Latest Updates
-
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन -
बारिश में बाल झड़ना कैसे रोकें: कारण, देखभाल और जरूरी पोषक तत्व -
Ashtami Navami 2026 Date: अष्टमी और नवमी कब है? जानें सही तिथि, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और महत्व
Sawan Month Festivals List 2021: शिव के प्रिय श्रावण मास में आएंगे ये तीज-त्योहार, देखें पूरी लिस्ट
पंचांग के मुताबिक पांचवा महिना श्रावण अथवा सावन का होता है। साल 2021 में श्रावण मास का आगाज 25 जुलाई से हो चुका है। हिंदू धर्म के मानने वाले लोगों के लिए ये महीना बहुत खास होता है। शिव भक्त तो पूरे साल इस सावन के महीने का इंतजार करते हैं। सावन के महीने में इंद्र देव भी काफी मेहरबान रहते हैं। इस दौरान चारों तरफ हरियाली की चादर बिछी रहती है। इस बीच में आने वाले तीज त्योहारों से मन और भी आनन्दमय हो जाता है। जानते हैं इस साल सावन के महीने में कौन से बड़े तीज-त्योहार और व्रत पड़ने वाले हैं।

सावन के चार सोमवार
26 जुलाई 2021: पहला सोमवार
2 अगस्त 2021: दूसरा सोमवार
9 अगस्त 2021: तीसरा सोमवार
16 अगस्त 2021: चतुर्थ सोमवार

मंगला गौरी व्रत
27 जुलाई 2021: पहला मंगला गौरी व्रत
03 अगस्त 2021: दूसरा मंगला गौरी व्रत
10 अगस्त 2021: तीसरा मंगला गौरी व्रत
17 अगस्त 2021: चौथा मंगला गौरी व्रत

31 जुलाई 2021: कालाष्टमी
सावन महीने के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को कालाष्टमी का व्रत रखा जाता है। इस दिन कालभैरव की आराधना की जाती है।

4 अगस्त 2021: कामिका एकादशी
साल की सभी एकादशी तिथि महत्वपूर्ण बताई गई है। श्रावण मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी के दिन भगवान विष्णु का पूजन किया जाता है।

6 अगस्त 2021: मासिक शिवरात्रि
हर महीने आने वाली मासिक शिवरात्रि भी खास बताई जाती है हालांकि सावन महीने की मासिक शिवरात्रि की महत्ता कहीं अधिक है। प्रत्येक माह कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि के दिन यह पड़ती है।

11 अगस्त 2021: हरियाली तीज
शादीशुदा महिलाओं के लिए यह दिन काफी मायने रखता है। इस दिन वो माता पार्वती और शिव जी की पूजा करती हैं और उनसे अपने खुशहाल वैवाहिक जीवन की कामना करती हैं।

13 अगस्त 2021: नागपंचमी
सावन महीने की शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि के दिन नागपंचमी का पर्व मनाया जाता है।

18 अगस्त 2021: पुत्रदा एकादशी
पुत्रदा एकादशी के दिन भगवान विष्णु की पूजा की जाती है और अपनी संतान की लंबी आयु की कामना की जाती है।

21 अगस्त 2021: ओणम
ओणम खासतौर पर केरल में मनाया जाता है। माना जाता है कि इस दिन राजा धरती पर अपनी प्रजा से मिलने पाताल लोक से आते हैं।

22 अगस्त 2021: रक्षाबंधन
सावन महीने की पूर्णिमा पर रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जाता है।



Click it and Unblock the Notifications
