Latest Updates
-
Birthday Wishes for Boss: बॉस के बर्थडे पर भेजें ये खास और सम्मानजनक शुभकामनाएं, बोलें 'हैप्पी बर्थडे' -
पुरानी कब्ज और बवासीर से पाना है छुटकारा, तो इस पौधे की जड़ का करें इस्तेमाल -
वजन कम करने के लिए रोटी या चावल क्या है बेस्ट? करना है वेट लॉस तो जान लें ये 5 बातें -
दीपिका पादुकोण ने शेयर की सेकंड प्रेगनेंसी की गुड न्यूज, 40 की उम्र में मां बनना है सेफ -
Chardham Yatra करने से पहले पढ़ लें ये 5 बड़े नियम, इन लोगों को नहीं मिलेगी यात्रा की अनुमति -
Akshaya Tritiya 2026: अक्षय तृतीया पर 10 रुपये के नमक का ये टोटका, रातों-रात बदल देगा आपकी किस्मत -
Akshaya Tritiya Wishes: घर की लक्ष्मी को इन खूबसूरत संदेशों के जरिए कहें 'हैप्पी अक्षय तृतीया' -
Akshaya Tritiya Vrat Katha: अक्षय तृतीया के दिन जरूर पढ़ें यह कथा, मिलेगा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद -
Parshuram Jayanti 2026 Wishes: अधर्म पर विजय...इन संदेशों के साथ अपनों को दें परशुराम जयंती की शुभकामनाएं -
Akshaya Tritiya 2026 Wishes: सोने जैसी हो चमक आपकी...अक्षय तृतीया पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश
जानिए धनु राशि के लिए कैसा रहेगा जून का महीना
22 नवंबर से 21 दिसंबर के बीच जन्म लेने वाले जातकों की राशि धनु होती है। इस राशि के जातक आत्मनिर्भर, ईमानदार और मज़बूत विचारों वाले होते हैं। साथ ही इन्हें अपने विचारों को स्वतंत्रता से व्यक्त करना पसंद होता है और कभी-कभी इस वजह से इनके रिश्तों में मतभेद रहते हैं।
जून के महीने में धनु राशि के जातकों के साथ क्या होने वाला है ये जानने के लिए आपको ये आर्टिकल पढ़ना होगा। इस लेख में आप जान सकते हैं कि धनु राशि के जातकों की सेहत, आर्थिक पक्ष, करियर और लव लाइफ के लिए ये महीना क्या लेकर आया है। साथ ही हम आपको मुश्किल समय से बाहर निकलने के उपायों के बारे में भी बताएंगें।

जून के महीने में कोई बड़ी घटना नहीं होने वाली है जिसका नकारात्मक असर आप पर पड़े। जून के महीने में आपकी लव लाइफ बहुत बढ़िया रहने वाली है। अपने जीवनसाथी के बारे में आपको बहुत कुछ नया जानने का मौका मिलेगा।
सेहत
धनु राशि के जातकों को अपनी सेहत की चिंता करने की ज़रूरत नहीं है। आपको 21 जून तक स्वास्थ्य का थोड़ा ध्यान रखने की ज़रूरत है और इसके बाद अपने आप ही उसमें सुधार आ जाएगा। हालांकि, किसी छोटी स्वास्थ्य समस्या को भी नज़रअंदाज़ ना करें वरना वो कोई गंभीर रूप ले सकती है। पूरा चैकअप करवाएं। दवाएं लेना ना भूलें।
सेहतमंद रहने के लिए अपने फिटनेस रूटीन पर भी ध्यान दें। इस महीने आपको काम से ज़्यादा आराम पर ध्यान देना चाहिए। कुछ समय परिवार के साथ घूमने के लिए भी निकालें और देर रात तक काम करने से बचें वरना इससे आपके परिवार और सेहत को दिक्कत हो सकती है। कोई मामूली सी सेहत संबंधी समस्या भी गंभीर बीमारी का रूप ले सकती है।
करियर
करियर और प्रोफेशनल लाइफ के लिए ये महीना आपके पक्ष में रहेगा। काम को लेकर आप पहले से ज़्यादा संतुष्ट और सकारात्मक महसूस करेंगे। आप अपने काम करने के तरीके से ऊब सकते हैं। यात्रा के योग बन रहे हैं। दक्षिण दिशा में यात्रा करने से लाभ होगा। अपने काम को और विस्तृत कर सकते हैं, इससे मुनाफा होगा।
काम में रुकावटें आ सकती हैं। शांत रहें। 17 जून तक धैर्य और शांति से काम लेना होगा क्योंकि बुध आपके पक्ष में नहीं है। इसके बाद आप कोई सकारात्मक कदम उठा सकते हैं। नौकरी ढूंढ रहे जातकों को इस महीने शुभ परिणाम मिल सकता है।
आर्थिक स्थिति
इस महीने आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। मेहनत से अपने लक्ष्य को पाने में सफल होंगे। बचत पर भी ध्यान दें ताकि बुरे समय में आपको ज़्यादा परेशानी ना हो। रचनात्मक कार्यों से जुड़े हैं तो जून का महीना आर्थिक मामलों के लिए ठीक नहीं है। नए निवेश और कार्य की शुरुआत के लिए अच्छा समय है।
आपके सितारे आर्थिक स्थिति को लेकर ज़्यादा मज़बूत नहीं है इसलिए आप सतर्क रहें। थोड़ी सावधानी बरतकर आप आर्थिक तंगी से बच सकते हैं।
लव लाइफ
इस महीने आपकी लव लाइफ उम्मीद से थोड़ी अलग दिशा में जा सकती है। आप खुद से ही प्यार करने लगेंगे। आप समझ पाएंगे कि आपको कैसा जीवनसाथी चाहिए। किसी भी तरह का निर्णय लेने से पहले अच्छी तरह से सोच-विचार कर लें। रिलेशनशिप में हैं तो नज़दीकियां बढ़ सकती है।
विवाहित हैं तो इस महीने जीवनसाथी के साथ बहस हो सकती है और खर्चों में भी बढ़ोत्तरी होगी। मुश्किल समय से बचने के लिए पैसों को लेकर पहले से ही योजना बनाकर चलें। रिश्तों में धैर्य से काम लें।
शुभ रंग, अंक
जून 2018 के लिए आपका शुभ अंक है 4, 6 और 15 है। आपका शुभ रंग गुलाबी, लाल, जामुनी और वॉयलेट है।



Click it and Unblock the Notifications











