Latest Updates
-
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया -
इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए मशरूम का सेवन, सेहत को हो सकता है गंभीर नुकसान -
Special Marriage Act क्या है? सोनाक्षी-जहीर इकबाल समेत इन बॉलीवुड कपल्स ने बिना धर्म बदले की शादी -
किन्नौर कैलाश के दर्शन के बाद बदल गई हिमांशी खुराना की जिंदगी, एक्ट्रेस ने बताया क्यों इतनी खास है यह जगह -
Raksha Bandhan 2026: कब है रक्षाबंधन? जानें तिथि, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त, भद्रा का समय और महत्व -
कभी 75 रुपये में साफ करते थे गाड़ियां, आज कहलाते हैं दिल्ली के खान सर; पढ़ें मनोज गर्ग की सक्सेस स्टोरी -
Sawan 2026: सावन में दाढ़ी और बाल कटवाना चाहिए या नहीं? जानें ज्योतिष और धार्मिक नियम -
कौन थीं अनन्या राज? 27 साल की उम्र में हुई मौत, एक महीने बाद सामने आई निधन की खबर
जानिए धनु राशि के जातकों के लिए कैसा रहेगा मई का महीना

धनु राशि के जातकों को घूमना-फिरना बहुत अच्छा लगता है। ये खुले विचारों वाले होते हैं। इस राशि वाले लोग उत्साही और आशावादी होते हैं। जीवन में आए बदलाव को ये बड़ी आसानी से स्वीकार कर लेते हैं। हालात के अनुरूप ही ये अपने विचारों को भी बदल लेते हैं। अपने लक्ष्य को पाने के लिए ये कुछ भी कर सकते हैं।
धनु राशि के जातकों का सेंस ऑफ ह्यूमर बहुत अच्छा होता है और इन्हें सब कुछ जानने की उत्सुकता रहती है। ये बहुत ईमानदार और धैर्यवान होते हैं और ज़रूरत पड़ने पर ही बोलते हैं।
आइए अब जानते हैं कि धनु राशि के जातकों की लव लाइफ, सेहत और आर्थिक स्थिति मई के महीने में कैसी रहेगी।

सेहत
इस महीने आप शरीर और दिमाग दोनों से ही खुद को स्वस्थ महसूस करेंगे। हालांकि, सेहत से जुड़ी छोटी सी बात भी आपको नज़रअंदाज़ नहीं करनी चाहिए। आंखों में इंफेक्शन हो सकता है।

करियर
इस महीने आपको करियर को लेकर कई अवसर मिलने वाले हैं। आप किसी नए काम या प्रोजेक्ट से भी जुड़ सकते हैं जिससे लाभ होगा। वहीं दूसरी ओर आपका मान-सम्मान भी बढ़ेगा। इस वजह से सहकर्मियों के साथ मतभेद हो सकता है। आपको काम के साथ-साथ आराम पर भी ध्यान देना चाहिए।

आर्थिक स्थिति
आर्थिक स्थिति से संबंधित इस महीने कुछ खास नहीं होने वाला है। आप पर कोई आरोप लग सकता है। कोई छोटा या मामूली लाभ पाने में भी आपको दिक्कत आएगी इसलिए बेहतर होगा कि मुश्किल समय से निपटने के लिए आप पहले से ही तैयार रहें।

लव लाइफ
इस महीने आप काम में ही उलझे रहेंगें और इस वजह से रोमांस के लिए आपको समय ही नहीं मिल पाएगा। आपको ये बात समझनी चाहिए कि किसी भी रिश्ते को सफल बनाने के लिए उसे समय और प्यार से सींचना बहुत जरूरी होता है इसलिए अपने पार्टनर के लिए भी थोड़ा समय निकालें।

शुभ रंग और तिथि
इस महीने के लिए आपके शुभ अंक हैं : 17, 40, 46, 61, और 76
शुभ तिथि है : 6, 7, 8, 17, 18, 25, 26
शुभ रंग हैं : खाकी हरा और नारंगी-लाल।



Click it and Unblock the Notifications