Latest Updates
-
कर्नाटक में 18-25 साल के 7 हजार से ज्यादा छात्र HIV पॉजिटिव, अब सभी कॉलेजों में टेस्टिंग होगी अनिवार्य -
Sawan 2026: सावन में शिवलिंग की पूजा के दौरान भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां, नाराज हो सकते हैं भगवान शिव -
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर करिश्मा तन्ना के घर गूंजी किलकारी, इस शुभ दिन जन्मे बच्चों के लिए चुनें ये खास नाम -
30 जुलाई या 2 अगस्त, फ्रेंडशिप डे कब है? जानें International Friendship Day और Friendship Day में फर्क -
Happy Sawan 2026 Wishes: ...इन संदेशों के जरिए अपने प्रियजनों को दें सावन की शुभकामनाएं -
कांवड़ यात्रा की शुरुआत कैसे हुई? जानिए कौन था पहला कांवड़िया, जिसने सबसे पहले चढ़ाया था शिवलिंग पर जल -
कलौंजी के तेल से बनाएं बालों को लंबा और घना, जानें इसे घर पर बनाने का तरीका -
देव आनंद के बेटे सुनील आनंद का हार्ट अटैक से निधन, जिस अस्पताल में पिता ने ली थी अंतिम सांस वहीं तोड़ा दम -
Guru Purnima 2026 Speech: गुरु पूर्णिमा पर दें ये सरल और दमदार भाषण, तालियों से गूंज उठेगा पूरा हॉल -
Guru Purnima 2026 Wishes: गुरु से ही ज्ञान...गुरु पूर्णिमा पर अपने गुरुजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश
लाइफ में हैप्पी रहने के ये हैं मूल मंत्र

आज की इस भाग दौड़ भरी ज़िंदगी में हम कई तरह की चिंताओं से घिरे रहते हैं। तनाव तो हमारे जीवन का एक हिस्सा बन गया है, ऐसे में हम खुशियों से बहुत दूर हो जाते हैं। उतार चढ़ाव तो जीवन में आते ही रहते हैं, अगर हम ज़िंदगी में संतुलन बनाकर चलें और यह जान लें कि ज़िंदगी का असली मज़ा छोटी छोटी खुशियों को जीने में है तो सब कुछ हमारे लिए बहुत ही आसान हो जाएगा।
कई बार हम पैसा, नाम और इज़्ज़त कमाने में इतने डूब जाते हैं कि हम यह देख ही नहीं पाते कि हमारे आस पास भी ऐसी कई छोटी छोटी चीज़ें हैं जो हमें खुशियां दे सकती हैं। खुश रहने के लिए सबसे पहले ज़रूरी है खुद से प्यार करना और उन बातों से दूर रहना जिनसे आप दुखी होते हैं। इसके बावजूद यदि खुशियां आपके पास नहीं आती हैं तो आप खुशियों के पास जा सकते हैं। लेकिन इसके लिए ज़रूरी है कि आप कुछ बातों को अपने ध्यान में रखें।

तो चलिए हम आपको खुश रहने के कुछ आसान नियम बताते हैं जिनसे आप एक खुशमिज़ाज इंसान बन सकते हैं और साथ ही अपने जीवन का भरपूर आनंद भी उठा सकते हैं।
अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें
खुश रहने के लिए सबसे ज़्यादा ज़रूरी है कि आप अपनी सेहत का पूरा ध्यान रखें क्योंकि कमज़ोर शरीर दिमाग को भी कमज़ोर बना देता है। ऐसे में आपके सोचने समझने की शक्ति भी कम हो जाती है और आप नकारात्मक विचारों से घिरे रहते हैं। अगर आप स्वस्थ रहेंगे तो अच्छा सोचेंगे और अच्छा काम भी करेंगे। इसके लिए बेहतर खान पान के साथ आपको व्यायाम भी करना होगा।
ज़रुरत से ज़्यादा सोचना बंद करें
ज़रुरत से ज़्यादा किसी बात को लेकर चिंता करना आपके लिए किसी भी तरह से ठीक नहीं होता। इससे आप शारीरिक और मानसिक दोनों ही रूपों से बीमार हो सकते हैं। बेहतर होगा आप अपने दिमाग को थोड़ा आराम दें इससे आप अपने जीवन में सकारात्मक चीज़ों पर ध्यान दे पाएंगे। अधिक चिंता और तनाव के कारण आपकी बची हुई ख़ुशियां भी समाप्त हो सकती हैं।
छोटी छोटी जीत का भी जश्न मनाएं
अकसर हम बड़ी बड़ी मुश्किलों में उलझे रह जाते हैं और अपनी छोटी छोटी जीत को नज़रअंदाज़ कर देते हैं। हम यह भी भूल जाते हैं कि इनसे भी हमें खुशियां मिल सकती हैं। ऐसे में हमारे लिए अच्छा यही होगा कि हम अपनी समस्याओं का समाधान ढूंढें और साथ ही हर दिन होने वाली छोटी ही सही मगर अपनी जीत का भरपूर आनंद उठाएं। इससे आपका आत्मविश्वास और मनोबल भी बढ़ेगा।
लोगों का शुक्रिया अदा करें
कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जो अपनी जीत की खुशियां मनाने में इतने व्यस्त हो जाते हैं कि उन लोगों को भूल जाते हैं जिन्होंने किसी न किसी तरीके से उनकी जीत में अपना योगदान दिया होता है। ऐसा करना बिल्कुल गलत होता है। आपको हमेशा ऐसे लोगों का शुक्रिया अदा करना चाहिए जिन्होंने सफलता प्राप्त करने में आपकी मदद की है और जिनकी वजह से आपके जीवन में छोटी छोटी खुशियां आती हैं।
योजना बनाएं
अगर आप किसी भी काम को करने से पहले योजना बनाकर चलेंगे तो आपको सफलता और संतुष्टि दोनों ही मिलेगी। इसके अलावा अगर आपने भविष्य में कुछ मज़ेदार करने का सोच रखा है तो उसके लिए भी आप अपनी योजना पहले ही बना लें ताकि बाद में आप केवल मौज मस्ती ही करें। ना कि बेवजह की चिंता में अपना क़ीमती समय व्यर्थ करें।
मुस्कुराएं
जीवन में मिलने वाली छोटी खुशियों और चीज़ों पर मुस्कुराना न भूलें। इससे आपका दिन और भी बेहतर हो जाएगा। खुद भी हंसे और दूसरों को भी हंसाएं। कहते हैं खुशियां बांटने से और भी बढ़ती है।



Click it and Unblock the Notifications