसने एक मिस्टलेटो ट्री की मदद से एक तीर बनाया और बाल्डर के अंधे भाई को गोली मारकर मौत के घाट उतार देते है। फ्रिगा के आंसू मिस्टलेटो पेड़ पर गिरने लगे जो सफेद जामुन के रूप में बदल गए। इसके बाद फ्रिगा ने कहा कि मिस्टलेटो ट्री का इस्तेमाल फिर से किसी को नुकसान पहुंचाने के लिए नहीं किया जाना चाहिए। बल्कि मिस्टलेटो पेड़ के नीचे खड़े किसी भी व्यक्ति को प्यार मिलेगा। और शांति बनाए रखना होगा।
मिस्टलेटो के नीचे चुंबन की परंपरा
इस परंपरा को रोमांटिक परंपरा क्यो कहा जाता है, इसके पीछे का कारण अभी तक सामने नहीं आ पाया है। लेकिन कई प्रचलित कहानियां इसे रोमांस के संकेत के रूप में देखती हैं। ऐसा माना जाता है कि मिस्टलेटो ट्री के नीचे खड़ी महिलाएं किस के लिए मना नहीं कर सकती हैं। कुछ लोककथाएं के मुताबिक अपने प्रेमी को आकर्षित करने के लिए महिलाओं को अपने घर के दरवाजे पर मिस्टलेटो गेंदों को लटका देना चाहिए।



Click it and Unblock the Notifications