Latest Updates
-
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश
ये हैं इस साल के सावन के सुपरहिट लोकगीत, मंदिरों और कावंड मेले में इन गीतों ने मचाई धूम
सावन का महीना शुरू हो चुका है और साथ ही शिव भक्तों की भोले बाबा को प्रसन्न करने की तैयारियां भी जोर पकड़ चुकी हैं। भगवान शिव को ये महीना बेहद प्रिय है। इस साल सावन माह का आरंभ 17 जुलाई से हुआ। इसके साथ ही बम बम भोले और हर हर महादेव के जयकारों के साथ कांवड़ यात्रा भी शुरू हो चुकी है।

सावन का महीना आते ही हर जगह फैली हरियाली मन को सुकून देती है तो दूसरी तरफ लोगों की आस्था देखकर मन खुद ही भक्ति भाव में लीन होने लगता है। सावन के महीने में लोक गीत, संगीत का भी खास महत्व है। कई संस्थान तो इस दौरान लोक गायन और नृत्य के कार्यक्रमों का आयोजन भी कराते हैं ताकि श्रावण माह से जुड़ी संगीत की परंपरा को जिंदा रखा जा सके।
इस रिवायत में अब तो काफी परिवर्तन आ चुका है और अब कजरी के स्थान पर दूसरे धार्मिक गीतों की धूम नजर आती है। घर, धार्मिक स्थलों और कांवड़ यात्रा के दौरान भक्त भगवान शिव को समर्पित पुराने से लेकर लेटेस्ट गीत बजाते हैं। इन गीतों पर मग्न होकर वो नाचते गाते सावन के महीने का आनंद लेते हैं।
बिन भोले के ये सावन - पवन सिंह
सावन के महीने का खुमार सिर्फ कांवड़ियों पर ही नहीं बल्कि भोजपुरी सिनेमा पर भी चढ़ा है और ये बात इन भोजपुरी गीतों के लोकप्रिय होने से साबित हो जाती है। पवन सिंह के गाए गीत 'बिन भोले के ये सावन' गीत को लोग काफी पसंद कर रहे हैं।
जेसीबी छोरी देवघर चली जी - खेसारी लाल यादव
भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव सावन के खास मौके पर 'जेसीबी छोरी देवघर चली जी' गीत के साथ धूम मचाने आ चुके हैं। इस गीत में खेसारी लाल यादव ने ना सिर्फ सावन की यात्रा का जिक्र किया है, बल्कि भगवान शिव के प्रति भक्तों की श्रद्धा को भी बयां करने की कोशिश की है।
जलवा शिवलिंग पे चढ़ेगा - खेसारी लाल यादव
खेसारी लाल यादव यूं ही लोगों के बीच लोकप्रिय नहीं हैं, उनके गीतों का इंतजार प्रशंसक हमेशा करते हैं। उन्होंने शिव भक्तों को बिल्कुल निराश नहीं किया और 'जलवा शिवलिंग पे चढ़ेगा' गीत ने काफी धूम मचाई। इस गीत में उनके साथ भोजपुरी गायिका प्रियंका मौर्य भी हैं।
भोला जी खुश हो जाले भांग गांजा से - खेसारी लाल यादव
इस गीत को भी खेसारी लाल यादव ने ही अपनी आवाज दी है। भोजपुरी गाना 'भोला जी खुश हो जाले भांग गांजा से' का कांवर गीत यूट्यूब पर रिलीज हो चुका है।
भोला जी नइहरे में रहे दी - पवन सिंह
भोजपुरी इंडस्ट्री में अपना अलग मुकाम बना चुके स्टार पवन सिंह ने खुद ही 'भोला जी नइहरे में रहे दी' गीत गया है। इस गीत में उनका साथ दिया है सोना सिंह ने। सोशल मीडिया पर इस गीत को खूब पसंद किया जा रहा है।
भोले का प्रसाद - संदीप सुरीला
सावन में भोले के भक्तों के लिए सिर्फ हिंदी या भोजपुरी ही नहीं बल्कि हरयाणवी गीत भी मौजूद हैं। संदीप सुरीला की आवाज में 'भोले का प्रसाद' गीत लोगों को काफी पसंद आ रहा है।
भोले की मिस कॉल - गोरा धारसूल
'भोले की मिस कॉल' गीत हरियाणा और राजस्थान के इलाकों में काफी पसंद की जा रही है। इस गीत को गोरा धारसूल ने अपनी आवाज दी है। कांवड़ यात्रा के दौरान लोग इस गीत को सुनना खासा पसंद कर रहे हैं।



Click it and Unblock the Notifications
