Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
Sawan Month 2022 Start Date: कब है सावन का पहला सोमवार, शिव को प्रसन्न करने के लिए करें ये काम
हिंदू धर्म में सावन माह को सबसे पवित्र माना गया है, जो विशेष रूप से भगवान शिव को समर्पित होता है। शास्त्रों के अनुसार इसी महीने से भगवान विष्णु 4 महीने के लिए निद्रालीन हो जाते हैं और भगवान शिव सृष्टि का संचालन संभालते हैं। यानि सावन के महीने में त्रिदेवों की सारी शक्तियां भगवान शिव के पास ही होती है। पुराणों के अनुसार सावन में भोले शंकर की पूजा, अभिषेक, शिव स्तुति, मंत्र जाप का खास महत्व है। खासकर सोमवार के दिन महादेव की आराधना से शिव और शक्ति दोनों प्रसन्न होते हैं। साल 2022 में सावन माह में विष्कुंभ और प्रीति योग में शुरू हो रहा है, इसलिए ये और भी ज्यादा खास होने वाला है। यहां हम आपको सावन माह के शुभारंभ की तिथि, सावन के महत्व और भोलेनाथ को प्रसन्न करने के उपाय बताने जा रहे है।

कब से शुरु हो रहा है सावन
सावन माह का शुभारंभ- 14 जुलाई 2022
सावन माह का समापन- 11 अगस्त 2022

सावन सोमवार की तारीख 2022
सावन का पहला सोमवार: 18 जुलाई 2022
सावन का दूसरा सोमवार: 25 जुलाई 2022
सावन का तीसरा सोमवार 1 अगस्त 2022
सावन का चौथा सोमवार: 8 अगस्त 2022
सावन का पांचवा सोमवार: 12 अगस्त 2022

सावन का महत्व
शास्त्रों में सावन के महीने का खास महत्व बताया गया है। ऐसा माना जाता है भगवान विष्णु के निद्रा अवस्था में जाने के बाद भगवान शिव पृथ्वी का कार्यभार संभालते हैं। इस महीने जो व्यक्ति भगवान शिव का विधिवत पूजन करता है, उसे जीवन के सभी कष्टों से छुटकारा मिलता है। कहते है कि सावन के महीने भगवान शिव के मंदिर में रुद्राभिषेक करने से जीवन के सभी सुखों की प्राप्ति होती है। इसलिए लोग सावन के महीने में कावड़ लेने जाते हैं और पवित्र नदी का जल लाकर भगवान शिव का अभिषेक करते हैं। सावन माह में खासकर सावन के सोमवार को विशेष महत्व दिया जाता है। पुराणों के अनुसार जो भी कन्या सावन के सोमवार का व्रत रखती है, उसे मनचाहा वर प्राप्त होता है। यदि कोई सुहागन स्त्री भी सावन के सभी सोमवार का व्रत रखती है तो उस स्त्री के पति की उम्र तो लंबी होती ही है साथ ही उस स्त्री के घर में धन लाभ और सुख और शांति का वास भी होता है।

सावन में भगवान शिव को प्रसन्न करने के उपाय -
1. सावन में शिवलिंग का अभिषेक पानी में दूध व काले तिल डालकर करें।
2. सावन में प्रतिदिन 21 बिल्वपत्रों पर चंदन से ऊं नम: शिवाय लिखकर शिवलिंग पर चढ़ाएं, ऐसा करने से भक्त की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती है।
3. जिनके विवाह में अड़चन आ रही है उन्हें सावन में रोज शिवलिंग पर केसर मिला हुआ दूध चढ़ाना चाहिए।
4. सावन में रोज बैल को हरा चारा खिलाएं, इससे कष्टों का निवारण होगा, और जीवन में सुख-समृद्धि आएगी।
5. सावन मास में गरीबों को भोजन कराने से भी विशेष फल मिलता है, इससे आपके घर में कभी अन्न की कमी नहीं होगी तथा पितरों की आत्मा को शांति मिलेगी।
6. जिसको घरेलू परेशानी हो तो सावन में रोज सुबह घर में गोमूत्र का छिड़काव करें तथा गुग्गुल का धूप दें, इससे घर में सुख-शांति बनी रहेगी।



Click it and Unblock the Notifications
