Latest Updates
-
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल
सफला एकादशी के दिन करें ये काम मिलेगा भगवान विष्णु का आशीर्वाद
सफला एकादशी का हिंदू धर्म में खास महत्व है। पौष महीने के कृष्ण पक्ष की एकादशी को सफला एकादशी के नाम से जाना जाता है। एकादशी का दिन भगवान विष्णु को समर्पित होता है। इस दिन श्रीहरि की आराधना की जाती है। ऐसी मान्यता है कि को भक्त सच्चे मन और श्रद्धा के साथ सफला एकादशी का पालन करता है उसे जीवन में सफलता मिलती है। यह कल्याणकारी एकादशी मानी जाती हैं। जानते हैं सफला एकादशी व्रत की तिथि, मुहूर्त और इस दिन किये जाने वाले महत्वपूर्ण कार्यों के बारे में।

सफला एकादशी तिथि
हिंदू पंचांग के अनुसार पौष महीने के कृष्ण पक्ष की एकादशी को सफला एकादशी कहा जाता है। इस बार सफला एकादशी 9 जनवरी, शनिवार को है। गौरतलब है कि ये साल 2021 की पहली एकादशी है।

सफला एकादशी शुभ मुहूर्त
सफला एकादशी की तिथि: 9 जनवरी 2021 ( शनिवार)
एकादशी तिथि प्रारंभ: जनवरी 08, 2021 को रात 9:40 बजे से
एकादशी तिथि समाप्त: जनवरी 09, 2021 को शाम 7:17 बजे तक

सफला एकादशी के दिन करें ये काम
सफला एकदाशी के दिन दान-दक्षिणा का बहुत महत्व है। इस दिन आप अपने सामर्थ्य अनुसार जरूरतमंदों को दान दें। इससे भगवान विष्णु की कृपा जरूर मिलेगी।
एकादशी के दिन गंगा स्नान को महत्वपूर्ण बताया गया है।
यदि आपके विवाह में बाधा आ रही है तो एकादशी के दिन केसर, केला या हल्दी का दान करें।



Click it and Unblock the Notifications
